NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सरकारों के लिए न्यूनतम मज़दूरी बस कागज़ी बातें हैं
सत्य यह है की इस न्यूनतम वेतन का लाभ कामगारों के बहुत बड़े तबके को नहीं मिलता है | सरकारें अपने इन फैसलों से केवल औपचारिकता पूरी करती है |
मुकुंद झा
10 Apr 2018
न्यूनतम वेतन
Image Courtesy:navodaytimes

बीते 4 अप्रेल को दिल्ली सरकार ने कामगारों के महँगाई भत्तों में बढ़ोतरी की जिससे कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी होगीI लेकिन सच यह है कि इस न्यूनतम वेतन का लाभ कामगारों के बहुत बड़े तबके को नहीं मिलता है | सरकारें अपने इन फैसलों से केवल  औपचारिकता  पूरी करती है | वो कभी भी इसे गम्भीरता से लागू नहीं करतींI इसी करण इसका लाभ गरीब कामगारों को नहीं मिलता |  दिल्ली के असंगठित क्षेत्र में न्यूनतम मज़दूरी देने के नियम का पालन न के बराबर ही होता है |

न्यूनतम वेतन

न्यूनतम मज़दूरी  अधिनियम 1948 के तहत सरकारें 5वर्ष में न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए बाध्यकारी है | इसलिए सरकारें समय-समय पर न्यूनतम मज़दूरी  की दरें तय कर जारी करती हैं परन्तु कभी भी इसे लागू करने की इच्छाशक्ति  ज़ाहिर नहीं करती हैं | इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कई बार कड़ी टिप्पणी की है, एक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था की जो उद्योग मजदूरों को उनका न्यूनतम वेतन नहीं दे रही उन्हें चालू रहने का कोई हक नही है | इसके साथ ही कोर्ट ने  दिल्ली सरकार जब न्यूनतम वेतन को लागु करने में जानबूझकर देरी कर रही थी तो उसे कोर्ट ने नोटिस भेजा था,तब जा करके सरकार ने न्यूनतम मज़दूरी  को लागु किया था |

इसके बाबजूद भी  हम देखते हैं कि दिल्ली के अधिकतम उद्योग मालिक अपने मज़दूरों को न्यूनतम मज़दूरी नहीं देते और उनके खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं की जाती | इसका सबसे बड़ा कारण शासन और प्रशासन का ढीला रवैया है| इसके साथ ही, मज़दूरों में इस नियम की जानकारी का अभाव होना भी एक बहुत बड़ी समस्या हैI वे अपने ज़्यादातर अधिकारों से अनभिज्ञ हैंI  

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए मज़दूरों ने कई तरह की दिक्कतें बताई गाँधी नगर के कपड़े मार्किट में काम करने वाले विजय ने बताया की वो एक दुकान पर 12 साल से कम रहे है और उनकी तनख्वाह अभी भी 9,000 रु है | जब हमने उन्हें बताया कि उन्हें न्यूनतम मज़दूरी भी नहीं मिल रही है| तो उनका जबाब था की ये क्या होता है?

इसके बाद एक और मज़दूर जो कि सदर बाज़ार में काम करते हैं उन्होंने बताया कि मालिक उनसे 12-12 घन्टे काम करवाता है परन्तु ना तो ओवरटाइम और न ही न्यूनतम वेतन ही देता है | उन्होंने कहा की उनकी मजबूरी है की वो कुछ बोल नहीं सकते है| कुछ बोलेंगे तो मालिक उन्हें हटा कर किसी नये व्यक्ति को रख लेगा| नौकरी जाने के डर से वो चुपचाप  काम करने को मजबूर हैं |

इसी तरह से एक इंशोरेंस कम्पनी में डेटा एंट्री का कम करने वाली महिला ने बताया कि उनका मैनेजर उनसे साइन तो कई वाउचर और अधिक सैलरी पर करता है, परन्तु उन्हें वो देता नहीं है | इसी प्रकार से अन्य जगह भी ऐसा ही होता उन्होंने बतया |

परन्तु जब हमने इन सबसे पूछा की वो इसकी शिकायत क्यों नहीं करते है तो सभी ने एक जबाब था की नौकरी चली जाएगी | कई को तो प्रक्रिया का ही नहीं पता था ,जिसे पता है भी वो अपने नौकरी चले जाने के डरे से चुप है |

