NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
श्रमिक अधिकार और इनके प्रति सरकारों का बर्ताव
सरकार हमेशा ही मज़दूरों को लेकर बड़ी ही लोक लुभावन वायदे करती है और कानून भी लाती है परन्तु उन्हें कभी लागू नहीं करती|
मुकुंद झा
24 Apr 2018
मज़दूर
Image Courtesy: newswing.com

मज़दूर और उसके अधिकार की बात हर सरकार करती है पर किसे ने अब तक इसे गंभीरता से मज़दूरों के अधिकारों को दिलाने या लागू करने की न ही कोशिश की और न ही उनकी कभी इनकी इच्छाशक्ति रही| सरकार हमेशा ही मज़दूरों को लेकर बड़ी ही लोक लुभावने वायदे करती है और कानून भी लती है परन्तु उन्हें कभी लागू नहीं करती है|

इसी क्रम में दिल्ली की आम आदमी पार्टी  की सरकार ने बीते कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में मज़दूरों के महँगाई भत्ते में बढ़ोतरी की और उससे पूर्व उन्होंने न्यूनतम वेतन में भी 37% की बढ़ोतरी की है | अभी दिल्ली में सरकार के फैसले के बाद से न्यूनतम वेतन अकुशल मज़दूरों की 13,896 रू अर्द्ध कुशल मज़दूरों की 15,296 रु और कुशल मज़दूरों की 16,858 रु प्रतिमाह है | परन्तु कटुसत्य है कि इन फैसलों के इतने समय बाद भी दिल्ली के मज़दूर आज भी इससे बहुत कम में प्रति माह में काम करने को मज़बूर हैं जो की सरकार के दावों की पोल खोलता है |

दिल्ली उच्च न्यायालय के वकील और सामाजिक कार्यकर्त्ता  अशोक अग्रवाल की एक जनहित याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने सरकार के दावों के विपरीत मज़दूरों की वास्तविक स्थित को दर्शाया है|

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए उन्होंने बताया कि “न्यूनतम वेतन की स्थिति लगतार बद से बदतर हो गयी हैI 1980-90  से स्थिति और भी ख़राब हुई है, इससे पहले कम-से-कम न्यूनतम वेतन लागू होता था परन्तु इसके बाद न्यूनतम वेतन में कागज़ों पर बढ़ोतरी हुई पर वास्तविकता में कभी लागू नहीं हुआ|”

आज भी दिल्ली जैसे शहर में पुरुष 6,000 रु और महिला 5,000 रु प्रति माह में कार्य करते है | क्योंकि उनके पास इसके आलावा कोई चारा नहीं है | दिल्ली के 95% मज़दूर इस न्यूनतम वेतन के लाभ से वंचित है |

सरकार ने जब न्यूनतम वेतन में 37% की बढ़ोतरी की तो ज़ाहिर बात थी की उद्योगपति वर्ग इससे नाराज़ हुआ और कोर्ट चला गया और तब से ही ये मामला कोर्ट में लटका हुआ है | तब से सरकार अपने बचाव के रूप में इसी का सहारा ले रही है कि मामला अभी कोर्ट में लम्बित है  |

उन्होंने आगे कहा की सरकार कह रही है उनके हाथ कोर्ट ने बांध रखे हैं परन्तु सत्य ये है कि सरकार पहले से निर्धारित न्यूनतम वेतन को भी लागू नहीं कर पा रही है- उसे वह लागू करने से तो किसने नहीं रोका है | ये सब बहाने हैं सरकारों की मज़दूरों को उनके हक़ देने की इच्छा ही नहीं|

ये न्यूनतम वेतन तब लागू होगा न जब इसका तंत्र के पास इसे लागू कर पाने के लिए पर्याप्त मानव शक्ति होगी | श्रम विभाग के पास कर्मचारियों की भरी कमी हैं | श्री अग्रवाल ने कहा की “1975 की तुलना में आज केवल इस विभाग में 25% ही कर्मचारी है जो की सरकारों की मज़दूरों के अधिकारों के प्रति कितनी गंभीर है- और जो है भी वो भी भ्रष्टाचार में लिप्त है” |

अनुराग सक्सेना दिल्ली सीटू के सचिव और साथ ही दिल्ली सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत गठित कमेटी के सदस्य हैं, उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी केवल 11 ही श्रम दारोगा (लेबर इंस्पेक्टर) हैं जो बहुत ही कम हैं| जबकि इनकी संख्या इससे बहुत अधिक होनी चाहिए|

अनुराग ने पूछा की “11लेबर इंस्पेक्टर  कैसे दिल्ली शहर में 20 लाख से ज़्यादा फैक्ट्रीयों में न्यूनतम मज़दूरी को लागू करा पाएगी” |

