NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
संघ ब्रिगेड का हामिद अंसारी पर हमला
ये पहली बार नहीं है कि संघ और बीजेपी से जुड़े लोगों नें अंसारी पर हमला बोला हो
रितांश आज़ाद
12 Aug 2017
संघ ब्रिगेड का हामिद अंसारी पर हमला

उप राष्ट्रपति के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले हामिद अंसारी द्वारा दिए गए बयानों से बीजेपी काफी आहत होती दिख रही है। 11 अगस्त को उप राष्ट्रपति बनते ही वेंकैया नायडू ने अंसारी के बयान को राजनैतिक प्रोपोगेंडा से प्रेरित कहा और प्रधान मंत्री ने कहा कि अब वो अपनी विचारधारा के अनुसार काम करने के लिए आज़ाद है। इसके अलावा ट्विटर पर बीजेपी की ट्रोल आर्मी और उनके बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनपर काफी तीखे प्रहार किये।

प्रधान मंत्री ने राज्य सभा में बोलते हुए कहा "ऐसा संभव है कि आप के भीतर कुछ बेचैनियां हों, पर अब आपको कोई परेशानी नहीं होगी , अब आप अपनी विचारधारा पर खुलकर बोलने और काम करने के लिए आज़ाद हैं'' वहीं  बीजेपी के बड़े नेता रहे और अब उप राष्ट्रपति बन चुके वैकैया नायडू ने कहा "कुछ लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना है।  ये एक राजनैतिक प्रोपोगेंडा है।  पूरी दुनिया की तुलना में अल्पसंख्यक भारत में  अधिक सुरक्षित हैं और उन्हें अपना हक़ मिलता है ". 

दरअसल कुछ दिन पहले बंगलुरु में बोलते हुए हामिद अंसारी ने कहा था कि अल्पसंख़्यकों में आज असुरक्षा और डर का माहौल है।  इसके बाद राज्य सभा टीवी को दिए गए  इंटरव्यू में भी उन्होंने यही बात दोहराते हुए  कहा कि  देश में असहनशीलता कि  भावना बढ़ रही है और सरकारें उन्हें रोकने में असमर्थ नज़र आ रही है । इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को मुखर रूप से बार बार कहना ठीक नहीं  है। 

ये पहली बार नहीं है कि संघ और बीजेपी से जुड़े लोगों नें अंसारी पर हमला बोला हो,  इससे पहले भी अपनी राय व्यक्त करने के लिए संघ द्वारा  उनकी आलोचना की जा चुकी है। 

देश में लगातार बढ़ रही  मॉब लिंचिंग की घटनाओं  की वजह से गरीब मुसलमानों  और दलित तबकों में आतंक  का माहौल है. इसमें मरने वालों की संख्या हर रोज़ बढती जा रही है। जानकारों का मानना है कि संघ और बीजेपी से जुड़े लोग इन गौरक्षकों को बढ़ावा और संरक्षण दे रहे  हैं।  इसी वजह से सरकार से जुड़े लोग इन बयानों से इतने आहत होते दिख रहे हैं  और यही वजह है कि बीजेपी की ट्रोल आर्मी से लेकर प्रधानमंत्री तक इसके खिलाफ बोल रहे हैं। 

जानकार बताते हैं कि ये साम्प्रदायिक और अति राष्ट्रवादी  राजनीति जनता के मूल भूत मुद्दों से भटकाने की मुहिम है। बेरोज़गारी , गरीबी और शिक्षा के सवालों से ध्यान हटाने के लिए इन मुद्दों को भुनाया जाता है , जिससे जनता में वर्ग चेतना का विकास न हो। 

हामिद अंसारी की बात में काफी सच्चाई नज़र आती है पर यहाँ ये भी जोड़ने की ज़रुरत होगी  कि  कांग्रेस के समय में भी समाज में फूट डालकर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिशें की गयी थीं।  पर साफ़ तौर पर आज के दौर की  ये फासीवादी राजनीति उन सभी कोशिशों से काफी कदम आगे हैं और इसीलिए ये ज्यादा घातक साबित हो सकती हैं ।

हामिद अंसारी
भाजपा
ट्रोल ब्रिगेड

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?

बिहार: सामूहिक बलत्कार के मामले में पुलिस के रैवये पर गंभीर सवाल उठे!


बाकी खबरें

  • cartoon
    भाषा
    आईएमए का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से कांवड़ यात्रा की इजाज़त नहीं देने का आग्रह
    13 Jul 2021
    एक पत्र में महामारी की तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों की चेतावनी की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाते हुए, आईएमए के राज्य सचिव अमित खन्ना ने उनसे कांवड़ा यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने का…
  • पड़ताल: पंजाब में गहराता बिजली संकट और चुनावी वायदे
    शिव इंदर सिंह
    पड़ताल: पंजाब में गहराता बिजली संकट और चुनावी वायदे
    13 Jul 2021
    बिजली संकट ने खेती व् औद्योगिक क्षेत्र को गहरी चोट दी है। लोग अकाली दल द्वारा उनके राज में प्राइवेट कंपनियों के साथ किये गये बिजली समझौतों की आलोचना कर रहे हैं साथ ही कप्तान अमरिंदर सरकार की भी…
  • वर्ष 2020 में दुनिया में भूखे और कुपोषितों की संख्या में ख़तरनाक वृद्धि देखी गईः यूएन रिपोर्ट
    पीपल्स डिस्पैच
    वर्ष 2020 में दुनिया में भूखे और कुपोषितों की संख्या में ख़तरनाक वृद्धि देखी गईः यूएन रिपोर्ट
    13 Jul 2021
    ये रिपोर्ट कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन और संघर्षों को दुनिया में बढ़ती भूख के प्रमुख कारणों के रूप में रेखांकित करती है और दुनिया की सरकारों से सामाजिक खर्च बढ़ाने, खाने वाली चीज़ों को उपजाने के…
  • इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया
    पीपल्स डिस्पैच
    इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया
    13 Jul 2021
    बर्लिन स्थित अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट फ़ाउंडेशन में इजिप्ट की एक इतिहासकार और पोस्ट डॉक्टरल फेलो आलिया मोसलम को ज़मानत पर रिहा करने से पहले उन्हें हवाई अड्डे पर 17 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया…
  • सुप्रीम कोर्ट
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा-बिहार में कानून का नहीं बल्कि पुलिस का राज है, विपक्षी हुआ हमलावर
    13 Jul 2021
    बिहार में विपक्षी वाम दल माले ने कहा पुलिस राज संबंधित सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने बिहार सरकार की पोल खोल दी है। जबकि राजद ने कहा बिहार पुलिस वह हर काम करती है जो किसी सभ्य समाज की पुलिस के लिए अपराध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License