NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पीएम किसान योजना: 5.16 करोड़ किसानों को तीसरी किस्त का इंतजार, 2.51 करोड़ को दूसरी किस्त भी नहीं मिली
दिसंबर 2018 से नवंबर 2019 के बीच योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 7.62 करोड़ या 84 प्रतिशत को योजना की पहली किस्त मिली है। जबकि करीब 6.5 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त जारी की गयी है। वहीं तीसरी किस्त का लाभ मात्र 3.85 करोड़ किसानों को ही मिला है।
भाषा
05 Feb 2020
PMKSY

नई दिल्ली: देश के पांच करोड़ से अधिक किसानों को अभी भी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान योजना की तीसरी किस्त के पैसे मिलने का इंतजार है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष सहायता देने के लिए शुरू की गयी इस योजना के तहत सरकार उन्हें 6,000 रुपये वार्षिक की आर्थिक मदद देती है। एक दिसंबर 2018 से शुरू हुई इस योजना के तहत किसानों को हर चार माह में 2,000-2,000 रुपये की किस्त दी जानी है।

आरटीआई में सामने आयी जानकारी के अनुसार करीब 2.51 करोड़ किसानों को योजना की दूसरी किस्त भी नहीं मिली है। वहीं 5.16 करोड़ किसानों को अभी तीसरी किस्त मिलने का इंतजार है।

दिसंबर 2018 से नवंबर 2019 के बीच योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 7.62 करोड़ या 84 प्रतिशत को योजना की पहली किस्त मिली है। जबकि करीब 6.5 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त जारी की गयी है। वहीं तीसरी किस्त का लाभ मात्र 3.85 करोड़ किसानों को ही मिला है।

मंत्रालय ने किसानों के पंजीकरण की अवधि का भी जिक्र किया है। इसके अनुसार दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच योजना के तहत कुल 4.74 करोड़ किसानों ने पंजीकरण कराया। इसमें 4.02 करोड़ किसानों को पहली किस्त, 4.02 करोड़ को दूसरी किस्त और 3.85 करोड़ किसानों को तीसरी किस्त का लाभ मिला है।

हालांकि आरटीआई के जवाब में यह नहीं बताया गया है कि शुरुआत में पंजीकृत करीब 50 लाख किसानों को पहली किस्त का, 70 लाख किसानों को दूसरी किस्त का और 90 लाख किसानों को तीसरी किस्त का लाभ क्यों नहीं मिला है।

आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोई भी किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं है और ना ही वहां पर किसी तरह के धन का वितरण हुआ है। इसके बाद अप्रैल 2019 से जुलाई 2019 के बीच इस योजना के तहत 3.08 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया गया। इसमें 2.66 करोड़ किसानों को पहली और 2.47 करोड़ किसानों को दूसरी किस्त का लाभ मिला है।

आरटीआई के जवाब में यह नहीं बताया गया है कि इस अवधि में पंजीकृत करीब 40 लाख किसानों को पहली और 61 लाख किसानों को दूसरी किस्त का लाभ क्यों नहीं मिला। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में पंजीकृत किसान तीसरी किस्त पाने के योग्य नहीं है। इस अवधि में पश्चिम बंगाल, पंजाब और चंडीगढ़ में कोई किसान पंजीकृत नहीं हुआ है। ना ही उनको पहली और दूसरी किस्त का कोई लाभ मिला है।

मंत्रालय ने बताया कि अगस्त 2019 से नवंबर 2019 के बीच करीब 1.19 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया गया। इसमें 73.66 लाख किसानों को पहली किस्त का भुगतान किया गया। हालांकि इस अवधि के लिए मान्य पहली किस्त का लाभ 45 लाख किसानों को नहीं मिलने की कोई जानकारी मंत्रालय ने नहीं दी है।

इस अवधि में पंजीकृत किसान दूसरी और तीसरी किस्त पाने की योग्यता नहीं रखते हैं। मंत्रालय से आरटीआई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुल किसानों की राज्यवार जानकारी मांगी गयी थी।

PMFBY
Fasal Bima Yojana
Narendra modi
Modi government
Farmers crisis

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    महाशय, आपके पास क्या मेरे लिए कोई काम है?
    05 May 2022
    वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता, साम्यवाद के सिद्धांतकार कार्ल मार्क्स की आज जयंती है। उन्होंने हमें सिर्फ़ कम्युनिस्ट घोषणापत्र और दास कैपिटल जैसी किताब ही नहीं दी बल्कि कुछ ऐसी कविताएं भी दी हैं, जो…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 
    05 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,275 नए मामले सामने आए हैं | देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19 हज़ार 719 हो गयी है।
  • Bharat Ek Mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: बॉलीवुड जनता की हिंदी पार्टी
    05 May 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में आज संजय सवाल उठा रहे हैं कि देश में जनता के मुद्दों को उठाने के बजाए हमेशा ध्यान भटकाने वाले मुद्दे ही क्यों उठाए जाते हैं।
  • VOILENCE
    रवि शंकर दुबे
    चुनावी राज्यों में क्रमवार दंगे... संयोग या प्रयोग!
    05 May 2022
    ईद वाले दिन राजस्थान में हुई हिंसा ये बताने के लिए काफी है कि आगे आने वाले चुनावों में मुद्दे क्या होंगे। इतना तो तय है कि विकास की बात भूल जाइए।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेस फ्रीडम सूचकांक में भारत 150वे स्थान पर क्यों पहुंचा
    04 May 2022
    रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स के वैश्विक प्रेस फ्रीडम सूचकांक में इस बार भारत पिछले साल के मुकाबले आठ अंक और नीचे गिरा और 180 देशो की सूची में 150 वे पर आ गया. पिछले दिनो भारत डेमोक्रेसी के वैश्विक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License