NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सृजन घोटालाः बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी की चचेरी बहन रेखा मोदी को करोड़ो का भुगतान
बिहार में उजागर हुए सृजन घोटाले की आंच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की चचेरी बहन रेखा मोदी तक पहुंच गई है
सबरंग इंडिया
04 Sep 2017
सुशील मोदी
Image: IBN

बिहार में उजागर हुए सृजन घोटाले की आंच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की चचेरी बहन रेखा मोदी तक पहुंच गई है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अब तक राजनेताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व सांसद शाहनवाज़ हूसैन, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा से अब निलंबित किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी के दीपक वर्मा के नाम सामने आए हैं। इनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सृजन या उसके संचालक मनोरमा देवी या उनके बेटे अमित कुमार और उनकी पत्नी प्रिया से संबंध रहे।

सृजन के खाते से भुगतान कर बहुत बड़ी मात्रा में आभूषण की ख़रीदारी के सबूत जांच एजेंसियों को मिले। इसमें खासकर हीरे के आभूषण खरीदे गए थे। हीरे के आभूषण राजनेताओं और अधिकारियों के परिवारवालों को गिफ़्ट के तौर पर दिए जाते थे। इस जांच में यह भी पता चला कि पटना के एक ज्वेलर्स को हीरे के ख़रीदारी का भुगतान सृजन ने कभी सीधे या अधिकांश समय रेखा मोदी के कंपनी के माध्यम से किया गया। जालान जेम्स के मालिक रवि जालान ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें कई बार रेखा मोदी ने ही भुगतान किया था। रिपोर्ट के मुताबिक मामले के सामने आने के बाद से रेखा मोदी गायब हैं। उनके पटना स्थित आवास पर कोई उनका ठिकाना नहीं बता रहा। ये जगजाहिर है कि मनोरमा देवी से रेखा मोदी के मधुर संबंध हैं।

बता दें कि बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों विधानसभा और विधानपरिषद में मॉनसून सत्र के आखिरी दिन 'सृजन घोटाले' को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया था। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। मॉनूसन सत्र के अंतिम दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार पर सृजन घोटाले में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि सृजन घोटाला मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बड़ा है। इसके आरोपियों की भी लगातार मौत हो रही है। इसके बाद राजद के सदस्य हंगामा करने लगे थें।

Courtesy: सबरंग इंडिया ,
Original published date:
04 Sep 2017
सृजन घोटाला
सुशील मोदी
बिहार
भाजपा
नितीश कुमार

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय: आनिश्चित काल के लिए हुआ बंद

मध्यप्रदेश: एक और आश्रयगृह बना बलात्कार गृह!

मुज़फ्फरपुर सुधारगृह कांड: बिहार सरकार ने मुख्य आरोपी के अखबार को दिये थे लाखों के विज्ञापन

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था के खस्ता हाल

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध


बाकी खबरें

  • Ludhiana
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट; लुधियानाः क्या दलित कार्ड पार लगाएगा नैया या भारी दूसरे दांव
    18 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची लुधियाना और भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह से लेकर सफाई कर्मचारी समाज, नौजवानों से मिलकर जाना चुनावी मौसम का हाल
  • Udupi Ground Report
    शिवम चतुर्वेदी
    उडुपी ग्राउंड रिपोर्ट : हिजाब के समर्थन में हैं कॉलेज की हिंदू लड़कियां, पर उन्हें मीडिया से बात करने की इजाज़त नहीं
    18 Feb 2022
    कुसुम ने कहा, "हिंदू लड़के कभी भी भगवा गमछा पहन कर पहले नहीं आया करते थे शायद वह किसी के उकसावे में आकर भगवा गमछा पहन कर आ रहे हैं।"
  • narendra modi
    पार्थ एस घोष
    क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?
    18 Feb 2022
    अब राजनीतिक प्रतिद्वंदी बीजेपी से खौफ़ नहीं खाते हैं, ना ही वह धारणा रही है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता। अब बीजेपी को समझ आ रहा है कि लोग अच्छे प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं।
  • Modi channi kejriwal
    रवीश कुमार
    चन्नी का बयान ग़लत है लेकिन निंदा करने वाले उससे भी ज़्यादा ग़लत हैं
    18 Feb 2022
    प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि तालाबंदी के समय यूपी और बिहार के मज़दूर जब दर-दर भटक रहे थे तब वे क्या कर रहे थे? पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने तो बयान दिया है लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार ने तो…
  • yogi
    भाषा
    सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध जारी 274 भरपाई नोटिस वापस लिए गए: उप्र सरकार
    18 Feb 2022
    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकान्त की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार करोड़ों रुपये की पूरी राशि वापस करेगी जो 2019 शुरू की गई कार्रवाई के तहत कथित प्रदर्शनकारियों से वसूली गई थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License