NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रिपोर्ट : भारत में हर आठ में से एक मौत वायु प्रदूषण की वजह से
पूरी दुनिया में भारतीय आबादी 18 फीसदी है लेकिन वायु प्रदूषण की वजह से होने वाली मौतों में इनकी हिस्सेदारी 26 फीसदी है। साल 2017 में वायु प्रदूषण की वजह से तकरीबन 12.4 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
अजय कुमार
08 Dec 2018
AIR POLLUTION
Image Courtesy: Indian Express

आज की दुनिया उपभोग और प्रबन्धन की दुनिया है। इससे इंसान और प्रकृति में सहअस्तित्व की बजाय दोहन ने जगह ले ली है और इसका परिणाम यह हुआ है कि प्रकृति की तबीयत खराब हो रही है और इंसान चुपचाप मरता जा रहा है।
द लांसेट प्लानेट्री हेल्थ जर्नल ने भारत में वायु प्रदूषण पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के तहत हाल में भारत में आठ में से एक मौत वायु प्रदूषण की वजह से हो रही है। और मौत की यह दर तम्बाकू खाने की वजह से होने वाली मौतों से अधिक है। वायु प्रदूषण की वजह से सबसे अधिक मौतें उत्तर भारत में हुई हैं। यह पहली ऐसी रिपोर्ट है जो वायु प्रदूषण की वजह से इंसानों की जीने के उम्र में होने वाली कमी, उनको होने वाली बीमारी, उनके मृत्यु का आकलन करती है।
पूरी दुनिया में भारतीय आबादी 18 फीसदी है लेकिन वायु प्रदूषण की वजह से होने वाली मौतों में इनकी हिस्सेदारी 26 फीसदी है। साल 2017 में वायु प्रदूषण की वजह से तकरीबन 12.4 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसमें से आधे से अधिक लोगों की मौत 70 साल की उम्र से पहले ही हो गयी। इस रिपोर्ट के तहत वायु प्रदूषण की वजह से सबसे अधिक मौते तकरीबन 2.4 लाख उत्तर प्रदेश, 1.6 लाख महाराष्ट्र और 96 हजार बिहार में हुई हैं। यह रिपोर्ट कहती है कि अगर वायु प्रदूषण में जीने का माहौल नहीं रहता तो भारत में इंसानों की जीने की औसत उम्र में तकरीबन 1.7 साल का इजाफा होता। वायु प्रदूषण की वजह से साँस के संक्रमण की जुड़ी बीमारियाँ, फेफड़ें की बीमारियाँ, हृदय की बीमारियाँ, मधुमेह जैसी कई तरह की बीमारियों की परेशानियों से जूझना पड़ता है। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों के तहत निर्धारित मानकों को पार करती हुई भारत की 75 फीसदी आबादी हमेशा वायु प्रदूषण की चपेट में रहती है। 
इस मामले में पूरे भारत में दिल्ली के वायु का सबसे खराब रहा है। दिल्ली की वायु में उन सूक्ष्म धूलकणों की संख्या अधिक है जिनका व्यास ढाई माइक्रोन से अधिक है। भारत में थर्मल पॉवर में कोयले का जलना, उद्योग संयंत्रों से खराब हवाओं का उत्सर्जन, यातायात के साधनों से निकला धुआं, शहरों में होने वाले बड़ी निर्माण परियोजनाओं से फैलते धूलकण, खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला जैव इंधन, ईंट भट्टे से निकला धुआं, वाहन जैसे तमाम तरह की आधुनिक गतिविधियाँ वायु प्रदूषण फ़ैलाने का काम करती हैं। इन तमाम कारणों के साथ इस रिपोर्ट में सबसे अधिक ध्यान खाना बनाने वाले जैव इंधनों से होने वाले वायु प्रदूषण की तरफ दिया गया है, जिसकी चपेट में ग्रामीण महिलायें सबसे अधिक आती हैं। इस रिपोर्ट का कहना है कि अगर भारत के माहौल को खुद को वायु प्रदूषण से बचाना है तो उसे विकास के तमाम क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा।

भारत, चीन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन सहित दुनिया के उन चार देशों में शामिल है जिनकी रोजाना की गतिविधयों की वजह से सबसे अधिक कार्बन उत्सर्जन होता है। आर्थिक तौर पर दमदार बनने के चक्कर में इस साल भारत के कार्बन उत्सर्जन में तकरीबन 6.3 फीसदी बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। इसका मतलब यह है कि आने वाले साल में वायु प्रदूषण की वजह से इस साल से अधिक लोगों के मौत की सम्भावना है। लांसेट की रिपोर्ट भी यही कहती है कि वायु प्रदूषण का प्रभाव अल्प विकसित और विकासशील देशों पर सबसे अधिक पड़ रहा है। यानी प्रकृति से प्रेम की जगह प्रबन्धन के सहारे अपनी दुनिया को खूबसूरत बनाने की चाहत बनाने वाले लोग दुनिया को और अधिक बर्बाद करने की राह पर बढ़ते जा रहे हैं और इसे रोकने वाला कोई नहीं है।
 

pollution
Air Pollution
Pollution in India
Pollution in Delhi
Environmental Pollution
report
Lancet Planetary Health

Related Stories

वर्ष 2030 तक हार्ट अटैक से सबसे ज़्यादा मौत भारत में होगी

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर

दिल्ली से देहरादून जल्दी पहुंचने के लिए सैकड़ों वर्ष पुराने साल समेत हज़ारों वृक्षों के काटने का विरोध

साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट

विश्व जल दिवस : ग्राउंड वाटर की अनदेखी करती दुनिया और भारत

देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण

हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान

यूपी चुनाव: ' बर्बाद होता कानपुर का चमड़ा उद्योग'


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License