NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तथ्यों की कसौटी पर खरे नहीं उतरे त्रिपुरा से जुड़े अमित शाह के दावे
लगता है शाह झूठ और अर्ध-सत्य के भरोसे त्रिपुरा में असफल भाजपा अभियान चला रही हैI
सुबोध वर्मा
09 Jan 2018
Translated by महेश कुमार
amit shah
Image Courtesy : NDTV

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत झूठों के पुलिंदों से की और वाम मोर्चा सरकार के बारे में आधे सत्य बताए। बिना विस्तार में गए, शाह ने सोचा कि झूठ और शेखी पर आधरित अभियान लोगों को प्रभावित कर सकते हैं और उन्हें चुनाव जीता सकते हैं। शायद वह सोचता है कि दूरदराज के राज्य में रह रहे लोग जो राष्ट्रीय मीडिया की नज़रों से दूर हैं को धोखे में रखा जा सकता है। लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि त्रिपुरा के लोग बहुत बुद्धिमान और जागरूक हैं, वाममोर्चा को चुनने से पहले वे पुराने दिनों में ऐसे अभिमानी शासकों और धोखेबाज़ों को झेल चुके हैं। शाह और मोदी को अपनी चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, जब तक ये चुनावों (जोकि मार्च के महीने में होने हैं) नजदीक आते हैं।

लेकिन वह भविष्य कि बात है, आइए हम शाह के झूठ के पुलिंदे के पहले संस्करण पर नज़र डालते हैं.

• मोदी सरकार के तहत "केंद्रीय करों में त्रिपुरा का हिस्सा 7,283 करोड़ (13 वें वित्त आयोग) रुपये से बढ़कर 25,000 करोड़ (14 वां वित्त आयोग) हो गया है"

मोदी सरकार के साथ इससे कोई लेना-देना नहीं है! 14 वें वित्त आयोग की स्थापना 2013 में हुई थी और 2015 में इसकी रिपोर्ट दी गई थी। उसने सभी राज्यों को दिए जाने वाले करों का हिस्सा बढ़ाया था, न कि सिर्फ त्रिपुरा का, जो 32% से लेकर 42% तक का हिस्सा है। अमित शाह कुछ भी न करने के लिए क्रेडिट का दावा करने की कोशिश कर रहे हैं.

• "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में दैनिक मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 340 रुपये प्रतिदिन बढ़ा दी, तो यहां कम्युनिस्ट सरकार ने उन्हें प्रति दिन केवल 170 रुपये दे रही है।"

एक और बड़ा झूठ! केंद्रीय सरकार ने अपने स्वयं के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी की दरों में वृद्धि (जनवरी में राजपत्र अधिसूचना, यहां देखें) 333 रुपये (बड़े शहरों के लिए), 303 रुपये (शहरों के लिए) और 300 रुपये (अन्य स्थानों के लिए) की। इसका अन्य कर्मचारियों या श्रमिकों के साथ कुछ भी लेना-देना नहीं है वास्तव में, जून 2017 में, श्रम मंत्री बांदरू दत्तात्रेय ने एक डी.ओ. जारी किया और यह घोषित करते हुए कि राष्ट्रीय मजदूर के स्तर की न्यूनतम मजदूरी प्रति दिन 176 रुपये होनी चाहिए (देखें संख्या 11012/1/2015-WC )।

पिछले तीन सालों में करोड़ों मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी की मांग 18,000 रुपये प्रति माह है लेकिन मोदी सरकार इस मामले पर चर्चा करने से इनकार कर रही है। इस तथ्य के बावजूद है कि यह मांग 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन द्वारा निर्धारित स्वीकृत मानदंडों पर आधारित है और 1992 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समर्थित है।

• "त्रिपुरा सरकार भ्रष्टाचार में फंसी है।"

शाह द्वारा दिए गया यह उदाहरण या आरोप पूरी तरह से आधारहीन है। जब उनने और अन्य भाजपा नेताओं ने अपने विभिन्न भाषणों में मुख्यमंत्री माणिक सरकार और उनकी सरकार बदनाम करने की कोशिश की थी, जिसका  कोई भी सबूत मौजूद नहीं है या भ्रष्टाचार के किसी पहलू का विवरण भी नहीं है। भाजपा राज्य सरकारें देश भर में भ्रष्टाचार में डूबी हुयी है, और यह सूची अंतहीन है। वर्तमान बीजेपी राज्य की सरकारों के कुछ प्रसिद्ध घोटालों पर नज़र डालें तो पायेंगे: मध्यप्रदेश (व्याम); गुजरात (अदानी कोयला घोटाला, अदानी भूमि घोटाला, जीएसपीसी घोटाला, जीयूवीएन घोटाला, टाटा नैनो जमीन, चावल घोटाले आदि); बिहार (श्रीजन घोटाला); छत्तीसगढ़ (पीडीएस घोटाला); राजस्थान (खनन घोटाला और एसपीएमएल घोटाला); महाराष्ट्र (चिक्की और खड़से जमीन घोटाला); उत्तराखंड (एनएचएआई भूमि घोटाला); और दर्जनों अन्य मौजूद हैं.

