NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सरकार की कोशिशों को नाकाम करता कठपुतली कॉलोनी का प्रतिरोध
पिछले 10 दिनों से प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद झुग्गियां नहीं तोड़ने दे रहे हैं कठपुतली कॉलोनी के निवासी
संघर्ष संवाद
05 Jan 2017
सरकार की कोशिशों को नाकाम करता कठपुतली कॉलोनी का प्रतिरोध

नई दिल्ली के कठपुतली कॉलोनी के निवासी पिछले 10 दिनों से लगातार अपनी झुग्गियां तोड़े जाने की कोशिशों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आज ग्यारहवें दिन भी जनसभा आयोजित की गई. प्रस्तुत है जनसभा पर जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय की संक्षिप्त रिपोर्ट;

कठपुतली कॉलोनी | जनवरी 04, 2017 : संघर्ष के 11वें दिन फिर से पुलिस ने जनसभा को होने से रोकने की कोशिश की जो लोगों के सवालों के सामने मौन रहे। जनसभा सफलतापूर्वक लगभग 2 घंटे चली, जिसमें गीत-संगीत, जोशीले नारों के साथ और भी समाज के ज्यादा संख्या में लोग जुड़े। आज सभा में रोज की तरह सभी समाज के लोग पहुंचे और विशेष तौर पर आदिवासी समाज के प्रधान ने अपनी बात रखते हुए, जबरन और अन्यायपूर्ण तरीके से कट रहे पर्ची और पुलिस बल की मौजूदगी के खिलाफ उन्होंने अपना और पूरे समाज का समर्थन और भागीदारी इस संघर्ष में देने की बात कही। इसके साथ ही लोगों नें सरकार के सामने गंभीर सवाल खड़े किये है, जिसमें कॉलोनी में रहते हुए इतने वर्षों के बाद भी पक्की सड़क, नालियाँ, शौचालय आदि ना बने होने या उनके रखरखाव पर प्रश्न उठाये।
 

“वहीँ डी.डी.ए. के अधिकारी, बनाना तो दूर की बात है, नहीं चल रहे सार्वजनिक शौचालय को आज से एक हफ्ते पहले ही बिना लोगो की जानकारी के तोड़ दिया”, ऐसा कठपुतली कॉलोनी के निवासियों ने बतलाया।

“कई वर्षों से नागरिक सुविधा के लिए कोई भी कार्य नहीं हुआ है कॉलोनी में जिससे लोग परेशान हो रहे है और उनपर यहाँ से जाने का दवाब बनाया जा रहा है, कोई भी अधिकारी हमे यहीं सुविधा देने की बात नहीं करता है, बल्कि हमें यहाँ से भगा कर मंजिले खड़े करने का सपना दिखाती है।“

“सभी निवासियों का नाम सर्वे लिस्ट में नहीं है और ऐसा बताने पर डी.डी.ए. के अधिकारी गोल-मटोल जवाब देते है, कि आप पर्ची कटवा लो हम बाद में आपका नाम डाल देंगे। जो कि सरासर धोखा होगा हमारे साथ।“

“डी.डी.ए. क्यों नहीं सभी निवासियों की अंतिम सूची बनाकर पहले अपनी वेबसाइट पर डालती है, क्यों पर्ची कटवाने का दवाब डालती रहती है। वो अंतिम सूची में आज तक रहने वाले सारे परिवारों का नाम डाले और सूची वेबसाइट पर जारी करने के बाद हमसे बात करने आयें।“ कठपुतली कॉलोनी के महिलाओं ने कहा।

उधर डी.डी.ए. के अधिकारियों द्वारा लगाये कैंप में आज भी लोग नदारद रहे। पुलिस की मौजूदगी अलग अलग समय में पूरे कॉलोनी में अलग अलग जगह बनी रही। जबरन पर्ची काटना और लोगों पर अवांछित दवाब बनाने का दौर अभी भी जारी है और इसी बीच लोगों के बीच अफवाह फैलाने का दौर भी थम नहीं रहा है। लोगों को बहकाने की कोशिश पूरे चरम पर है। इसके बाद भी लोगों की एकता अटूट दिख रही है और दिन प्रतिदिन अलग अलग समाज से लोग बड़ी से बड़ी संख्या में जुड़ते जा रहे है।

Courtesy: संघर्ष संवाद
कठपुतली कॉलोनी
दिल्ली
डीडीए

Related Stories

दिल्ली: दिव्यंगो को मिलने वाले बूथों का गोरखधंधा काफी लंम्बे समय से जारी

जंतर मंतर - सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी द्वारा धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक हटाई

दिल्ली के मज़दूरों की एक दिवसीय हड़ताल

क्या भाजपा हेडक्वार्टर की वजह से जलमग्न हो रहा है मिंटो रोड?

दिल्ली का दमकल

दिल्ली: 20 जुलाई को 20 लाख मज़दूर हड़ताल पर जायेंगे

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग पर जनता की राय

दिल्ली में कक्षा 12वीं तक ईडब्ल्यूएस छात्र शिक्षा ले सकतें है?

दिल्ली:भू-जल का गिरता स्तर चिंता का कारण है

दिल्ली में एक और फैक्ट्री में लगी आग, 2 मज़दूरों की मौत


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License