NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ेसबुक को लगता है कि मोदी की जीत में उसकी अहम भूमिका रही?
फ़ेसबुक पर अधिक से अधिक फॉलोअर बनाना क्या लोकसभा चुनावों में टिकट पाने की पात्रता का एक मानक बनता जा रहा है।
सिरिल सैम, परंजॉय गुहा ठाकुरता
05 Apr 2019
फ़ेसबुक को लगता है कि मोदी की जीत में उसकी अहम भूमिका रही?

तथ्यों की जांच का काम करने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के संपादक प्रतीक सिन्हा कहते हैं, ‘नरेंद्र मोदी का चुनाव अभियान सकारात्मक ढंग से विकास के गुजरात मॉडल पर शुरू हुआ लेकिन बाद में कांग्रेस की आलोचनाओं में सिमट गया। मई, 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा समर्थक जानबूझकर फर्जी खबरें प्रकाशित करने लगे। इन लोगों ने सरकार और पार्टी की आलोचना करने वालों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 2016 तक यह नियंत्रण से बाहर चला गया और एक समस्या बन गया।’

वे कहते हैं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में भाजपा समर्थक आगे रहे लेकिन वे अलग-अलग जगहों पर और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बंटे हुए थे। मोदी के प्रचार अभियान ने इन सबको आपस में जोड़ दिया। सिन्हा कहते हैं, ‘ट्रोल करने वाले जिन 150 लोगों से नरेंद्र मोदी 2015 में मिले, इनमें से कई भाजपा के सत्ता में आने के काफी पहले से गलत सूचनाओं का प्रसार कर रहे थे।’

2014 के चुनावों से पहले तक भाजपा फेसबुक की इकलौती राजनीतिक क्लाइंट थी। अन्खी दास ने हीरेन जोशी के साथ मिलकर लगातार काम किया और गांधीनगर में नरेंद्र मोदी के कार्यालय में वे अक्सर जाती थीं। 2014 में मोदी की जीम के बाद उनके अभियानों और फेसबुक का रिश्ता और गहराता गया।2014 में लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के दो दिनों के बाद क्वाटर्ज इंडिया में दास ने एक लेख लिखकर बताया कि मोदी की विजय में फेसबुक की कितनी बड़ी भूमिका रही।

2015 में मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया योजना की शुरुआत की। सभी सरकारी विभागों, मंत्रियों और अधिकारियों को अपना फेसबुक पेज बनाने को कहा गया। भारत सरकार में संवाद के लिए फेसबुक डिफॉल्ट प्लेटफॉर्म बन गया। बाद के सालों में भाजपा समर्थकों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल मोदी की आलोचना करने वालों पर आक्रमण करने के लिए किया।

ये तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मिलकर अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा विज्ञापन नेटवर्क बन गए हैं। लेकिन इनकी डिजाइन में समस्याएं हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं की जानकारियां लीक हो रही हैं। 

फेसबुक और इसके दूसरे प्लेटफॉर्म लोगों को लती बना रहे हैं। ये सभी मिलकर राजनीति को खेल में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतांत्रिक और लोगों के बीच के आपसी संवाद जुड़े रहने के खेल में तब्दील हो गए हैं और लाइक, शेयर, कमेंट और अधिक फॉलोअर्स हासिल करने का खेल बनकर रह गए हैं।

भारत में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता यह मानते हैं कि अगर किसी नेता पर फेसबुक पर काफी फॉलोअर्स हैं तो उसके टिकट पाने की संभावना बढ़ जाती है। 2018 के मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सांसदों को कहा कि वे फेसबुक पर तीन लाख से अधिक ‘असली लाइक’ हासिल करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले सांसदों के समर्थकों से वे खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कायम करके उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

हमारे सोशल मीडिया सीरीज़ के अन्य आलेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

मोदी का चुनाव अभियान, शिवनाथ ठुकराल और फेसबुक इंडिया

कैसे फेसबुक और भाजपा ने एक-दूसरे की मदद की?

2014 में मोदी का चुनाव अभियान गढ़ने वाले राजेश जैन आज विरोधी क्यों हो गए हैं?

चार टीमों ने मिलकर गढ़ी नरेंद्र मोदी की बड़ी छवि!

सोशल मीडिया पर मोदी के पक्ष में माहौल बनाने वाले अहम किरदार कौन-कौन हैं?

#सोशल_मीडिया : लोकसभा चुनावों पर फेसबुक का असर?

किसने गढ़ी मोदी की छवि?

क्यों फेसबुक कंपनी को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की मांग उठ रही है?

मुफ्त इंटरनेट के जरिये कब्ज़ा जमाने की फेसबुक की नाकाम कोशिश?

#सोशल_मीडिया : लोकसभा चुनावों पर फेसबुक का असर?

क्या सोशल मीडिया पर सबसे अधिक झूठ भारत से फैलाया जा रहा है?

#सोशल_मीडिया : सत्ताधारियों से पूरी दुनिया में है फेसबुक की नजदीकी

जब मोदी का समर्थन करने वाले सुषमा स्वराज को देने लगे गालियां!

फेसबुक पर फर्जी खबरें देने वालों को फॉलो करते हैं प्रधानमंत्री मोदी!

फर्जी सूचनाओं को रोकने के लिए फेसबुक कुछ नहीं करना चाहता!

#सोशल_मीडिया : क्या सुरक्षा उपायों को लेकर व्हाट्सऐप ने अपना पल्ला झाड़ लिया है?

#सोशल_मीडिया : क्या व्हाट्सऐप राजनीतिक लाभ के लिए अफवाह फैलाने का माध्यम बन रहा है?

#सोशल_मीडिया : क्या फेसबुक सत्ताधारियों के साथ है?

#सोशल_मीडिया : क्या नरेंद्र मोदी की आलोचना से फेसबुक को डर लगता है?

#सोशल_मीडिया : कई देशों की सरकारें फेसबुक से क्यों खफा हैं?

सोशल मीडिया की अफवाह से बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा

Social Media
#socialmedia
#सोशल_मीडिया
Facebook
Facebook India
WhatsApp
whatsapp messages
Real Face of Facebook in India
#Facebook

Related Stories

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?

रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया

यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!

डेटा निजता विधेयक: हमारे डेटा के बाजारीकरण और निजता के अधिकार को कमज़ोर करने का खेल

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

फ़ेसबुक/मेटा के भीतर गहरी सड़न: क्या कुछ किया जा सकता है?

आज तक, APN न्यूज़ ने श्रीनगर में WC में पाकिस्तान की जीत का जश्न बताकर 2017 का वीडियो चलाया


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License