इसके अलावा, मोदी सरकार लोकपाल नियुक्त करने को तैयार नहीं है, जोकि उच्चतम स्तरों पर भ्रष्टाचार पर निगरानी करने के लिए एक सशक्त लोकपाल है.

·         त्रिपुरा में व्यापक बेरोज़गारी है.

सीमित प्राकृतिक संसाधनों, दूरदराज के इलाकों और दुर्गम इलाकों कि वजह के बावजूद त्रिपुरा में रोजगार के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर विकास दर देखने को मिलती है। राज्य में अलगाववादी विद्रोह को जीतने के बाद, वाम मोर्चा सरकार शासन ने 2001 और 2011 के बीच जनगणना के आंकड़ों के अनुसार औसतन सालाना 2% की वृद्धि की तुलना में श्रमिकों की संख्या में 12% वृद्धि दर्ज की है। उद्योग में श्रमिकों की संख्या का 2004-05 और 2014-15 के बीच 90% की बढ़ोतरी हुयी मुकाबले 60% की अखिल भारतीय औसत वृद्धि की तुलना में। वास्तव में त्रिपुरा में गुजरात और हरियाणा जैसे अमीर राज्यों की तुलना में उच्च विकास दर थी, और यह पूर्वोत्तर के सभी पड़ोसी राज्यों से आगे रहा है। यहां तक कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) के कार्यान्वयन में त्रिपुरा ने लगातार सभी राज्यों का नेतृत्व किया है जो त्रिपुरा में 80 पर उपलब्ध औसत दिनों का काम करता है, जबकि भारत के स्तर पर यह औसत मात्र 46 की है।

• "यहां स्वास्थ्य सुविधाएं अपर्याप्त हैं।"

यह भी बिना किसी आधार के बड़ा झूठ है। त्रिपुरा में, सभी स्वास्थ्य संकेतक दिखाते हैं कि राज्य ने अपनी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बेहद बढ़ा दिया है और आवश्यक सेवाओं के वितरण को सुनिश्चित किया है। शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में पिछले दशक में करीब 50% की गिरावट आई है और यह 20 प्रति हजार जीवित जन्मों पर आधारित है। यह तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे कई उन्नत राज्यों के बराबर है, और गुजरात (33), हरियाणा (36) और मध्य प्रदेश (50) और असम (47) के आधे से भी कम है और अन्य कि तुलना में बेहतर है। त्रिपुरा के लिए मातृ मृत्यु दर, भारत की औसत 174 की तुलना में (एमएमआर) (एचएमआईएस, भारत सरकार से ली गई है) 62 लाख प्रति जन्म हैं। राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का एक बड़ा विस्तार रहा है, खासकर दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में। हर गांव के लिए एक स्वास्थ्य उप-केंद्र (एचएससी) के निर्णय लेने के बाद, 2005 के बाद से उनकी संख्या में 9 2% की वृद्धि हुई है, यह सभी राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक वृद्धि है। ये एचएससी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, नि:शुल्क परीक्षण, परिवहन, बच्चे और मां की देखभाल और विभिन्न अन्य सेवाएं प्रदान करते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की संख्या भी इसी तरह बढ़ गई है। तृतीयक स्तर पर, 12 उप-डिवीजनल अस्पतालों (6 अतिरिक्त निर्माण के साथ), 6 जिला अस्पताल और 6 राज्य अस्पताल हैं।

·         "कम्युनिस्टों ने गरीबी और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है।"

बेरोजगारी के बारे में हमने ऊपर देखा है, लेकिन गरीबी? अमित शाह एक समानांतर ब्रह्मांड में रह रहे हैं! योजना आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा ने 2004-05 और 2011-12 (पिछले साल जिसके लिए डेटा उपलब्ध है) के बीच 62% की गरीबी दर से गरीबी मेंसबसे बड़ी गिरावट देखी है। इसी अवधि में राष्ट्रीय औसत की गिरावट 34% की है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी का हिस्सा त्रिपुरा में मात्र 14% है, गुजरात जिसे शाह और मोदी विकास के मॉडल के रूप प्रचारित करते हैं, वहां गरीबी रेखा के नीचे कि आबादी लगभग 17% है। ये आंकड़े निश्चित रूप से सभी राज्यों के लिए बहुत कम हैं क्योंकि सरकार द्वारा परिभाषित गरीबी की रेखा हास्यास्पद है क्योंकि उसके  स्तर को कम कर दिया गया और यह परिभाषा सभी पर लागू होती है, इसलिए तुलना सापेक्ष स्थिति को दर्शाती है।

इसलिए यह ