NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
टेंडर के नए नियमों के खिलाफ टैंक मालिक हड़ताल पर
नए नियमनों की वजह से टैंक मालिकों को नुकसान झेलना पड़ सकता है I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Feb 2018
Strike

सदर्न रीजनल बल्क LPG ट्रांसपोर्ट ओनर्स अस्सोसिएशन ने केंद्र सरकार के  LPG टेंकरों पर बदले हुए टेंडर नियमों के खिलाफ अनिश्चित काल तक की हड़ताल शुरू की I

LPG टेंकरों का किराया क्षेत्रीय टेंडरों के द्वारा निर्धारित किये जाने के पुराने नियम को बनाये रखने की माँग को लेकर सभी टेंकर मालिकों ने सोमवार को अपने वाहन सड़कों पर नहीं उतारे। जनवरी में केंद्र सरकार ने 30 साल पुराना टेंडर का नियम बदल दिया, नए नियम के अनुसार अब राज्य स्तरीय टेंडर किराया निर्धारित करेंगे I

10 फरवरी को नमकल में हुई SRBLTQ की बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा 30 साल पुराने नियम को बदलने के खिलाफ आवाज़ उठाई I आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल , तमिल नाडू, तेलंगाना और पुदुचेरी के टेंकर मालिकों की इस अस्सोसियेशन ने कहा कि नियम बदल जाने की वजह से टेंकर मालिकों को बहुत नुकसान हुआ है I

नए टेंडर नियम के हिसाब से टेंकर मालकों को अपने राज्यों तक ही सीमित रहना पड़ेगा क्योंकि टेंडर की प्रक्रिया अंतर्राज्यीय कार्यों को घटा देगी I इसी वजह से SRBLTQ ने तेल कंपनियों को कहा है कि वह पुराने नियमों पर कायम रहें I

इसी दौरान इंडियन ऑइल भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियाँ जो कि पहले क्षेत्रों के हिसाब से यानी दक्षिण भारत , उत्तर भारत , मध्य भारत और पश्चिम भारत के  हिसाब टेंडर निकलती थीं , उन्होंने इस बार सरकार के नए नियमों के टेंडर निकाले I ये नए टेंडर पाँच सालों के लिए यानी 2018 से 2023 तक के लिए 23 जनवरी को निकाले गए I यही वजह थी कि टेंडर मालिकों को नए नियमों के हिसाब से ही अप्लाई करना पड़ा, 12 मार्च को टेंडरों को चुना जायेगा I

SRBLTQ के अध्यक्ष एम पोंनम्बलम ने कहा “ विभिन्न राज्यों से आये टेंडरों को चुने जाने में 21 टन की क्षमता वाले टैंकरों को तरजीह दी जाएगी I तमिल नाडू के 7500 टेंकरों में से सिर्फ 20% टैंकरों की क्षमता 21 टन थी I बाकि टेंकरों की क्षमता 18 टन थी , इन्हें टेंडर मिलना मुश्किल है I बहुत से लोगों ने टैंकरों के लिए कर्ज़ लिए हैं, उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ेगा I”

 उन्होंने आगे जोड़ा “ इस नए नियम से काफी टैंकर मालिकों की रोज़ी पर असर पड़ेगा इसीलिए अस्सोसियेशन ने अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है I"

LPG strike
tender rules
SRBLTQ
tamil nadu

Related Stories

तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है

तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं

पड़ताल: गणतंत्र दिवस परेड से केरल, प. बंगाल और तमिलनाडु की झाकियां क्यों हुईं बाहर

मेकेदत्तु बांध परियोजना: तमिलनाडु-कर्नाटक राज्य के बीच का वो विवाद जो सुलझने में नहीं आ रहा! 

विकास की बलि चढ़ता एकमात्र यूटोपियन और प्रायोगिक नगर- ऑरोविले

तमिलनाडु और केरल के बीच मुल्लापेरियार बांध के संघर्ष का इतिहास

सूर्यवंशी और जय भीम : दो फ़िल्में और उनके दर्शकों की कहानी

तमिलनाडु: चिंताजनक स्थिति पेश कर रहे हैं लैंगिक अनुपात और घरेलू हिंसा पर NFHS के आंकड़े


बाकी खबरें

  • union budget
    नेसार अहमद
    केंद्रीय बजट: SDG लक्ष्यों में पिछड़ने के बावजूद वंचित समुदायों के लिए आवंटन में कोई वृद्धि नहीं
    03 Feb 2022
    कुछ क्षेत्रों में मामूली वृद्धि को छोड़कर, कुल मिलाकर, बजट में वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित योजनाओं और व्यापक (अम्ब्रेला) कार्यक्रमों के लिए आवंटन में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं की गई है…
  • NTPC
    ओंकार सिंह
    छात्रों-युवाओं का आक्रोश : पिछले तीन दशक के छलावे-भुलावे का उबाल
    03 Feb 2022
    इस साल के बजट में बेरोजगारी के हल के लिए किसी तरह की ठोस योजना नहीं।
  • Julian Assange
    अनीश आर एम
    ज़ोर पकड़ती  रिहाई की मांग के बीच जूलियन असांज नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित
    03 Feb 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ लड़ते हुए एक ब्रिटिश जेल में 1,000 से ज़्यादा दिन बिता चुके विकिलीक्स के संस्थापक को तीसरी बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
  • Aaj Ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    बजट का संदेश: सरकार को जनता की तनिक परवाह नहीं!
    03 Feb 2022
    केंद्रीय बजट की आर्थिकी पर काफी चर्चा हो रही है. लेकिन इस बजट की हैरतंगेज राजनीति अपने ढंग की अनोखी और अविश्वसनीय है! बजट देश की आम जनता के हितों को नज़रंदाज़ करता है. किसी लोकतंत्र में ऐसा कम देखा…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1.72 लाख से ज़्यादा नए मामले, 1,008 मरीज़ों की मौत
    03 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 18 लाख 3 हज़ार 318 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License