NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान, राहुल वायनाड और मुलायम मैनपुरी से मैदान में
इस तीसरे चरण के साथ ही दक्षिण भारत में चुनाव समाप्त हो जायेगा। केरल की वायनाड सीट पर भी मंगलवार को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों पर वोटिंग होगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Apr 2019
तीसरे चरण का चुनाव
IANS Infographics

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।

यह 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव का सबसे बड़ा चरण है। इस चरण में पहले 14 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान होना था। लेकिन दूसरे चरण की त्रिपुरा पूर्व सीट पर चुनाव आयोग ने मतदान टाल दिया था, अब उस पर भी वोट डाले जाएंगे। इस तरह से 15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान होगा।

इस चरण में गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र और कनार्टक की 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की सात, ओडिशा की छह, पश्चिम बंगाल और बिहार की पाँच-पाँच, असम की चार, गोवा की 2 और इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव सीट पर  मतदान होगा।

इस तीसरे चरण के साथ ही दक्षिण भारत में चुनाव लगभग समाप्त हो जायेगा। हालांकि अभी तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान होना बाकी है। इस सीट पर मतदान रद्द कर दिया गया था। केरल की वायनाड सीट पर भी मंगलवार को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें गठबंधन के तहत नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) मैदान में है जबकि एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि तीसरे चरण में प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों - मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत - के लिये मंगलवार को मतदान होगा।

उल्लेखनीय कि वर्ष 2014 में इनमें से सात सीटें भाजपा ने जीती थीं। मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गयी थी।

यूपी में इस तीसरे चरण में 95.5 लाख पुरुषों और 80.9 लाख महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 76 लाख मतदाता कुल 120 प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इस चरण के लिये कुल 12,128 मतदान केन्द्र तथा 20,116 मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथ—साथ आजम खां (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

मैनपुरी में अपना 'आखिरी' चुनाव लड़ रहे मुलायम सिंह यादव का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य से है। दरअसल, कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है, जबकि सपा संस्थापक को गठबंधन के तहत बसपा-रालोद का भी समर्थन प्राप्त है।

बहरहाल, इस चरण में सबसे दिलचस्प मुकाबला फिरोजाबाद में होगा, जहां सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे एवं सपा प्रत्याशी अक्षय यादव आमने सामने हैं। अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं, जबकि शिवपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

रामपुर में, अपने विवादास्पद बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा प्रत्याशी आजम खां का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा से है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर को टिकट दिया है।

बरेली में भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार आठवीं बार सांसद बनने की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और गठबंधन (सपा - बसपा - रालोद) के प्रत्याशी एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार से है।

वर्ष 2014 में सुलतानपुर से सांसद चुने गये वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उनका मुख्य मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा से है। कांग्रेस ने यह सीट गठजोड़ के तहत ‘अपना दल’ को दी है, जिसने सुरेन्द्र गुप्ता को मैदान में उतारा है।

बदायूं में मौजूदा सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का मुख्य मुकाबला राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी एवं भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से है। कांग्रेस की ओर से पांच बार के सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी भी चुनाव मैदान में हैं।

सम्भल में गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क़, भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी और कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक मेजर जगतपाल सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

एटा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे एवं मौजूदा सांसद, भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को गठबंधन प्रत्याशी एवं दो बार के सांसद देवेन्द्र सिंह यादव और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री सूरज सिंह शाक्य चुनौती दे रहे हैं।

मुरादाबाद में भाजपा के मौजूदा सांसद सर्वेश सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला सपा उम्मीदवार एस. टी. हसन और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी से है।

आंवला सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने यहां से पूर्व विधायक रुचिवीरा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने तीन बार सांसद रह चुके कुंवर सर्वराज को प्रत्याशी बनाया है।

तीसरे चरण में 10 सीटों पर मुख्य मुकाबला ‘‘सपा—बसपा—रालोद’’ गठबंधन और भाजपा के बीच ही होता दिख रहा है। मगर, कुछ सीटों पर कांग्रेस और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया मुकाबले को त्रिकोणीय बनाती दिख रही हैं। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
3rd phase elections
3rd phase voting
Rahul Gandhi
MULAYAM SINGH

Related Stories

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

भाजपा-विरोध की राजनीति पर राहुल गांधी ने गहरी चोट पहुंचाई है

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

भाजपा से मुकाबला कर पाएगी कांग्रेस ?

विश्लेषण: कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से क्या निकला?

कांग्रेस का उदयपुर चिंतन शिविर: क्या सुधरेगी कांग्रेस?

इतिहास कहता है- ‘’चिंतन शिविर’’ भी नहीं बदल सका कांग्रेस की किस्मत

पीके से कांग्रेस की डील क्यों हुई फ़ेल?


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव : क्या है युवाओं के मुद्दे
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड चुनाव के बीच हमने गढ़वाल के सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दौरा किया और नौजवानों से उनके मुद्दे जानने चाहे ?गढ़वाल के सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक तरह से इस राज्य का शिक्षा का केन्द्र है यहां राज्य के…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव का पहला चरण संपन्न, 58 सीटों पर 60.17% मतदान; शामली, खतौली, कैराना में रिकॉर्ड वोटिंग
    10 Feb 2022
    खतौली, शामली और कैराना में इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ। कैराना में 76% वोटिंग हुई, तो खतौली में 70 प्रतिशत और शामली में 67.50%  मतदान हुआ। सबसे निचले पायदान पर 52.43% के साथ गाज़ियाबाद रहा।
  • Hijab
    एम.ओबैद
    कर्नाटक के बाद अब यूपी पहुंचा हिजाब-विवाद, चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश?
    10 Feb 2022
    यूपी के जौनपुर स्थित तिलकधारी सिंह डिग्री कॉलेज की एक मुस्लिम छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर ने उसे हिजाब पहनने को लेकर फटकार लगाई है। 
  • Vijayan and yogi
    भाषा
    विजयन ने केरल के ‘खिलाफ’ टिप्पणी करने पर योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लिया
    10 Feb 2022
    योगी आदित्यानाथ पर हमला करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता विजयन ने कहा कि अगर उत्तर भारत का राज्य उत्तर प्रदेश केरल की तरह विकास करता तो अधिक शांति और बेहतर जीवन के हालात होते।
  • Madhya Pradesh
    सतीश भारतीय
    मध्य प्रदेश के एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक किसी को नहीं मिला आवास
    10 Feb 2022
    आवास योजना को लेकर बिहारीखेड़ा गांव के लोगाें को सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। लेकिन 2011 से पीएम आवास का एक भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License