NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सौभाग्य योजना : सरकारी आंकड़ों ने ही खोली मोदी सरकार के दावों की पोल
जब हम वर्तमान में घरों की संख्या और बिजली वाले घरों का अध्ययन करते हैं तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं कि देश में 76.4 प्रतिशत घरों में बिजली उपलब्ध है यानी 23.6% घरों में अभी भी बिजली नहीं हैं। इस तरह अभी भी 6 करोड़ 60 लाख घरो में बिजली नहीं है।
पीयूष शर्मा
26 Feb 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Navodaya Times

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि देश के 99.53 प्रतिशत घरों का विद्युतीकरण कर दिया गया है। परन्तु सरकार के इस दावे की पड़ताल करने पर पता चलता है कि देश के 23.6 फ़ीसदी घरों में अभी भी बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इसके साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान विद्युतिकृत हुए गांवों में से मात्र 8 फ़ीसदी में ही शत-प्रतिशत घरों में बिजली पहुंच पाई है।

परिवारों में बड़ी संख्या में कनेक्शन नहीं

सौभाग्य योजना की वेबसाइट पर बताया गया है कि कुल परिवारों की संख्या 21.32 करोड़ है जिनमें से 99.53 फ़ीसदी को बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है। सौभाग्य योजना के यह आंकड़े राज्यों एवं डिस्कोम के द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के आधार पर हैं, जिनके आधार पर सरकार का दावा है कि हमने सभी घरों में बिजली पंहुचा दी है। सरकार की तरफ से किया गया दावा तथ्यात्मक गलत है, क्योंकि सरकार ने जिन परिवारों की संख्या के आधार पर अपना दावा किया है वो 2011 की जनगणना में दर्ज परिवारों और वर्तमान में बढ़ोतरी हुए परिवारों की संख्या से काफी कम है।

2011 की जनगणना के अनुसार देश में 24.67 करोड़ परिवार हैं, सौभाग्य योजना के पोर्टल के अनुसार 21.32 करोड़ लोगो के पास वर्तमान में बिजली कनेक्शन है जो कि 2011 की जनगणना के परिवारों की संख्या का 86  प्रतिशत है। जो यह दिखाता है कि सरकार द्वारा परिवारों की संख्या कम दिखाई गयी है।

2011 से अब 2019 आ गया हैं और इन 8 सालों में देश में घरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार के ही अनुमानित आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 2793.14 लाख (27.93 करोड़) घर हैं। जब हम वर्तमान में घरों की संख्या और बिजली वाले घरों का अध्ययन करते हैं तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं कि देश में 76.4 प्रतिशत घरों में बिजली उपलब्ध है यानी  23.6% घरों में अभी भी बिजली नहीं हैं। इस तरह अभी भी 6 करोड़ 60 लाख घरो में बिजली नहीं है।  

सौभाग्य योजना में बताया गया था कि सभी गैर विद्युतिकृत घरों का विद्युतीकरण 31 मार्च 2019 तक कर लिया जायेगा, परन्तु  अभी 6 करोड़ से अधिक घरों का विद्युतीकरण तय समय सीमा में होना नामुमकिन है, बल्कि केंद्र सरकार तो पहले से ही तय करके बैठी है कि उन्होंने शत प्रतिशत गांवों और घरों में बिजली पंहुचा दी है। केंद्र सरकार ने तो यह जहमत भी नहीं उठाई कि राज्य सरकारों और डिस्कॉम कम्पनियों ने जो कुल घरों की संख्या और विद्युतिकृत घरों की संख्या दी है, उसी का मिलान कर लिया जाए कि  वह सही है भी की नहीं। 2011 की जनगणना से आंकड़ों का मिलान करना भी उचित  नहीं समझा।

वाहवाही लूटने के चक्कर में सरकार अपने ही सरकारी आंकड़ों को भी नज़रअंदाज कर दिया। 23 फरवरी 2019 सौभाग्य योजना की वेबसाइट पर दिए आंकड़ो के अनुसार घरों की संख्या से ज्यादा बिजली कनेक्शन दिए हैं जो यह दर्शाता है कि घरों की वास्तविक संख्या योजना में तहत दर्शाये गये घरों की संख्या से कहीं ज्यादा है।

तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, सिक्किम में विद्युतिकृत हुए घरों की संख्या 70 प्रतिशत से कम है। बीजेपी सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं और उनके द्वारा किया गया दावा कि ‘सभी के लिए बिजली’ खोखला साबित हुआ है।

क्रम स.

