NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
सोशल मीडिया पर मोदी के पक्ष में माहौल बनाने वाले अहम किरदार कौन-कौन हैं?
कैसे काफी पहले से कई टीमें सोशल मीडिया पर मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के काम में लग गई थीं।
सिरिल सैम, परंजॉय गुहा ठाकुरता
17 Mar 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy : mapsofindia.com

जनवरी, 2009 में भाजपा को एसएमएस भेजने के लिए किसी कंपनी की तलाश थी। इस प्रक्रिया में मौजूदा रेल मंत्री पीयूष गोयल के संपर्क में उस वक्त नेटकोर के राजेश जैन आए। राजेश जैन की कंपनी को यह काम मिल गया। 

राजेश जैन का परिवार पीढ़ियों से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करता आया है। यह ठेका मिलने के कुछ समय बाद राजेश जैन ने पूर्व बैंकर अमित मालवीय, वकील हितेश जैन और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक टीम बनाई। अमित मालवीय अभी भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख हैं। 

इसे भी पढ़ें : किसने गढ़ी मोदी की छवि?

राजेश जैन ने जनवरी, 2009 में बनी इस टीम को नाम दिया ‘फेंड्स ऑफ बीजेपी’, इस टीम को यह काम दिया गया कि वह मध्य वर्ग के लोगों को मोदी का साथ देने के लिए तैयार करे। टीम की शुरुआती कोशिशों से भाजपा को कोई खास लाभ नहीं हुआ। उस साल हुए 15वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की हार हुई।

तकरीबन साल भर बाद अप्रैल, 2010 में राजेश जैन की मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई। इसके बाद जैन ने फिर से पूरी ताकत से काम करना शुरू किया। वे लोकसभा चुनावों को मोदी के पक्ष में ‘लहर वाला चुनाव’ बनाना चाह रहे थे। ये उन्होंने जून, 2011 में खुद एक वेबसाइट पर अपने लेख में लिखा है। 

उस साल राजेश जैन की कोशिशों का कुछ लाभ दिखने लगा। कई बार वे मोदी से मिले। फिर उनकी मुलाकात डॉ. हीरेन जोशी से भी हुई। गुजरात में मोदी के चहेते लोगों में से हीरेन जोशी रहे हैं। 18 साल तक शिक्षण के काम में रहे जोशी को मोदी मुख्यमंत्री रहते हुए अपने साथ काम करने लाए थे। अभी हीरेन जोशी प्रधानमंत्री कार्यालय में ओएसडी के पद पर काम कर रहे हैं और सूचना प्रौद्योगिकी का काम देखते हैं। लेकिन सच तो यह है कि हीरेन जोशी और भी कई क्षेत्रों में दखल रखते हैं।

इसे भी पढ़ें : #सोशल_मीडिया : लोकसभा चुनावों पर फेसबुक का असर?

जैन ने उस वक्त नीति डिजिटल की शुरुआत की। इसका पूरा नाम था न्यू इनिशिएटिव टू ट्रांसफॉर्म इंडिया। जैन ने नीतिसेंट्रल डॉट कॉम के नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की। पत्रकार कंचन गुप्ता को इसका संपादकीय प्रमुख बनाया गया। इस वेबसाइट पर भाजपा के अनुकूल खबरें और विचार प्रकाशित किए जा रहे थे। कंचन गुप्ता इसके पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा के साथ काम कर चुके थे। 

कुछ ही सालों में नीतिसेंट्रल ने मोदी के पक्ष में हवा बनाने में मुख्य भूमिका निभाना शुरू कर दिया। जैन ने इंडिया272 डॉट कॉम भी शुरू किया। लोकसभा में 272 सीटों पर बहुमत मिल जाता है। इस काम में उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमी बी.जी. महेश और इन्फोसिस में काम करने का अनुभव रखने वाले शशि शेखर का साथ लिया। शशि शेखर अभी प्रसार भारती के प्रमुख हैं जो सरकारी दूरदर्शन और आकाशवाणी चलाता है। बाद में जैन 272 प्लस अभियान में भी शामिल हो गए जो 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए चलाया गया।

हमने नरेंद्र मोदी का पूरा सोशल मीडिया अभियान डिजाइन करने और इसके क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाले राजेश जैन से उनकी भूमिका के बारे में बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

एनडीटीवी में एंकर रहे शिवनाथ ठुकराल वहां से निकलने के बाद एस्सार समूह और कार्नेगी फाउंडेशन में काम करने के बाद फेसबुक इंडिया में चले गए। उन दिनों ठुकराल ने इन्वेस्टमेंट बैंकर रहे अनुज गुप्ता के साथ मिलकर ‘मेरा भरोसा’ और अन्य ऐसे वेब पेज बनाने में हीरेन जोशी की मदद की। गुप्ता लंबे समय तक पीयूष गोयल के साथ जुड़े रहे हैं। अभी वे रेल मंत्री पीयूष गोयल के ओएसडी के पद पर काम कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया सीरीज़ के अन्य आलेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- 

 क्यों फेसबुक कंपनी को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की मांग उठ रही है?

