NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : नोटबंदी के बाद जनता की मांग पर जुर्माने में बढ़ोतरी!
सरकार ने ट्रैफ़िक नियमों के उल्लंघन करने पर होने वाले जुर्माने को एक साथ, एक ही झटके में दस दस गुना बढ़ा दिया है। यह बहुत ही अच्छा किया है! जनता तो चाहती ही यही थी! यह सरकार वही करती है जिसे जनता पसंद करती है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
22 Sep 2019
tirchhi nazar

इस बार जब मैं लिखने बैठा तो कुछ मित्रों का टोकना याद आ गया। उनका कहना था कि कुछ आम जनता की मुसीबतों के बारे में भी लिखा करो, क्यों मोदी जी के पीछे पड़े रहते हो! उनको समझ नहीं आ रहा था कि मैं मोदी जी की नहीं बल्कि भारत के, अपने देश के प्रधानमंत्री की आलोचना करता हूँ। और इसका मुझे पूरा अधिकार भी है। यदि मैं प्रश्न करता हूँ कि प्रधानमंत्री जी के शासन काल में बेरोज़गारी बढ़ी है तो वह जनता के ही दु:ख दर्द की बात है। फिर भी मैंने सोचा कि मैं इस बार मोदी जी का नाम भी नहीं लूंगा।
 
सरकार ने ट्रैफ़िक नियमों के उल्लंघन करने पर होने वाले जुर्माने को एक साथ, एक ही झटके में दस दस गुना बढ़ा दिया है। यह बहुत ही अच्छा किया है। जनता तो चाहती ही यही थी। यह सरकार वही करती है जिसे जनता पसंद करती है। नोटबंदी जनता की डिमांड पर ही की गई थी।

जीएसटी के लिए भी जनता ने ही सलाह दी थी। तीन तलाक़ के विरोध में क़ानून बनाने के पक्ष में सारे हिन्दू पुरुष थे। इसी तरह से धारा 370 समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे कई राज्यों के हिन्दू बहुत ही इच्छुक थे। तो अवश्य ही ये ट्रैफ़िक नियम के उल्लंघन करने पर जुर्माना बढ़ाने का निर्णय भी जनता की मांग पर ही किया गया है।

सरकार के इस क़दम का समर्थन करने वाले चमचों; अब मैं चमचों को चमचा ही कहूंगा, भक्त नहीं। भक्त कह कर हमने ही चमचों का महिमामंडन कर डाला और वे जिसके चमचे हैं, उसे भगवान बना डाला है। हाँ तो उन चमचों का तर्क है कि जुर्माना बढ़ाने से लोग ट्रैफ़िक नियमों का पालन करेंगे। दुर्घटनायें कम होंगी, जान और माल की हानि भी कम होगी। चालान होने के डर से लोग अपनी गाड़ी कम से कम निकालेंगे, जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।

वैसे इस जुर्माने से बचने के लिए बहुत सारे सुझाव आ रहे हैं। पहला तो यह कि आप साइकिल से आया-जाया करें। सुझाव अच्छा है। चालान से तो बचेंगे ही साथ ही वर्जिश भी हो जाएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वायु प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। पर साइकिल के साथ सबसे बड़ी ख़राबी यह है कि साइकिल चलाने से सोशल स्टेटस नहीं बढ़ता। बल्कि और कम हो जाता है। हमारे समाज में साइकिल चलाने वाले को हेय दृष्टि से देखा जाता है।

चालान से बचने का दूसरा सबसे अच्छा तरीक़ा यह है कि आप अपनी स्कूटी या बाइक को धकेलते धकेलते ले जायें। वर्जिश इसमें और भी अधिक होगी और वायु प्रदूषण भी नहीं होगा। ईंधन बचेगा सो अलग। जब आप स्कूटी या बाइक को धक्का लगायेंगे तो लोगों को पता रहेगा कि आपके पास स्कूटी या बाइक है और आपके सोशल स्टेटस को भी धक्का नहीं लगेगा। पर इसके साथ एक दिक़्क़त तो यह है कि यह अधिक दूरी के लिए कारगर नहीं है और दूसरी बात यह है कि यह कार के साथ नहीं किया जा सकता।

चालान के जुर्माने से बचने का एक तरीक़ा यह भी है कि कहीं आना जाना हो तो ओला या उबर टैक्सी से जाएँ जिससे चालान हो तो टैक्सी ड्राइवर का हो, अपना नहीं। वित्त मंत्री जी ने बता ही दिया है कि यह जो आटो सेक्टर में मंदी आई है, इसीलिए आई है क्योंकि युवा वर्ग कार ख़रीदने की बजाय उबर, ओला में सफ़र करना अधिक पसंद कर रहा है। अब वे यह भी बता सकती हैं कि आटो सेक्टर में आ रही मंदी का एक कारण ट्रैफ़िक नियमों के पालन न करने पर बढ़ने वाला जुर्माना भी है। क्योंकि लोगों ने जुर्माना लगने के डर से स्कूटर, बाइक, कार ख़रीदना बंद ही कर दिया है। यानी जनता ही ज़िम्मेदार है।
 
