NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
तेलंगाना में 10 महिला मनरेगा मजदूरों की मौत, सरकार पर सवाल
नरेगा संघर्ष मोर्चा ने इस घटना के लिए सरकारी अधिकारियों की उदासीनता और मज़दूरों के लिए कार्य स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध न कराने को जिम्मेदार ठहराया है। मोर्चा ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे देने की मांग की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Apr 2019
Telangana tragedy
Image Courtesy: Scroll.in

तेलंगाना के वाई तिप्पागुट्टा (Y.Tippagutta) में हुए एक हादसे में 10 महिला मनरेगा मजदूरों की कार्यस्थल पे ही मौत हो गयी। यह घटना  नारायणपेट जिले में मरिकाल मंडल के तेलेरू पंचायत की है। नरेगा संघर्ष मोर्चा ने इस घटना के लिए सरकारी अधिकारियों की उदासीनता और मज़दूरों के लिए कार्य स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध न कराने को जिम्मेदार ठहराया है। मोर्चा ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे देने की मांग की है।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह, 30 मनरेगा मजदूर एक छोटी पहाड़ी के नीचे छाया में आराम कर रहे थे, जब यह दु:खद घटना घटी। ढीली मिट्टी और बोल्डर गिरने से 10 महिला मजदूर जिंदा दफन हो गईं और 6 अन्य घायल हो गए। ये सभी मनरेगा के तहत ट्रेंच कटिंग योजना पर काम कर रहे थे। चिलचिलाती गर्मी और धूप से थक कर मजदूरों के इस समूह ने कुछ देर के लिए पहाड़ी के नीचे आराम करने का फैसला किया था।
पहाड़ी के एक हिस्से को कुछ सालों पहले जेसीबी से उकेरा गया था, अक्सर मनरेगा मजदूर  काम के बीच में विश्राम लेने के लिए इस स्थान का उपयोग करते है, क्योंकि उनके लिए थोड़े से भी आराम के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं है। इस वजह से मजदूर ऐसे खतरनाक स्थानों में आराम करने के लिए मजबूर हो जाते है।

तेलंगाना में, वर्षों से उपाधि हमी फोन रेडियो, दलित बहुजन  मोर्चे और अनेक नागरिक संगठन यह  मांग कर रहे हैं कि छाया के लिए प्लास्टिक की शीट के बदले कपड़े का शामियाना प्रदान किया जाए जिससे सुरक्षित तंबू बना लिया जा सके। प्लास्टिक की शीट से उल्टा गर्मी बढ़ जाती है और इस लिए मजदूर गर्मी के समय  में इनका उपयोग करने से हिचकते हैं। यह  उल्लेखनीय है कि सभी कार्य स्थलों पर प्लास्टिक की शीट भी उपलब्ध नहीं कराई जाती है।

मनरेगा मजदूरों को बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के बिना काम करवाया जाता है जो कि मजदूरों के अधिकार तथा मानवाधिकार का उल्लंघन है।

नरेगा संघर्ष मोर्चा ने इस  घटना की न्यायिक जांच की मांग की है और प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे  देने  की भी मांग की है। इसके अतिरिक्त, मजदूरों के परिवारों को  नरेगा कानून के खंड -2 की धारा -26 और सम्बंधित राज्य अधिसूचना के तहत उल्लेखित लाभ भी तुरंत देने की मांग की गई है।

नरेगा संघर्ष मोर्चा यह भी मांग करता है कि प्रत्येक कार्यस्थल पर कपड़े का टेंट उपलब्ध कराया जाए और कार्य स्थल सुविधाओं के निरीक्षण के लिए सौ प्रतिशत ऑडिट तुरंत सुनिश्चित किया जाए। मोर्चा ने राज्य प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

पूरे देश में मनरेगा मजदूर बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के बिना ही  कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार उन लाखों ग्रामीण मजदूरों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने में बार-बार विफल रही है। हर रोज अपनी जान जोखिम में डालकर प्रतिकूल परिस्थितियों में मजदूर काम कर रहे हैं। इस गंभीर घटना ने फिर से प्रशासनिक तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर किया है। यह घटना सरकारी विफलता को दिखाती है जो मेहनतकाश मजदूरों के मुद्दों की हमेशा उपेक्षा करती है।
नरेगा संघर्ष मोर्चा ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों की कार्यशैली को गैर जिम्मेदार बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है। मोर्चा के मुताबिक मनरेगा मजदूरों को बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (BOCW) एक्ट के तहत  अलग अलग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने का हक़दार बनाया जाना चाहिए। इससे करोड़ों मनरेगा मजदूर लाभान्वित होंगे।

सबसे महत्वपूर्ण है कि इस तरह के गंभीर दुर्घटना दोहराई नहीं जाए। इसके लिए नरेगा संघर्ष मोर्चा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा मजदूरों  की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ज़ल्द से ज़ल्द  न्यूनतम मानक  मानदंड निर्धारित किए जाएं।

Telangana
Telangana tragedy
MGNREGA
10 women MGNREGA workers killed
K. Chandrashekar Rao
KCR

Related Stories

रघुवंश बाबू का जाना राजनीति से एक प्रतीक के जाने की तरह है

क्या है तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी और पुलिस कमिश्नर सज्जनार का इतिहास!

डेली राउंडअप : पतंजलि ज़मीन घोटाला, तेलंगाना में छात्रों की आत्महत्या


बाकी खबरें

  • Ramdev
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेट्रोल डीजल के दाम याद दिलाया तो धमकाने लगे रामदेव!
    31 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पेट्रोल डीजल के दिन प्रतिदिन बढ़ते दामों की । उसके साथ ही उन्होनें रामदेव द्वारा पत्रकार के पेट्रोल के सवाल पर किये गए…
  • सबरंग इंडिया
    बाघ अभयारण्य की आड़ में आदिवासियों को उजाड़ने की साज़िश मंजूर नहीं: कैमूर मुक्ति मोर्चा
    31 Mar 2022
    ‘‘जल-जंगल-जमीन हमारा आपका, नहीं किसी के बाप का’’, ’‘ये धरती सारी हमारी, जंगल-पहाड़ हमारे’’, वन विभाग की जागीर नहीं’’, ‘‘लोकसभा न विधानसभा, सबसे बड़ी ग्रामसभा’’, ‘‘बाघ अभ्यारण्य हटाना है, जल-जंगल जमीन…
  • विक्रम सिंह
    किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा
    31 Mar 2022
    देश के किसानों की ज़मीन पर सरकार की मदद से कॉर्पोरेट चोरी की एक बड़ी कोशिश को, देश के किसानों ने एक साझे ऐतिहासिक आंदोलन से असफल कर दिया। परंतु मोदी सरकार अभी भी पूरा प्रयास कर रही है कि हेरा फेरी के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिन दहाड़े सुरक्षा बलों के सामने केजरीवाल के घर पर हमला, सिसोदिया बोले - भाजपा के गुंडों ने किया हमला
    31 Mar 2022
    आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह हमला केजरीवाल की हत्या की साजिश थी। इसको लेकर सभी विपक्षी दलों ने भी बीजेपी की निंदा की है।  
  • एम. के. भद्रकुमार
    काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति
    31 Mar 2022
    इतना तो तय है कि बदले हुए हालात में अफ़ग़ानिस्तान में बीआरआई परियोजनाओं की राह में कोई रोड़ा नहीं अटकने जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License