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए दिल्ली भरतीय केन्द्रीय ट्रेड यूनियन (सीटू) के प्रदेश सचिव अनुराग सक्सेना कहा की  सरकार नवउदारवादी नीतियों के करण मजदूरों को नयूनतम वेतन नहीं देना चाहती है |

 “उन्होंने कहा की इसे लागु करने का ज़िम्मा उपश्रमायुक्तो का होता है | उपश्रमायुक्त श्रम दरोगा  (लेबर इंस्पेक्टर) के माध्यम से इसे लागु करना होता है | परन्तु सरकारे जानबूझकर इनकी स्टाफ की भर्ती नहीं करती है ,अभी पूरी दिल्ली में केवल 11 से 12 श्रम दरोगा ( लेबर इंस्पेक्टर) है” | जबकी इनकी संख्या इससे कही ज़्यदा है |

सरकारे न्यूनतम मज़दूरी  को केवल कागजों में लागु कर देती है परन्तु ज़मीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिखता है ,क्योकि सरकारो को  मजदूरों से अधिक उद्योग मालिको के चिंता होती है | सरकार किसी भी दल की हो वो हमेशा ही मज़ुदुरो के सवाल पे एक ही रुख रहता है और उनपर व्यपारियो  के पक्ष में नीति निर्माण और संरक्षण का दबाब होता है | 

 

न्यूनतम वेतन
दिल्ली सरकार
भारतीय श्रमिक
सीटू

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन को लेकर किये जा रहे दावों की सच्चाई?

5 सितम्बर : देश के लोकतांत्रिक आंदोलन के इतिहास में नया अध्याय

''सिलिकोसिस बीमारी की वजह से हज़ारो भारतीय मजदूर हो रहे मौत के शिकार''

दिल्ली: 20 जुलाई को 20 लाख मज़दूर हड़ताल पर जायेंगे

दिल्ली सरकारी स्कूल: छात्र अपने मनचाहे विषय में दाखिला ले सकेंगे!

दिल्ली सरकारी स्कूल: सैकड़ों छात्र लचर व्यवस्था के कारण दाखिला नहीं ले पा रहे

दिल्ली में पानी संकट चरम पर, सरकार को समय पर कदम उठाने चाहिए

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग पर जनता की राय

दिल्ली में कक्षा 12वीं तक ईडब्ल्यूएस छात्र शिक्षा ले सकतें है?


बाकी खबरें

  • women in politics
    तृप्ता नारंग
    पंजाब की सियासत में महिलाएं आहिस्ता-आहिस्ता अपनी जगह बना रही हैं 
    31 Jan 2022
    जानकारों का मानना है कि अगर राजनीतिक दल महिला उम्मीदवारों को टिकट भी देते हैं, तो वे अपने परिवारों और समुदायों के समर्थन की कमी के कारण पीछे हट जाती हैं।
  • Indian Economy
    प्रभात पटनायक
    बजट की पूर्व-संध्या पर अर्थव्यवस्था की हालत
    31 Jan 2022
    इस समय ज़रूरत है, सरकार के ख़र्चे में बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी मेहनतकश जनता के हाथों में सरकार की ओर से हस्तांतरण के रूप में होनी चाहिए और सार्वजनिक शिक्षा व सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हस्तांतरणों से…
  • Collective Security
    जॉन पी. रुएहल
    यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?
    31 Jan 2022
    कज़ाकिस्तान में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का हस्तक्षेप क्षेत्रीय और दुनिया भर में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बदलाव का प्रतीक है।
  • strike
    रौनक छाबड़ा
    समझिए: क्या है नई श्रम संहिता, जिसे लाने का विचार कर रही है सरकार, क्यों हो रहा है विरोध
    31 Jan 2022
    श्रम संहिताओं पर हालिया विमर्श यह साफ़ करता है कि केंद्र सरकार अपनी मूल स्थिति से पलायन कर चुकी है। लेकिन इस पलायन का मज़दूर संघों के लिए क्या मतलब है, आइए जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्होंने…
  • mexico
    तान्या वाधवा
    पत्रकारों की हो रही हत्याओंं को लेकर मेक्सिको में आक्रोश
    31 Jan 2022
    तीन पत्रकारों की हत्या के बाद भड़की हिंसा और अपराधियों को सज़ा देने की मांग करते हुए मेक्सिको के 65 शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License