NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राजस्थान की रामगढ़, हरियाणा की जींद और तमिलनाडु की तिरुवरूर सीट पर मतदान जारी
रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार की मौत की वजह से चुनाव टाल दिया गया था, जबकि जींद में इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा और तिरुवरूर में विधायक डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Jan 2019
सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान की रामगढ़, हरियाणा की जींद और तमिलनाडु की तिरुवरूर विधानसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार की मौत की वजह से चुनाव टाल दिया गया था, जबकि जींद में इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा और तिरुवरूर में विधायक डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। तीनों सीटों के नतीजे 31 जनवरी को घोषित होंगे।

राजस्थान के रामगढ़ में शुरुआती दो घंटों में 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। 

राजस्थान की अन्य विधानसभा सीटों के साथ ही इस सीट पर भी मतदान पहले 7 दिसंबर 2018 को होने वाला था लेकिन ऐन चुनाव के पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो जाने के बाद इसे टालना पड़ा। 

चुनावी मैदान में 20 उम्मीदवार हैं, लेकिन यहां मुकाबला कांग्रेस की सफिया जुबैर खान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुखवंत सिंह और बसपा के जगत सिंह के बीच त्रिकोणीय बना हुआ है।

कुल 278 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,35,625 मतदाता अपना वोट डालेंगे, इनमें 1,10,947 महिलाएं और 1,46,613 पुरुष हैं। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर करीब 2,500 पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को यहां तैनात किया गया है। 
हरियाणा उपचुनाव

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी आज मतदान जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने संवाददाताओं से कहा, "सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है।"

ठिठुरन के बावजूद सुबह सात बजे शुरू होने वाले मतदान से पहले ही कुछ मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें देखी जाने लगी। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। 

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के 3,000 से अधिक जवान निर्वाचन क्षेत्र में तैनात हैं। 

जींद में 1.72 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 1.7 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग का लगभग 50 प्रतिशत और जाटों का लगभग 25 प्रतिशत वोट है। 

यह उपचुनाव मैदान में उतरे सभी चार प्रमुख दलों - सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिए एक परीक्षा है।

मतदाता इस चुनाव में चार मुख्य उम्मीदवारों रणदीप सिंह सुरजेवाला (कांग्रेस), कृष्ण मिड्ढा (भाजपा), उम्मेद सिंह (इनेलो) और दिग्विजय चौटाला (जेजेपी) के भाग्य का फैसला करेंगे।

अगस्त 2018 में इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा के निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा है।

(इनपुट आईएएनएस)

bypoll
ramgar election
zind bypoll
triuvarur bypoll
election
harayana
Rajasthan
tamil nadu

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...

तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

इतिहास कहता है- ‘’चिंतन शिविर’’ भी नहीं बदल सका कांग्रेस की किस्मत

कांग्रेस चिंता शिविर में सोनिया गांधी ने कहा : गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन हो रहा है!

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार

राजस्थान में मस्जिद पर भगवा, सांप्रदायिक तनाव की साज़िश!

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

करौली हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग:  संघ-भाजपा पर सुनियोजित ढंग से हिंसा भड़काने का आरोप


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License