NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फण्ड की कमी से मलेरिया के विरुद्ध लड़ाई हुयी प्रभावित
सरकार द्वारा मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए मौजूदा निजाम में आवंटित वित्त में 13 प्रतिशत की कमी हुयी है।
सुबोध वर्मा
26 Apr 2018
Translated by महेश कुमार
malaria

विश्व मलेरिया दिवस पर, ऐसा लगता है कि मलेरिया के खिलाफ वैश्विक लड़ाई दुर्बल हो गयी क्योंकि इसमें 50 लाख मरीज़ो की बढ़ोतरी हुयी है जो 2016 में 2 करोड़ 16 लाख पहुंच गयी है और विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2017 के अनुसार वैश्विक मृत्यु दर लगभग 4,45,000 पर स्थिर है।यह इस तथ्य पर ज़ोर देता है कि धन की कमी के चलते मलेरिया को नियंत्रित करने के प्रयासों में कमी आई हैं और गति कम हुयी है।

भारत के बारे में यह स्थिति क्या है? गौर से देखें तो पायेंगे कि नीति निर्माताओं के बीच एक तरह का जश्न मनाने की मनोदशा रही है क्योंकि आधिकारिक तौर पर दर्ज मामलों और दर्ज की गई मौतों में लगातार गिरावट आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शैली की तर्ज़ पर एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर घोषित किया कि भारत 2030 तक मलेरिया को खत्म कर देगा। इसके लिए, फरवरी 2016 में एक 'नया' राष्ट्रीय ढांचा घोषित किया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय रणनीतिक योजना, 2017-2022 और फिर भारत में मलेरिया उन्मूलन के लिए एक परिचालन मैनुअल भी जारी किया गया था।

मलेरिया उन्मूलन को दी गई प्राथमिकता की आवश्यकता है। तीन भारतीयों में से एक में मलेरिया संक्रमण का जोखिम रहता हैं क्योंकि मच्छरों की तादाद पूरे देश में थोक के भाव है, विशेष रूप से मध्य भारत और उत्तर-पूर्व में यह संख्या ज्यादा है। लांसेट ने अनुमान लगाया था कि 2010 में भारत में मलेरिया से कम से कम 50,000 लोग मारे गए थे न कि आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट किए गए हज़ार के आंकड़े के मुताबिक़। अनुमान लगाया जाता है कि मलेरिया के कारण हर साल करीब 2 अरब डॉलर का घटा होता हैं, मुख्य रूप से काम के दिनों में हानि के कारण।

लेकिन सरकार की भव्य योजनाओं में एक घातक विकलांगता है। मोदी सरकार कार्यक्रम को लागू करने पर पैसे खर्च करने को तैयार नहीं है। यदि सीमित वित्त पोषण है तो सबसे अच्छी योजनाओं की विफलता और उसकी बर्बादी के आसार बढ़ जाते हैं।

लोकसभा में एक हालिया प्रश्न (9 फरवरी 2018 को # 107) स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) पर कितना खर्च किया गया, इस पर  स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से प्रतिक्रिया मिली, और उन्होंने खुलासा किया कि 2014-15 और 2017-18 के बीच इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए वार्षिक निधि आवंटन 13 प्रतिशत घट गया था। 2014-15 में, जब वर्तमान मोदी सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 541 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जिसमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी एन्सेफलाइटिस, फिलीरियास आदि सहित सभी वेक्टर (मछर) से पीड़ित बीमार बीमारियों के नियंत्रण आदि के लिए प्रावधान किया गया था। और 2017-18 में यह घटकर मात्र 468.5 करोड़ रुपये रह गया था।

malaria

 

अध्ययनों से पता चला है कि भारत में, मलेरिया नियंत्रण प्रयासों का खर्च मच्छर से बचने के लिए जाल, दवाइयों और कीटनाशक स्प्रे के बजाय प्रशासनिक लागत, वेतन और अन्य खर्चों के लिए समर्पित है। तो, कम खर्च अधिक अप्रभावी हो जाता है।