 मुफ्त इंटरनेट के जरिये कब्ज़ा जमाने की फेसबुक की नाकाम कोशिश?
क्या सोशल मीडिया पर सबसे अधिक झूठ भारत से फैलाया जा रहा है?

#सोशल_मीडिया : सत्ताधारियों से पूरी दुनिया में है फेसबुक की नजदीकी

जब मोदी का समर्थन करने वाले सुषमा स्वराज को देने लगे गालियां!

फेसबुक पर फर्जी खबरें देने वालों को फॉलो करते हैं प्रधानमंत्री मोदी!

फर्जी सूचनाओं को रोकने के लिए फेसबुक कुछ नहीं करना चाहता!

#सोशल_मीडिया : क्या सुरक्षा उपायों को लेकर व्हाट्सऐप ने अपना पल्ला झाड़ लिया है?

#सोशल_मीडिया : क्या व्हाट्सऐप राजनीतिक लाभ के लिए अफवाह फैलाने का माध्यम बन रहा है?

#सोशल_मीडिया : क्या फेसबुक सत्ताधारियों के साथ है?

#सोशल_मीडिया : क्या नरेंद्र मोदी की आलोचना से फेसबुक को डर लगता है?

#सोशल_मीडिया : कई देशों की सरकारें फेसबुक से क्यों खफा हैं?

सोशल मीडिया की अफवाह से बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा

#Facebook
Real Face of Facebook in India
#socialmedia
Narendra modi
BJP

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार का नया हथियार बना सोशल मीडिया, अख़बार हुए पीछे

‘बुल्ली बाई’: महिलाओं ने ‘ट्रोल’ करने के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

वे कौन लोग हैं जो गोडसे की ज़िंदाबाद करते हैं?

कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर
    30 Apr 2022
    मुज़फ़्फ़रपुर में सरकारी केंद्रों पर गेहूं ख़रीद शुरू हुए दस दिन होने को हैं लेकिन अब तक सिर्फ़ चार किसानों से ही उपज की ख़रीद हुई है। ऐसे में बिचौलिये किसानों की मजबूरी का फ़ायदा उठा रहे है।
  • श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: ग्राम सभाओं को अब साल में 6 बार करनी होंगी बैठकें, कार्यकर्ताओं ने की जागरूकता की मांग 
    30 Apr 2022
    प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 22 अप्रैल 2022 को विधानसभा में घोषणा की कि ग्रामसभाओं की बैठक गणतंत्र दिवस, श्रम दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती के अलावा, विश्व जल दिवस और स्थानीय शासन…
  • समीना खान
    लखनऊ: महंगाई और बेरोज़गारी से ईद का रंग फीका, बाज़ार में भीड़ लेकिन ख़रीदारी कम
    30 Apr 2022
    बेरोज़गारी से लोगों की आर्थिक स्थिति काफी कमज़ोर हुई है। ऐसे में ज़्यादातर लोग चाहते हैं कि ईद के मौक़े से कम से कम वे अपने बच्चों को कम कीमत का ही सही नया कपड़ा दिला सकें और खाने पीने की चीज़ ख़रीद…
  • अजय कुमार
    पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है
    30 Apr 2022
    पाम ऑयल की क़ीमतें आसमान छू रही हैं। मार्च 2021 में ब्रांडेड पाम ऑयल की क़ीमत 14 हजार इंडोनेशियन रुपये प्रति लीटर पाम ऑयल से क़ीमतें बढ़कर मार्च 2022 में 22 हजार रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गईं।
  • रौनक छाबड़ा
    LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम
    30 Apr 2022
    कर्मचारियों के संगठन ने एलआईसी के मूल्य को कम करने पर भी चिंता ज़ाहिर की। उनके मुताबिक़ यह एलआईसी के पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के भरोसे का गंभीर उल्लंघन है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License