NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राजस्थान चुनाव : मज़दूरों की नाराज़गी बदल सकती है हार-जीत के समीकरण
मज़दूर आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार तो मज़दूर विरोधी है ही लेकिन वसुंधरा सरकार उससे भी दो कदम आगे है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 2014 में लागू किए गए श्रम कानून संशोधन।

ऋतांश आज़ाद
01 Dec 2018
workers

राजस्थान में मतदान की तारीख़ बिल्कुल करीब आ गई है। सात दिसंबर को यहां वोट डाले जाएंगे। इन चुनावों में प्रदेश के मज़दूर किस तरफ मतदान करेंगे यह जीत हार तक तय कर सकता है। वसुंधरा सरकार द्वारा श्रम क़ानूनों में बड़े बदलाव और उनके प्रभाव के चलते मज़दूर वर्ग बेहद नाराज़ है। हालांकि मज़दूर एक वर्ग की तरह संगठित होकर वोट नहीं कर पाता लेकिन आम आदमी के तौर पर भी वह बीजेपी से खफा लग रहा है।

जानकार बताते हैं कि राजस्थान की 40% आबादी मज़दूर वर्ग है। प्रदेश में सबसे ज़्यादा निर्माण मज़दूर हैं और दूसरे नंबर पर आते हैं खनन मज़दूर।

मज़दूर आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार तो मज़दूर विरोधी है ही लेकिन वसुंधरा सरकार उससे भी दो कदम आगे है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 2014 में लागू किए गए श्रम कानून संशोधन।

औद्योगिक विवाद अधिनियम (Industrial Disputes Act 1947), कारखाना अधिनियम (Factories Act), ठेका मज़दूर अधिनियम (Contract Labor act)  सभी में एक-एक कर बदलाव किये गए हैं। Industrial Disputes Act में ये बदलाव किया कि जहाँ पहले 100 लोगों वाली फैक्ट्री को बिना सरकार की इजाज़त बंद किया जा सकता था, वहाँ अब 300 मज़दूरों की फैक्ट्री को बंद किया जा सकता है। इसका अर्थ यह है कि एक नोटिस लगाकर मालिक कभी भी संस्थान को बंद कर सकता है और मज़दूर रातों रात बेरोज़गार हो सकते हैं। यह इसीलिए एक खतरनाक बदलाव है क्योंकि देश भर में 93% फैक्ट्रियाँ 300 से कम मज़दूरों के साथ काम करती हैं। इसी तरह राजस्थान की 13,256 फैक्ट्रियों में से सिर्फ 256 में 300 से ज़्यादा मज़दूर हैं। इसका उदाहारण है पिछले कुछ समय में Arriston, Polaris और अन्य प्लांट बंद कर दिए गए हैं।

इसके अलावा अब किसी फैक्ट्री में 30% लोगों के यूनियन का सदस्य  होने पर ही यूनियन बनायी जा सकती है, पहले फैक्ट्री में यूनियन बनाने के लिए फैक्ट्री के 15 % लोगों की ज़रूरत होती थी।

Factories Act 1948 में भी खतरनाक बदलाव किए गए हैं। बदलाव यह है कि फैक्ट्री एक्ट को लागू कराने के लिए पावर फैक्ट्रीयों में काम करने वालों की संख्या को 10 लोगों से 20 कर दिया गया था। इसी तरह बिना बिजली फैक्ट्रियों में यह एक्ट लागू होने के लिए अब 20 मज़दूरों कि जरूरत होती थी अब यह आंकड़ा 40 हो गया है ।

इससे हुआ यह है कि इस दायरे में आने वाले मज़दूरों को स्वास्थ्य, पानी, वेंटीलेशन, ड्रेनेज और दूसरी सुविधाओं से कानून के माध्यम से बाहर कर दिया गया है।

इसके साथ ही इन कानूनों के अंतर्गत कोई भी अवहेलना करने पर अब कोर्ट से पहले सरकार से लिखित में आदेश लेना होगा ।

इसी तरह कांट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970 यानी ठेका मज़दूर अधिनियिम में भी एक भयानक बदलाव किया गया है। बदलावों के चलते अब यह कानून सिर्फ उसी संस्थान या ठेकेदार पर लागू होंगे जो 50 लोगों को काम पर रखता है। पहले यह 20 लोगों वाले संस्थान या ठेकेदार पर लागू होता था।

इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने अब बिना लाइसेंसे वाले ठेकेदार को 49 मज़दूरों को काम पर रखवाने कि छूट दे दी है। इससे अब आम मज़दूरों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा से उन्हे सीधे तौर पर वंचित रखा जा सकता है।

