NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
संगरूर : रोज़गार मांगों तो पुलिस की लाठी मिलती है!
जेएनयू छात्रों और यूपी किसानों के बाद अब ताजा मामला पंजाब के संगरूर से सामने आया है। यहां रोज़गार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीएड और ईटीटी टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों पर रविवार 24 नवंबर को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं, पानी की बौछारें व आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
सोनिया यादव
25 Nov 2019
sangur
Image courtesy: Dainik Bhaskar

पुलिस का लाठीचार्ज इन दिनों खासा सुर्खियों में है। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे जेएनयू छात्रों और यूपी किसानों के बाद अब ताजा मामला पंजाब के संगरूर से सामने आया है। यहां रोज़गार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीएड और ईटीटी टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों पर रविवार 24 नवंबर को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं, पानी की बौछारें व आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

मीडिया खबरों के अनुसार इस दौरान कई महिलाओं समेत लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर पिछले ढाई महीने से शहर में बेरोजगार अध्यापक प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। रविवार को इस प्रदर्शन में करीब 24 किसान, मजदूर और छात्र संगठन भी शामिल हो गए और शहर में एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। जैसे ही बेरोजगार अध्यापकों का जत्था शिक्षा मंत्री विजय इन्दर सिंगला की कोठी के पास पहुंचा तो पुलिस प्रशासन और अध्यापकों के बीच टकराव हो गया और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई से नाराज प्रदर्शनकारियों ने मेन सड़क जाम कर दी और वहीं धरने पर बैठ गए। जिसके बाद देर शाम साढ़े 5 बजे प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को कैबिनेट में हल करवाने का आश्वासन दिलवाया। इसके बाद अध्यापकों का गुस्सा शांत हुआ।

हालांकि इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से एसपी शेरजीत सिंह ने लाठीचार्ज की खबरों से इंकार किया है। उनका कहना है कि जब  प्रदर्शनकारी पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे, तब पुलिस द्वारा केवल आंसूगैस के गोले का इस्तेमाल किया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठियों से हमला भी किया, जिसमें चार महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

2.JPG

बता दें कि इससे पहले भी 22 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापकों और 17 नवंबर को बीएड टेट पास बेरोजगार अध्यापकों पर शिक्षा मंत्री निवास के समक्ष ही प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज हो चुका है।

प्रदर्शनकारी बेरोज़गार अध्यापकों ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा, 'सरकार से हमारी मांग है कि अध्यापक योग्यता परीक्षा पास अध्यापकों को रोज़गार दिया जाए साथ ही सरकार भर्ती के लिए 15 हजार पदों का विज्ञापन भी जारी करे। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों से सिर्फ सबंधित विषयों का ही काम लिया जाए।'

बेरोजगार अध्यापक यूनियन की मांग है कि सरकार चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करे, सभी बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। इसके अलावा भर्ती की आयु सीमा 37 साल से बढ़ाकर 42 साल की जाए। यूनियन का कहना है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित दिनों में पूरा करे और निजीकरण की नीति को बंद करे।

22_09_2019-lathichadarge-i_19602358.jpg

ईटीटी और टीईटी पास यूनियन के अध्यक्ष दीपक काम्बोज का कहना है, 'हमें अयोग्य बनाने के लिए, सरकार ने मापदंड बदल दिए हैं। हमने बारहवीं कक्षा के बाद ईटीटी पास किया है, लेकिन अब सरकार ने स्नातक होना अनिवार्य कर दिया है। इसी तरह, बी.एड पास के लिए पहले कोई न्यूनतम अंक की कसौटी नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने स्नातक में 55 प्रतिशत अनिवार्य कर दिया है। ये सही नहीं है, अगर सरकार जल्दी कोई कार्यवाही नहीं करती तो हम अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।'

प्रदर्शन में शामिल प्रदीप सिंह ने न्यूज़क्लिक से कहा, 'हम रोज़गार मांग रहे हैं और हमें पुलिस की लाठियां मिल रही हैं। अगर हमारी मांगों पर 8 दिसंबर तक कोई कार्रवाई नहीं होती हो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।’

इस मामले में बेरोजगार अध्यापिका दिव्यांग रितु बल्ला का कहना है कि हम अपनी नौकरी के अधिकार के लिए पिछले ढाई महीने से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। जब हमने रविवार को शिक्षा मंत्री से मिलने की कोशिश की, तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हमारे बीच कई विकलांग व्यक्ति थे जिन पर पुलिस ने बेशर्मी लाठियां चलाईं।

,,.JPG

किसान कार्यकर्ता मंजीत धनगर इस संबंध में कहते हैं, 'राज्य सरकार विरोध को कुचलने की कोशिश कर रही है। बेरोज़गार अध्यापक केवल अपना अधिकार मांग रहे हैं। इस आंदोलन में और अधिक संगठन और लोग शामिल होंगे और अपना अधिकार सरकार से लेकर रहेंगे।'

इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री विजय इन्दर सिंगला ने कहा, 'मैंने पहले ही संघ के प्रतिनिधियों और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। बेरोजगार युवाओं को पता है कि उनका एजेंडा अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा और इन लोगों को कुछ समय तक इंतजार करना चाहिए।
वहीं इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक भगवंत मान और विपक्ष के नेता हरपाल चीमा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है और अब, यह उनकी आवाज को दबाने के लिए बल का उपयोग कर रहा है।

sangroor-politics
Protests by the unemployed Teachers
ETT TET
ETT TET pass
Sangrur protests
Punjab politics
unemployed teachers
bhagwant man
Captain Amarinder Singh
Vijay Inder Singla

Related Stories

किसान आंदोलन : पंजाब के 40 प्रतिशत किसान डूबे हैं क़र्ज़ में

किसान-सरकार बातचीत: बैठक में किसानों ने नहीं खाया सरकार का खाना

हिंदुत्व को होश दिलाने आए पंजाब के किसान

कृषि बिल से लेकर ट्रनों की आवाजाही पर रोक तक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने क्या-क्या आरोप लगाए?


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License