NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
समाज
भारत
राजनीति
फतेहपुर मदरसा हमला मामला : कोतवाल और एसआई निलंबित
बेहटा गांव में कथित गोमांस की बरामदगी के बाद एक मदरसे में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले में 60 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक की गिरफ्तारी की गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Jul 2019
मदरसे में तोड़फोड़ और आगज़नी
फोटो साभार : उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे से मंगलवार को कथित गोमांस बरामद होने के बाद हुए हंगामे और पथराव में प्रथमदृष्टया पुलिस की लापरवाही की बात सामने आने पर बिंदकी के कोतवाल और एक एसआई को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रमेश ने बुधवार को बताया, ‘‘बेहटा गांव में कथित गोमांस की बरामदगी के बाद एक मदरसे में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में बिंदकी कोतवाल तेजबहादुर सिंह और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) उमेश पटेल को प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है और इस सिलसिले में 60 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक की गिरफ्तारी की गई है।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की सुबह गोमांस बरामद होने की अफवाह के बाद कुछ अराजकतत्वों ने एक मदरसे में धावा बोलकर पथराव किया और उसकी बाउंड्री गिरा दी। इसके बाद आगजनी की कोशिश भी की गई, लेकिन सफल नहीं हो पाए।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को मदरसे से बरामद कथित गोमांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मांस किस जानवर का है।’’

पुलिस ने सोमवार को भी कुछ ‘‘कथित गोमांस और गोवंश की खाल’’ बरामद की थी और गोकशी के आरोप में मुश्ताक तथा उसके पड़ोसी अल्ताफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि मंगलवार सुबह तालाब के किनारे फिर से मांस के कुछ टुकड़े मिलने के बाद उपद्रवियों ने मदरसे में धावा बोलकर तोड़फोड़ तथा आगजनी की।

आरोप है कि अगर पुलिस सोमवार की घटना से सतर्क हो जाती तो मंगलवार को इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

घटना के बाद गांव में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से गोमांस या गोरक्षा के नाम पर पूरे देश में इस तरह का उपद्रव और हमले जारी है। अब तो जबरन ‘जय श्रीराम’ का नारे बुलवाने का भी चलन चला है और ऐसा न करने पर मारपीट और हत्या तक की जा रही है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें : उन्नाव में ‘जय श्री राम’ न बोलने पर मदरसे के छात्रों की पिटाई  

इसे भी पढ़ें : अब लिंचिंग के लिए गाय के बहाने की भी ज़रूरत नहीं रही

इसे भी पढ़ें : लिंचिंग; जो आज एक सार्वजनिक तमाशा बन गया

Uttar pradesh
Cow Vigilante
cow terrorism
FATEHPUR
madarsa
Yogi Adityanath govt

Related Stories

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!


बाकी खबरें

  • vikram
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः बीजेपी नेताओं का विरोध जारी, गांव से बैरंग लौटा रहे हैं किसान
    22 Jan 2022
    चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में कई मौकों पर विभिन्न मुद्दों के लेकर लोगों ने बीजेपी नेताओं का विरोध किया है। चाहे कृषि कानून का मामला या कोई दूसरा क्षेत्रीय या राष्ट्रीय मामला इन सबको लेकर इन नेताओं को…
  • cartoon
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: नये इंडिया का नया गणतंत्र ‘दिवस’!
    22 Jan 2022
    नेताजी का किया-धरा चाहे सब मिट्टी में मिलाएंगे, पर नेताजी की 25 फुट ऊंची मूर्ति तो मोदी जी ही लगाएंगे और वह भी परेड के रास्ते पर। इस गणतंत्र दिवस की तस्वीरें एक नयी कहानी सुनाएंगी-नये इंडिया के नये…
  • up hot seat
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: योगी और अखिलेश की सीटों के अलावा और कौन सी हैं हॉट सीट
    22 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की गोरखपुर शहर विधानसभा सीएम योगी और करहल विधानसभा अखिलेश यादव के कारण पहले ही चर्चा में हैं, इसके अलावा कौन-कौन सी सीटों पर रहेगी राजनीतिक दलों और आम लोगों की ख़ास नज़र..
  • clubhouse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘क्लब हाउस चैट’ मामले में एक और गिरफ़्तारी, ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से आईडी चला रहा था आरोपी राहुल कपूर  
    22 Jan 2022
    क्लब हाउस चैट मामले के तार देश के हर शहर से जुड़ते जा रहे हैं, हरियाणा के बाद अब लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है, जो अपना नाम बदलकर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां करता था।
  • online campaign
    रश्मि सहगल
    चुनावों के ‘ऑनलाइन प्रचार अभियान’ में कहीं पीछे न छूट जाएं छोटे दल! 
    22 Jan 2022
    डिजिटल की तरफ शिफ्ट की बातें करना इसे लागू करने की तुलना में काफी आसान है क्योंकि चुनावी राज्यों के कई हिस्सों में अभी भी इंटरनेट की पैठ कम है और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का रवैया भी काफी हद तक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License