इन बदलावों के चलते मज़दूरों के ज़्यादतर हकों को खत्म करने का प्रयास हुआ है। इसी तरह राजस्थान में पहले ही न्यूनतम वेतन कि स्थिति देश के सबसे खराब है।

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए सीटू (CITU) के राजस्थान सचिव भंवर सिंह ने कहा- “राजस्थान में न्यूनतम वेतन सिर्फ 213 रुपये प्रतिदिन है, यानी सिर्फ 6,000 रुपये प्रति माह। जबकि पड़ोसी राज्य में यह 14,500 रुपये प्रति माह है और केरल में 770 रुपये प्रतिदिन है- जिसका मतलब महीने में करीब 23,000 रुपये। हमने कई बार सरकार से यह माँग की है कि श्रम सलाहकार मंडल की बैठक बुलाकर इसे बढ़ाया जाए, लेकिन यह आज तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही मज़दूर को 213 रुपये के 12 घंटे की दर पर खुले आम काम कराया जाता है।"

इस तरह इस न्यूनतम वेतन के कानून को न लागू करने की सज़ा तो अपने आप में एक मज़ाक है। इस पर न्यूज़क्लिक से बात करते हुए एक्टू के राज्य सचिव सौरभ नरुका ने कहा “पहली बात न्यूनतम वेतन इतना कम है और ऊपर से इसे लागू न करने की सज़ा एक मज़ाक है। अगर मालिक न्यूनतम वेतन नहीं देता तो उसकी सज़ा है 6 महीना जेल या 500 रुपये। भला इस कानून से कौन सा मालिक डरेगा ।’’

इस सब के ऊपर नोटबन्दी ने प्रदेश के मज़दूरों की कमर तोड़ दी है। जैसा कि पहले बताया गया है राजस्थान में ज़्यादातर मज़दूर निर्माण मज़दूर हैं नोटबन्दी के चलते राज्य में निर्माण का काम ठप हो गया है, जिससे यह मज़दूर बेरोज़गार हो गए हैं। इसके साथ ही कोर्ट द्वारा बजरी खनन पर भी बैन लागने से निर्माण कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा है जिससे मज़दूरों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है।

इस सरकार के कार्यकाल में अब मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाला काम भी बहुत कम हो गया है। जानकार बताते हैं गाँवों में जेसीबी मशीने लगी रहती हैं, जिनके ज़रिये काम कराया जा रहा है। गाँव  के सरपंच, प्रधान, कांट्रेक्टर और स्थानीय राजनेता मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाले वाले पैसे को इस तरह खर्च कर रहे हैं। जहाँ 100 लोगों को काम मिलना चाहिए वहाँ सिर्फ 6 -7 लोगों को काम मिलता है। बाकी के पैसे का हिसाब नहीं है।

राजस्थान में खदानों, पत्थर तोड़ने की फैक्टरियों और सीमेंट फैक्ट्री मज़दूरों में सिलिकोसिस की बीमारी भी लगातार फैली है। 8 अगस्त 2018 को करीब 1000 सिलिकोसिस से पीड़ित मज़दूरों ने मुआवज़ा न मिलने और इस समस्या का निदान न किये जाने के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन किया था। दरअसल सिलिकोसिस एक फेफड़े की बीमारी है जो खदानों, पत्थर तोड़ने की फैक्टरियों, सीमेंट फैक्ट्री के मज़दूरों और मूर्तियाँ बनाने वाले मज़दूरों को बड़े पैमाने पर होती है। इसकी वजह है कि इन सब कामों से निकलने वाली धूल साँस के ज़रिये उनके फेफड़ों में चली जाती है। एक बार हो जाने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है और इससे मौत हो जाती है।

मज़दूर किसान शक्ति संगठन के निखिल डे के अनुसार राजस्थान भर में 20,000 से 25,000 मज़दूर हैं जिनके पास सिलिकोसिस से ग्रसित होने का प्रमाण पत्र है। लेकिन न तो इसके बचाव के लिए पानी के छिड़काव और मास्क जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और न ही इन्हे मुआवज़ा समय पर मिल रहा है। 

राजस्थान के मज़दूर वर्ग की स्थिति देश में सबसे खराब है। यही वजह है कि आम मज़दूर भले ही वर्ग कि तरह न सोचता हो पर फिर भी सरकार से खफा है और इसका असर चुनावों पर पड़ना लगभग तय है। 

CITU
rajasthan government
Vasundhara Raje Government
BJP
labor laws
working class

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License