जब हमने कई मज़दूरों से बात की तो कई ऐसी जानकारी सामने आई जो की चोकाने वाली थी मज़दूरों किस स्थिति में कार्य करते है वो काफी भयावह है | एक मज़दूर ने बतया की “उसके फैक्ट्री मालिक उनसे 11 से 12 घन्टे कार्य कराते है और वो उन्हें इसका उन्हें बोनस भी नहीं देते है | साथ ही अगर वो किसी दिन लेट पहुचते है तो मालिक उनकी तनख्वाह काट लेते है” |

एक दुसरे मज़दूर ने बताया की “उन्हें न्यूनतम वेतन जैसी कोई लाभ नही मिलता है | उनके यंहा लगभग सभी मज़दूरों को 5000 से 6000 ही मिलाता है” |

सबसे गंभीर है की जहाँ वो काम करते उसकी स्थिति बहुत खरब है ,कुछ फैक्ट्री मालिक मज़दूरों को फैक्ट्री में अंदर बंद करके काम कराते है | अधिकतर फैक्ट्रीयों में मज़दूरों की सुरक्षा के साथ खिलावाड़ कर रही किसी में न तो आगा से सुरक्षा के साधन है और ना ही आप्त स्थिति से निपटने की कोई सुविधा है | जिसका नतीजा है पिछले 1 से 1.5 माह में हमने करीब 25 मज़दूरों की फैक्ट्री में आग के करण मौत की खबरे आई है |

सबसे चिंताजंक बात है की 90% से अधिक मज़दूरों को न्यूनतम वेतन के बारे में जानकारी ही नहीं और न ही वो अन्य श्रम कानूनों के बारे में नही जानते है |इन कानूनों का लाभ तभी है जब मज़दूरों के बिच में नये न्यूनतम वेतन के बारे में मज़दूरों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाए तभी ये सारे नियम और एक्ट प्रभावी हों सकते है | वरना ये सब केबल कागज़ी बाते बनकर रह जाएगी |

दिल्ली में अन्य श्रम कानून

श्री अग्रवाल ने बतया कि “दिल्ली में लगभग अन्य 25 श्रम कानून है परन्तु उन सब की भी यही स्थिति है | कोई भी कानून धरातल में कार्य नही कार रहा है सारे कानून केबल हवा में है जमीन पर कुछ भी नहीं है” |

उन्होंने आगे कहा की अगर सरकारे इन कानूनों को 50% भी लागू करवा पाए तो भी मज़दूर वर्ग की बहुत समस्यों का हल हो सकता है परन्तु सरकारे कभी ऐसा करना नही चाहती है | क्योकिं मज़दूर कभी भी सरकारों की प्रथमिकता में रहे ही नहीं है | इसलिए आज मज़दूर का जीवन दयनीय है |

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक टिप्पणी की थी की सरकार ने जो न्यूनतम वेतन की घोषणा की उसमे भी दिल्ली जैसे शहर में जीवनयापन संभव नही है |

श्री अग्रवाल ने अपनी  याचिका में भी इसे बढ़ाकर 16000 रु करने की बात कही है |  इससे कम मज़दूरों का इस बढ़ते महँगाई में जीवन ज़ीने के मौलिक साधनो को ले पाना संभव नहीं है | सरकारों को मज़दूरों के जीवन ज़ीने के अधिकार की रक्षा करनी चाहिए | ये उनका अधिकार है जिसे फैक्ट्री मालिक सत्ता के साथ मिलकर छीन रहे है |

न्यूनतम वेतन
दिल्ली सरकार
मज़दूर
दिल्ली हाईकोर्ट
श्रम कानून

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

दिल्ली के मज़दूरों की एक दिवसीय हड़ताल

दिल्ली: 20 जुलाई को 20 लाख मज़दूर हड़ताल पर जायेंगे

दिल्ली सरकारी स्कूल: छात्र अपने मनचाहे विषय में दाखिला ले सकेंगे!

दिल्ली सरकारी स्कूल: सैकड़ों छात्र लचर व्यवस्था के कारण दाखिला नहीं ले पा रहे

हिमाचल प्रदेश: एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप

दिल्ली में पानी संकट चरम पर, सरकार को समय पर कदम उठाने चाहिए

दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की माँग पर जनता की राय

दिल्ली में कक्षा 12वीं तक ईडब्ल्यूएस छात्र शिक्षा ले सकतें है?

कैग रिपोर्ट: दिल्ली सरकार ने लक्षित लोगो की मदद की जगह फिजूलखर्ची की


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License