यह भी पाया गया है कि लंबी स्थायी कीटनाशक जाल (एलआईएल) का वितरण - मच्छरों के खिलाफ सुरक्षा के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है – जो कि बहुत ही सीमित है। यूपीए सरकार के तहत, नीलामियों को दो बार रद्द कर दिया गया था और बिना किसी एलआईएल खरीदे 200 मिलियन डॉलर विश्व बैंक को वापस कर दिया गया था। अब, यह बताया गया है कि 2014 से, 2016 तक कुछ 12.4 मिलियन जाल खरीदे गए थे और खरीद के इंतज़ार में 5 मिलियन पाउंड खाते में रखे हुए थे। वैसे जाल की अनुमानित आवश्यकता लगभग 250 मिलियन है।

इस दृष्टिकोण के साथ, मलेरिया को खत्म करने की संभावना काफी मंद हो गई है और सभी घोषणाएं केवल आडम्बर बन कर रह गयी हैं।

malaria
world malaria day
Modi
मलेरिया
मलेरिया विरोधी अभ्यान

Related Stories

मोदी का ‘सिख प्रेम’, मुसलमानों के ख़िलाफ़ सिखों को उपयोग करने का पुराना एजेंडा है!

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

योगी कार्यकाल में चरमराती रही स्वास्थ्य व्यवस्था, नहीं हुआ कोई सुधार

टीकाकरण फ़र्जीवाड़ाः अब यूपी-झारखंड के सीएम को भी बिहार में लगाया गया टीका

EXCLUSIVE: सोनभद्र के सिंदूर मकरा में क़हर ढा रहा बुखार, मलेरिया से अब तक 40 आदिवासियों की मौत

कृषि क़ानूनों के वापस होने की यात्रा और MSP की लड़ाई

चुनावी मौसम में नये एक्सप्रेस-वे पर मिराज-सुखोई-जगुआर

महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या

अबकी बार, मोदी जी के लिए ताली-थाली बजा मेरे यार!

माओवादियों के गढ़ में कुपोषण, मलेरिया से मरते आदिवासी


बाकी खबरें

  • MGNREGA
    सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: जल के अभाव में खुद प्यासे दिखे- ‘आदर्श तालाब’
    27 Apr 2022
    मनरेगा में बनाये गए तलाबों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जब हम लखनऊ से सटे कुछ गाँवों में पहुँचे तो ‘आदर्श’ के नाम पर तालाबों की स्थिति कुछ और ही बयाँ कर रही थी।
  • kashmir
    सुहैल भट्ट
    कश्मीर में ज़मीनी स्तर पर राजनीतिक कार्यकर्ता सुरक्षा और मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं
    27 Apr 2022
    सरपंचों का आरोप है कि उग्रवादी हमलों ने पंचायती सिस्टम को अपंग कर दिया है क्योंकि वे ग्राम सभाएं करने में लाचार हो गए हैं, जो कि जमीनी स्तर पर लोगों की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…
  • THUMBNAIL
    विजय विनीत
    बीएचयू: अंबेडकर जयंती मनाने वाले छात्रों पर लगातार हमले, लेकिन पुलिस और कुलपति ख़ामोश!
    27 Apr 2022
    "जाति-पात तोड़ने का नारा दे रहे जनवादी प्रगतिशील छात्रों पर मनुवादियों का हमला इस बात की पुष्टि कर रहा है कि समाज को विशेष ध्यान देने और मज़बूती के साथ लामबंद होने की ज़रूरत है।"
  • सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट
    पीपल्स डिस्पैच
    सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    रक्षा पर सबसे ज़्यादा ख़र्च करने वाले 10 देशों में से 4 नाटो के सदस्य हैं। 2021 में उन्होंने कुल वैश्विक खर्च का लगभग आधा हिस्सा खर्च किया।
  • picture
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अर्जेंटीना ने लिया 45 अरब डॉलर का कर्ज
    27 Apr 2022
    अर्जेंटीना की सरकार ने अपने देश की डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के साथ 45 अरब डॉलर की डील पर समझौता किया। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License