NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सीएनजी, एलपीजी और किरोसिन महंगा
अप्रैल से सीएनजी के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 15 रुपये 50 पैसे महंगा होकर 590 रुपये का हो गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Sep 2019
CNG
Image courtesy: Naya India

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 50 से 55 पैसे तक महंगी हो गई है। इसके अलावा बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस (एलपीजी) प्रति सिलेंडर 15.5 रुपये महंगी हो गयी है। इसके अलावा किरोसिन की कीमत में लगातार 26वें महीने प्रति लीटर 25 पैसे की वृद्धि जारी रही। 

सीएनजी में अप्रैल से तीसरी वृद्धि

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी के दामों में रविवार को वृद्धि की गई। अप्रैल से सीएनजी के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। डॉलर की तुलना में रुपये के कमज़ोर होने से सीएनजी महंगी हुई है। 

इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बयान में कहा कि दिल्ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में सीएनजी के दाम 50 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमतों में 55 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। 

दिल्ली में सीएनजी अब 47.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब यह 53.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 

गुरुग्राम और रेवाड़ी में सीएनजी का दाम 58.95 रुपये प्रति किलोग्राम और करनाल में 55.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

इस साल अप्रैल से सीएनजी के दामों में यह तीसरी वृद्धि है। अप्रैल, 2018 से इसमें आठवीं बार बढ़ोतरी की गई है। 

कुल मिलाकर अप्रैल, 2018 से सीएनजी के दामों में 7.39 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 

इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने पाइप के जरिये आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है। 

आईजीएल ने कहा कि वह रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चुनिंदा सीएनजी आउटलेट्स पर डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की छूट जारी रखेगी। 

बिना सब्सिडी वाली एलपीजी 15.5 रुपये महंगी

पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस (एलपीजी) प्रति सिलेंडर 15.5 रुपये महंगी हो गयी है। इस प्रकार अब बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा होकर 590 रुपये का हो गया है। 

किरोसिन की कीमत में लगातार 26वें महीने प्रति लीटर 25 पैसे की वृद्धि जारी रही। 

हालांकि विमान ईंधन के मूल्य में रविवार को एक प्रतिशत की कमी की गयी, जिससे उसका दाम चार माह के निचले स्तर पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमत में नरमी के चलते देश में विमान ईंधन की दाम में यह कमी की गयी है।
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)    

CNG
LPG
CNG price increases
Delhi
ncr
IGL

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

ध्यान देने वाली बात: 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ख़र्च

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 861 नए मामले, 6 मरीज़ों की मौत
    11 Apr 2022
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 58 हो गयी है।
  • nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या हर प्रधानमंत्री एक संग्रहालय का हक़दार होता है?
    10 Apr 2022
    14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय की जगह बने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगेI यह कोई चौकाने वाली घटना नहीं क्योंकि मौजूदा सत्ता पक्ष का जवाहरलाल…
  • NEP
    नई शिक्षा नीति का ख़ामियाज़ा पीढ़ियाँ भुगतेंगी - अंबर हबीब
    10 Apr 2022
    यूजीसी का चार साल का स्नातक कार्यक्रम का ड्राफ़्ट विवादों में है. विश्वविद्यालयों के अध्यापक आरोप लगा रहे है कि ड्राफ़्ट में कोई निरंतरता नहीं है और नीति की ज़्यादातर सामग्री विदेशी विश्वविद्यालयों…
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री का चयन सोमवार को होगा
    10 Apr 2022
    पीएमएल-एन के शहबाज शरीफ, पीटीआई के कुरैशी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
  • Yogi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति
    10 Apr 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License