NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
#सोशल_मीडिया : क्या व्हाट्सऐप राजनीतिक लाभ के लिए अफवाह फैलाने का माध्यम बन रहा है?
क्या सोशल मीडिया आपको जागरूक बना रहा है? क्या फेसबुक सत्ताधारियों के साथ है? क्या व्हाट्सऐप राजनीतिक लाभ के लिए अफवाह फैलाने का माध्यम बन रहा है? इन सब सवालों पर ही वरिष्ठ लेखक पत्रकार सिरिल सैम और परंजॉय गुहा ठाकुरता ने संयुक्त रूप से अंग्रेजी में कुछ लेख लिखे हैं। हम न्यूज़क्लिक हिन्दी के पाठकों के लिए इनका अनुवाद एक सीरीज के तौर पर पेश कर रहे हैं। आज पढ़िए पहली कड़ी।
सिरिल सैम, परंजॉय गुहा ठाकुरता
30 Jan 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: India Today

22 सितंबर, 2018 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान के कोटा में अपनी पार्टी के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स से संवाद कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा, ‘हम जनता तक हर संदेश पहुंचा पाने में सक्षम हैं। चाहे वह अच्छा हो या बुरा। चाहे वह सच्चा हो या फर्जी।’

अमित शाह के इस बयान के मायनों को समझना के लिए यह याद करना होगा कि सबसे पहले उन्होंने ऐसी बातें 2017 के फरवरी-मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले कही थीं। उन्होंने कहा था कि भाजपा के समर्थकों ने बहुत बड़े व्हाट्सऐप समूह बना रखे हैं। इन समूहों से 32 लाख लोग जुड़े हुए हैं। 

हर दिन सुबह आठ बजे इन समूहों में ‘जानिए सच’ के नाम से एक संदेश भेजा जाता था। इन संदेशों के जरिये यह बताया जाता था कि विभिन्न अखबारों और वेबसाइट में भाजपा के बारे में क्या ‘फर्जी’ बातें प्रकाशित हुई हैं। 

भाजपा के एक ‘स्मार्ट’ कार्यकर्ता ने एक दिन इन व्हाट्सऐप समूहों पर एक फर्जी जानकारी यह डाल दी कि उस समय के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को थप्पड़ मारा है। इसके बाद यह संदेश वायरल हो गया और इसकी जानकारी अमित शाह तक पहुंची।

अमित शाह ने कहा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद इस फर्जी सूचना से एक खास तरह का वातावरण बन गया। अमित शाह से संवाद के दौरान श्रोताओं ने इसका उल्लेख किया तो शाह ने उन्हें बड़े प्यार से फटकारते हुए कहा, ‘ऐसा करना तो चाहिए कि लेकिन ऐसा मत करिए! आप समझ रहे हैं न कि मैं क्या कह रहा हूं?’

इसके बाद अमित शाह ने कहा, ‘हम ऐसा कर सकते हैं क्योंकि हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप में 32 लाख लोग हैं। यही वजह है कि हम ऐसी चीजों को वायरल कर पाते हैं।’ हिंदी में दिए गए अमित शाह का वह भाषण ज्यों का त्यों कई मीडिया वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो आंकड़ा उन्होंने बताया था, वह हैरान करने वाला है। 

कुछ समय पहले व्हाट्सऐप के वैश्विक प्रमुख क्रिस डेनियल्स ने इकनोमिक टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में यह दावा किया यह प्लेटफॉर्म ऐंड टू ऐंड इन्क्रिप्टेड है और भारत के तकरीबन 20 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐंड टू ऐंड इन्क्रिप्शन का मतलब यह होता है कि जो संदेश भेज रहा है और जिसे भेज रहा है, उसके अलावा बीच में कोई तीसरा व्यक्ति या यहां तक की व्हाट्सऐप कंपनी भी इन संदेशों को नहीं पढ़ सकती। डेनियल्स ने यह भी कहा, ‘लोगों को कई बार इस बात से हैरानी भी होती है कि व्हाट्सऐप पर 90 फीसदी संदेशों का आदान-प्रदान दो लोगों के बीच ही होता है। अधिकांश समूहों में दस से भी कम लोग हैं।’

अगर डेनियल्स द्वारा दिए गए आंकड़ों पर यकीन करें तो इतना तय लगता है कि अमित शाह और भाजपा के समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने व्हाट्सऐप का जितनी सफलता से इस्तेमाल किया है उतनी सफलता से दुनिया में किसी और ने नहीं किया। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा और प्रभावी राजनीतिक अभियान चलाने का काम कर रही है।

पिछले कुछ समय से फेसबुक के डिजिटल एकाधिकार को लेकर पूरी दुनिया में बहस छिड़ी हुई है। व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लैटफॉर्म का स्वामित्व भी फेसबुक कंपनी के पास ही है। ऐसे में आज विश्व में फेसबुक के कामकाज की निगरानी की बात चल रही है। कहा जा रहा है कि फेसबुक का एकाधिकार नेट निरपेक्षता की धारणा के विपरीत है। 

फेसबुक इस्तेमाल करने वाले जिन लोगों ने अपनी जानकारियां इस प्लेटफॉर्म पर डाली हैं उनके दुरुपयोग का मामला भी सामने आया है। कैंब्रिज एनालिटिका और ऐसी दूसरी कंपनियों ने इन जानकारियों का दुरुपयोग किया। इसके बाद से भारत में भी फेसबुक की गतिविधियों पर लगातार सवाल उठाया जा रहा है। 

Social Media
#socialmedia
#सोशल_मीडिया
Facebook
Facebook India
WhatsApp
whatsapp messages
Real Face of Facebook in India
#Facebook

Related Stories

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?

रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया

यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!

डेटा निजता विधेयक: हमारे डेटा के बाजारीकरण और निजता के अधिकार को कमज़ोर करने का खेल

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

फ़ेसबुक/मेटा के भीतर गहरी सड़न: क्या कुछ किया जा सकता है?

आज तक, APN न्यूज़ ने श्रीनगर में WC में पाकिस्तान की जीत का जश्न बताकर 2017 का वीडियो चलाया


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License