NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
भारत
राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर तीन नाबालिग बच्चियों से बलात्कार
इनमें से अलवर के मामले में तो एक आरोपी की पीड़िता के परिजनों द्वारा की गयी कथित पिटाई में मौत हो गयी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 May 2019
Alwar

राजस्थान के तीन अलग अलग हिस्सों में तीन नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें से अलवर के मामले में तो एक आरोपी की पीड़िता के परिजनों द्वारा की गयी कथित पिटाई में मौत हो गयी।

पुलिस का कहना है कि अलवर के हसरौरा में तीन किशोरों ने गांव में अपने एक रिश्तेदार की शादी में आई बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 14 मई की है।


जिला पुलिस अधीक्षक परिस अनिल देशमुख ने शनिवार को बताया,' लड़की के परिवार वालों ने उन्हें उसी रात देख लिया था लेकिन एक आरोपी भाग गया और दो छिप गए। अगली सुबह पीड़िता के भाई ने दो आरोपियों को एक जगह छिपे हुए देखा तो उसने व अन्य लोगों ने उनकी पिटाई की पर वह किसी तरह भागने में सफल रहे।'


उन्होंने बताया,' एक आरोपी बाद में सड़क के किनारे मृत पाया गया। लड़की व लड़के दोनों के परिवार वालों ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ तो मृतक लड़के के परिवार वालों ने लड़की के भाई व पांच छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।'


बाकी दोनों आरोपियों को भी शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें शनिवार को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
इसके अलावा चुरू में छह साल की एक बच्ची से उसके ही एक किशोर रिश्तेदार द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। भानीपुरा पुलिस थाने के थानाधिकारी मलकीयत सिंह ने बताया, ‘लड़की पानी लेने गयी थी तभी 14 साल का आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और अपराध किया। उसके हिरासत में ले लिया गया है।'


वहीं धौलपुर जिले के खुर्द गांव में आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
धौलपुर के महिला थाने के थानाधिकारी यशपाल सिंह ने कहा, 'अपने नाना के पास रह रही बच्ची से परवेश (18) ने दुष्कर्म किया। उसे पकड़ लिया गया है।'

आपको यहां यह भी बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान अलवर गैंगरेप की वजह से दहला हुआ है। अलवर जिले में ही 26 अप्रैल को बाइक से जा रहे पति और पत्नी को 5 लोगों ने रोक कर न सिर्फ मारापीटा बल्कि एक सुनसान जगह पर ले जाकर पति के सामने ही महिला से बलात्कार किया। इस घृणित वारदात का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया।

ये दु:खद घटनाएं उस सरकार के कार्यकाल में हो रही हैं जिसने अभी हाल ही में राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जीत दर्ज की थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

rape case
Alwar
Gang Rape in Alwar
Rajasthan sarkar
Vasundhara Raje Government
minor girl raped
Rape And Murder Case

Related Stories

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला

बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप

महाराष्ट्र: 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग का कथित दुष्कर्म, प्रशासन पर उठे सवाल!

बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License