NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
घटना-दुर्घटना
भारत
पायल तड़वी केस: अपराध शाखा को तीनों आरोपी महिला डॉक्टरों से पूछताछ की इजाजत मिली
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का पांच सदस्यीय दल पायल तड़वी आत्महत्या कांड के संबंध में शीर्ष सरकारी अधिकारियों और बीवाईएल नायर अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े लोगों से मिलने के लिए मुम्बई पहुंचा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jun 2019
payal

बंबई हाई कोर्ट ने पायल तड़वी केस में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार तीन महिला डॉक्टरों को अपराध शाखा की हिरासत में देने से इनकार कर दिया। बहरहाल, न्यायालय ने अपराध शाखा को उनसे चार दिनों तक पूछताछ की इजाजत दे दी।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे की एकल पीठ ने कहा कि अपराध शाखा तीनों आरोपियों को दिन के वक्त पूछताछ के लिए बायकला जेल से ले जा सकती है। हाई कोर्ट ने कहा, ‘गिरफ्तार आरोपियों को आज (गुरुवार को) दोपहर दो बजे से शाम छह बजे जबकि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक के लिए जेल, जहां उन्हें रखा गया है, से पूछताछ के लिए ले जाया जाएगा।’

अपराध शाखा ने इस हफ्ते की शुरुआत में उच्च न्यायालय का रुख कर तीनों आरोपी डॉक्टरों - हेमा आहूजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडेलवाल- की हिरासत मांगी थी। स्थानीय बी वाई एल अस्पताल से जुड़ी तीनों आरोपी डॉक्टरों को पिछले हफ्ते अपनी कनिष्ठ सहकर्मी डॉ. पायल तड़वी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एक विशेष अदालत ने पिछले शुक्रवार को तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एनसीएसटी महाराष्ट्र सरकार और बीवाईएल अधिकारियों से मिलेगा

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) का पांच सदस्यीय दल पायल तड़वी आत्महत्या कांड के संबंध में शीर्ष सरकारी अधिकारियों और बीवाईएल नायर अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े लोगों से मिलने के लिए मुम्बई पहुंचा है।

एक अधिकारी ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय की अगुवाई वाली यह टीम महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, सचिव (स्वास्थ्य) और मुम्बई के पुलिस आयुक्त समेत प्रशासन एवं पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ आठ जून को बैठक करेगी।

आयोग इस मामले के सिलसिले में नेशनल मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक टी एन टोपीवाला और बीवाईएल नायर अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े लोगों से भी मिलेगा। 

आयोग ने इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, मुम्बई के पुलिस आयुक्त और बीवाईएल नायर अस्पताल के अधिकारियों को नोटिस जारी किया था और उनसे दस दिनों में जवाब मांगा था।

टीएन टोपीवाला नेशनल मेडिकल के स्त्रीरोग विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा 26 वर्षीय तड़वी ने 22 मई को अपने छात्रावास में खुदकुशी कर ली थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि तड़वी के तीन वरिष्ठ साथियों ने उस पर ताना मारा और जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणी की क्योंकि वह अनुसूचित जनजाति से थी।

आरोपियों पर अनुसूचित जाति/जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम, रैगिंग निरोधक कानून, सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तड़वी को पिछले साल आरक्षित श्रेणी के तहत इस सरकारी कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिला मिला था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

payal tadvi
dr payal
Dalit atrocities
Adivasi women
Mumbai
doctor
atrocities on STs

Related Stories

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

न्याय के लिए दलित महिलाओं ने खटखटाया राजधानी का दरवाज़ा

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से ईडी कर रही है पूछताछ

मुंबईः दो साल से वेतन न मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने ज़हर खाकर दी जान

‘बुल्ली बाई’ ऐप मामला : मुंबई पुलिस ने एक और छात्र को गिरफ़्तार किया

यूपी: बेहतर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवाल!, दलित-नाबालिग बहनों का शव तालाब में मिला

पीड़ित परिवार का आरोप- अर्नब की वजह से जांच को दबाया गया

सिर्फ बलरामपुर ही नहीं, हाथरस के बाद कई और दुष्कर्म, NHRC ने योगी सरकार को भेजा नोटिस

हाथरस की दलित बेटी को क्या न्याय मिल सकेगा?


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License