NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
सूरत के कोचिंग सेंटर में आग, 15 छात्रों की मौत
पुलिस ने कहा कि चार मंजिली इमारत में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आग की वजह से कई छात्र जलकर राख हो गए, वहीं कई ने घबराहट में इमारत से छलांग लगा दी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 May 2019
सूरत के कोचिंग सेंटर में आग।

सूरत : गुजरात के सूरत में एक कोचिंग संस्थान में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस ने कहा कि चार मंजिली इमारत में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आग की वजह से कई छात्र जलकर राख हो गए, वहीं कई ने घबराहट में इमारत से छलांग लगा दी।

सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
टीवी चैनलों पर दिखाई जा रहे वीडियो में छात्र इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 19 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं।

स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

दमकल अधिकारी ने बताया, ‘‘ छात्रों ने आग से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूदना शुरू कर दिया था। कई बच्चों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।’’

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव मुकेश पुरी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है।

उन्होंने यह निर्देश भी दिया है कि सभी पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "सूरत में आग की घटना दुखदायक है। मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। घायल तत्काल स्वस्थ हों। घायलों को तत्काल मदद के लिए गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशान से हरसंभव सहायता करने के लिए कहा है।" 

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Gujarat
Surat
student
fire breaks out at a coaching centre
Death of students
VIJAY RUPANI
Narendra modi

Related Stories

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

ग़ाज़ियाबाद: श्मशान घाट हादसे में तीन गिरफ़्तार, प्रशासन के खिलाफ़ लोगों का फूटा गुस्सा!

चक्रवात ‘अम्फान’ से बंगाल में 80 लोगों की मौत, हज़ारों बेघर, एक लाख करोड़ से ज़्यादा के नुकसान का दावा

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

महाराष्ट्र से पैदल ही अपने गांव-घर लौट रहे 14 प्रवासी मज़दूरों की मालगाड़ी से कुचलकर मौत

विशाखापत्तनम: एलजी पॉलिमर प्लांट से गैस का रिसाव, आठ की मौत, सैकड़ों मुश्किल में

नागरिकों ने की शांति की अपील, हिंसा में अब तक 22 मौतें और अन्य ख़बरें

दिल्ली : कुछ इलाकों में फिर से हिंसा, मरने वालों की संख्या बढ़ कर सात हुई

सुरक्षा बलों में भी कम नहीं है महिलाओं का शोषण-उत्पीड़न : ITBP की पूर्व डिप्टी कमांडेंट की कहानी

मॉब लिंचिंग पर पीएम को चिट्ठी लिखने वाले अभिनेता कौशिक सेन का दावा, मिली मौत की धमकी


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू हर्गिज़ सूखने नहीं देंगे!
    19 Mar 2022
    “कश्मीर पंडितों के आंसुओं की याद दिलाने में विशेष योगदान के लिए मोदी जी, कश्मीरी पंडितों के आंसू दिखाने वाली हरेक फिल्म का देश भर में टैक्स माफ करा देंगे और भगवाशासित राज्यों में सरकारी कर्मचारियों…
  • jheel
    नाज़मा ख़ान
    वादी-ए-शहज़ादी कश्मीर किसकी है : कश्मीर से एक ख़ास मुलाक़ात
    19 Mar 2022
    कैसा है कश्मीर? किसका है कश्मीर ?  क्या कश्मीर वह है जो फ़िल्मों में दिखाई देने वाली तिलिस्मी ख़ूबसूरती वाला होता है? या फिर किताबों वाला, टीवी डिबेट में सनसनी फैलाने वाला, सरकारी फ़ाइलों वाला या फिर…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    भाजपा की जीत के वे फैक्टर, जिसने भाजपा को बनाया अपराजेय, क्यों विपक्ष के लिए जीतना हुआ मुश्किल?
    19 Mar 2022
    यूपी में, भाजपा ने बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी की तुलना में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को कहीं अधिक महत्वपूर्ण होने पर जोर दिया। 
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: इमरान की पारी संकट में
    19 Mar 2022
    क्रिकेटर से राजनेता और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान ख़ान की पारी फ़िलहाल ख़तरे में दिखाई दे रही है। विपक्ष इमरान सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है। इसी बीच इमरान ने शुक्रवार को…
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    मुद्दा: …तो क्या ख़त्म हो जाएगी कांग्रेस?
    19 Mar 2022
    ऐसे में कांग्रेस अपनी नए सिरे से खोज भी कर सकती है और इतिहास के क्रूर हाथों में अपना विनाश भी कर सकती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License