NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है…
दिल्ली में ढाई महीने से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जो हमले किए गए हैं, जिस तरह की दर्दनाक हिंसा हुई है, इस माहौल में हमें पाकिस्तानी शायरा ज़ेहरा निगाह की यह नज़्म पढ़नी चाहिए।
न्यूज़क्लिक डेस्क
26 Feb 2020
सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है
Image Courtesy: दानिश सिद्दीक़ी

दिल्ली में ढाई महीने से नागरिकता संशोधन क़ानून-एनआरसी-एनपीआर को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी थे। लेकिन शनिवार की रात से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा शुरू हो गई। इस हिंसा में जान, माल-ओ-असबाब के साथ-साथ जज़्बातों का भी क़त्ल किया गया है। अब यह हिंसा सीएए के इर्द-गिर्द भी नहीं दिखती है, ऐसा लगता है जैसे यह सिर्फ़ नफ़रत है जो बंदूकों-लाठीयों के साथ सड़कों पर मौत का खेल खेल रही है।

ऐसे माहौल में हम सब को ज़ेहरा निगाह की यह नज़्म पढ़नी चाहिए जिसमें वो कहती हैं, कि जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है; लिहाज़ा यह एक अपील भी हैं हमारे शहर में अपना जंगलों का ही कोई क़ानून नाफ़िज़ कर दिया जाए।

सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है 

                                                                                                 - ज़ेहरा निगाह

सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है

सुना है शेर का जब पेट भर जाए तो वो हमला नहीं करता

दरख़्तों की घनी छाँव में जा कर लेट जाता है

 

हवा के तेज़ झोंके जब दरख़्तों को हिलाते हैं

तो मैना अपने बच्चे छोड़ कर

कव्वे के अंडों को परों से थाम लेती है

सुना है घोंसले से कोई बच्चा गिर पड़े तो सारा जंगल जाग जाता है

 

सुना है जब किसी नद्दी के पानी में

बए के घोंसले का गंदुमी साया लरज़ता है

तो नद्दी की रुपहली मछलियाँ उस को पड़ोसी मान लेती हैं

 

कभी तूफ़ान आ जाए, कोई पुल टूट जाए तो

किसी लकड़ी के तख़्ते पर

गिलहरी, साँप, बकरी और चीता साथ होते हैं

 

सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है

ख़ुदावंदा! जलील ओ मो'तबर! दाना ओ बीना! मुंसिफ़ ओ अकबर!

मिरे इस शहर में अब जंगलों ही का कोई क़ानून नाफ़िज़ कर!

सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है...

CAA Protests
CAA protest violence
north east delhi violence
religious attacks
Religious riots

Related Stories


बाकी खबरें

  • वृंदा करात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा : माकपा नेता वृंदा करात ने आसिफ़ हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर को लिखा पत्र
    12 Jun 2021
    वृंदा करात ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नूंह ज़िले में 16 मई को की गई आसिफ़ की हत्या के दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई और आसिफ़ के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की भी मांग उठाई।
  • जी-7 कॉर्पोरेट टैक्स डील – कर-राजस्व को कम करने और बहुराष्ट्रीय निगमों की लूट का सौदा?
    शिन्ज़नी जैन
    जी-7 कॉर्पोरेट टैक्स डील – कर-राजस्व को कम करने और बहुराष्ट्रीय निगमों की लूट का सौदा?
    12 Jun 2021
    जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने बड़े बहुराष्ट्रीय समूहों के कर परिहार से निबटने के लिए  एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते पर जी-20 देशों की क्या प्रतिक्रिया होगी और इन योजनाओं को कैसे लागू…
  • बांका मदरसा बम विस्फोट मामला
    मुकुंद झा
    बांका मदरसा बम विस्फोट मामला: "मदरसों को आतंकवाद का केंद्र बताकर भाजपा सांप्रदायिक नफ़रत फैलाना चाहती है"
    12 Jun 2021
    बीजेपी इस पूरे मामले को अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए सांप्रदायिक रंग दे रही है और मुस्लिम समाज के प्रति नफ़रत फैला रही है। विपक्ष ही नहीं सत्ता में उसकी सहयोगी और उसके अधीन आने वाला प्रशासन भी उनकी…
  • तमिलनाडु: लॉकडाउन और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच पिसते ऑटो चालक
    नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु: लॉकडाउन और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच पिसते ऑटो चालक
    12 Jun 2021
    कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने कई ऑटोरिक्शा चालकों की रोजी-रोटी मुश्किल कर दी है। जहां एक तरफ़ उनकी आमदनी कम हुई है, वहीं दूसरी तरफ ऑटो क
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 84,332 नए मामले, लेकिन फिर 4 हज़ार से ऊपर मौत
    12 Jun 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण से पीड़ित 95 फ़ीसदी से ज़्यादा यानी 2 करोड़ 79 लाख 11 हज़ार 384 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License