राज्य

2011 की जनगणना अनुसार घरों का विद्युतीकरण (आंकड़े प्रतिशत में)

2018 में घरों की अनुमानित संख्या के अनुसार विद्युतीकरण घरों की संख्या (आंकड़े प्रतिशत में)

1

तमिलनाडु

55.6

49.7

2

पंजाब

68.3

61.8

3

बिहार

73.8

61.9

4

हरियाणा

73.5

63.9

5

पश्चिम बंगाल

75.0

67.9

6

कर्नाटक

77.6

69.4

7

सिक्किम

77.2

70.0

8

तेलंगाना'

77.7

71.8

9

मध्यप्रदेश

84.3

73.1

10

उत्तर प्रदेश

87.3

75.7

11

मणिपुर

89.5

78.4

12

गुजरात

93.7

81.7

13

आंध्रप्रदेश

90.8

83.8

14

त्रिपुरा

93.6

84.2

15

छत्तीसगढ़

100.9

86.1

 स्रोत: सौभाग्य योजना डैशबोर्ड व पीपीएसी दस्तावेज

केंद्र सरकार ने इन वृद्धि हुए घरों की संख्या को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और गलत आंकड़ों के आधार पर झूठा दावा कर दिया की हमने तो सभी घरों में बिजली पंहुचा दी है, जबकि बड़ी संख्या में परिवार बिजली की पहुंच से दूर हैं।

गांवों में बिजली की पहुँच के अधूरे दावे

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि 2011 की जनगणना के मुताबिक बिजली पहुंचने से रह गए गावों का निर्धारित समय सीमा से पहले 28 अप्रैल 2018 तक विद्युतिकृत कर दिया गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में कुल 18374 गावों को गैर विद्युतिकृत चिह्नित किया था, जिनके लिए सरकार का दावा है कि उन्होंने तय तिथि से पहले ही इन गावों में बिजली पंहुचा दी है। सौभाग्य योजना के डैशबोर्ड पर दर्शाया गया है कि 6,18,448 गांवों में बिजली पहुंच गई है और जिसमें मोदी सरकार के कार्यकाल में विद्युतिकृत गाँव 18374 हैं जो कि कुल गांवों की संख्या का करीब 3 फ़ीसदी हैं। अब सवाल है कि इनमें से कितने गांवों में 100% घरों में बिजली है। योजना के ही आंकड़ों के मुताबिक महज 8% को यानी 18374 में से महज 1429 गांवों में 100% घरों में बिजली पहुंची है।

बिजली की पहुंच निश्चित रूप से मानव विकास के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि बिजली कनेक्शन से छूटे हुए परिवारों को शीघ्र चिह्नित करते हुए उनको कनेक्शन मुहैया कराये जाए और इसके साथ ही गरीब परिवारों को रियायती दर पर बिजली दी जाए, क्योंकि सस्ते कनेक्शन मात्र से समस्या का हल नहीं होने वाला है। सौभाग्य योजना केवल कनेक्शन देने में मदद करती है जबकि गरीब परिवार प्रतिमाह बिजली का बिल देने में असमर्थ हैं जिसके कारण वह अन्य वैकल्पिक साधनों पर ही निर्भर रह जाते हैं।

Electrification
DDUGY
SAUBHAGY YOJNA
POWER MINISTRY
HOUSEHOLD ELECTRIFICATION
RK SINGH
BJP
Narendra modi
Modi government
chunavi jumla

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • भाषा
    ईडी ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया
    27 May 2022
    माना जाता है कि फ़ारूक़ अब्दुल्ला से यह पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनिमियतता के मामले में की जाएगी। संघीय एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एनसीबी ने क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन ख़ान को दी क्लीनचिट
    27 May 2022
    मेनस्ट्रीम मीडिया ने आर्यन और शाहरुख़ ख़ान को 'विलेन' बनाते हुए मीडिया ट्रायल किए थे। आर्यन को पूर्णतः दोषी दिखाने में मीडिया ने कोई क़सर नहीं छोड़ी थी।
  • जितेन्द्र कुमार
    कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ
    27 May 2022
    कांग्रेस नेतृत्व ख़ासकर राहुल गांधी और उनके सिपहसलारों को यह क़तई नहीं भूलना चाहिए कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई कई मजबूरियों के बावजूद सबसे मज़बूती से वामपंथी दलों के बाद क्षेत्रीय दलों…
  • भाषा
    वर्ष 1991 फ़र्ज़ी मुठभेड़ : उच्च न्यायालय का पीएसी के 34 पूर्व सिपाहियों को ज़मानत देने से इंकार
    27 May 2022
    यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की पीठ ने देवेंद्र पांडेय व अन्य की ओर से दाखिल अपील के साथ अलग से दी गई जमानत अर्जी खारिज करते हुए पारित किया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    “रेत समाधि/ Tomb of sand एक शोकगीत है, उस दुनिया का जिसमें हम रहते हैं”
    27 May 2022
    ‘रेत समाधि’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी उपन्यास है। इस पर गीतांजलि श्री ने कहा कि हिंदी भाषा के किसी उपन्यास को पहला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार दिलाने का जरिया बनकर उन्हें बहुत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License