अगर आप अमीर हैं, तो आपके पास एक और तरीक़ा है, जुर्माने से बचने का। आप वाहन चालक यानी ड्राइवर रख लें। पर ड्राइवर रखने से पहले यह शर्त अवश्य लगा दें कि ट्रैफ़िक नियमों को तोड़ने पर जुर्माना उसे ही भरना पड़ेगा। पर यहां भी एक दिक़्क़त है। जब से जुर्माना दस गुना बढ़ाया गया है, ड्राइवरों की बहुत कमी हो गई है। और अगर मिल भी रहे हैं तो दस गुनी तनख़्वाह पर।
 
जुर्माने से बचने के लिए वकील लोग सलाह देते हैं कि आप कोर्ट में यह कह दें कि आपने किसी भी नियम/क़ानून का उल्लंघन किया ही नहीं है, और बाक़ी उन पर छोड़ दें। वे आपको बिना या नाम मात्र के जुर्माना पर छुड़वा लेंगे। हां, उनकी फ़ी जो लगेगी वो अलग है। झूठ बोलने की प्रोफ़ेशनल सलाह जितनी वकील लोग देते हैं, उतनी और कोई नहीं देता। वैसे कोई भी नया क़ानून आने पर अपने धंधे में बढ़ोतरी होने की संभावना वकील लोग वैसे ही देखते हैं जैसे किसी बीमारी के फैलने पर डॉक्टर लोग।
 
इस जुर्माने से बचने का सबसे आसान तरीक़ा है कि मामले को वहीं सुलटा लिया जाए। आख़िर ट्रैफ़िक पुलिस के लोग, भयंकर गर्मी और लू, मूसलाधार बारिश और हड्डियों तक को कंपकपाती ठंड में सड़कों के किनारे अपनी ड्यूटी निभाते रहते हैं। वहां न लू से बचने का बंदोबस्त होता है और न पानी का। वे तो सरकार के लिए रिवेन्यू इकट्ठा करते हैं पर सरकार बदले में क्या देती है, सिर्फ़ सूखी तनख़्वाह! हम नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि ट्रैफ़िक पुलिस के ऐसे जांबाज़ सिपाहियों का मनोबल ऊंचा रखने के लिए, जब भी वे हमारा चालान काटने लगें, हम उनकी भरपूर सेवा करें।

हमारा चालान भी नहीं कटेगा और पुलिस के एक विभाग की सेवा कर हम अप्रत्यक्ष रूप से देश सेवा भी कर सकेंगे। बहुत सारे लोग इस विधि को अपना कर वर्षों से ट्रैफ़िक चालान से बचे रहे हैं और आगे भी बचते रहेंगे।
 
लिखते-लिखते: केंद्र सरकार ने जन भावनाओं का पालन करते हुए ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने पर जुर्माने को दस गुना अधिक कर दिया। वहीं भाजपा और अन्य दलों की राज्य सरकारों ने जनता की इच्छा का पालन करते हुए जुर्माने की रक़म को इतना अधिक बढ़ाने से इनकार कर दिया। अब पता नहीं कौन जनता की इच्छाओं का पालन कर रहा है और कौन जन भावनाओं से खेल रहा है।

demonitisation
New motor vehicle act_2019
Protest against the motor act 2019
Traffic Penalty
Satire
Political satire
modi sarkar
BJP
tirchi nazar

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • मेनका गांधी
    भाषा
    मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
    24 Jun 2021
    एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स…
  • CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    प्रियंका झा
    CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    24 Jun 2021
    मालूम चला कि ये तस्वीर 2018 की है और आसनसोल में रामनवमी के समय भड़की हिंसा की है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर का क्रेडिट PTI को दिया है और लिखा है, “रानीगंज के बर्धमान में रामनवमी के जुलूस के…
  • दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    24 Jun 2021
    दरअसल दक्षिणपंथ की ओर से इस नीति की वकालत करने वालों का निहित संदेश यही है कि हिंदुओं के मुक़ाबले मुसलमानों के ज़्यादा बच्चे हैं और सरकार ने दो से ज़्यादा बच्चों वाले परिवारों को दंडित करके साहस…
  • ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    अज़हर मोईदीन
    ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    24 Jun 2021
    इस वर्ष के पैनल ने इस बात की तरफ़ इशारा किया कि केरल की वर्तमान एलडीएफ़ सरकार अगले पांच वर्षों में कैसे आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जिसमें सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, जन-योजना और…
  • CPM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश रेत खनन पर माकपा ने कहा शिवराज सरकार रेत माफियों की है
    24 Jun 2021
    मंगलवार को सरकार ने रेत व्यपारियों को राहत देने का ऐलान किया। जिसमें रेत व्यपारियों को चार माह की रोयल्टी का 50 फीसद माफ करने और बाकी का 50 फीसद अगले साल जमा करने का  निर्णय किया गया है। जिसका अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License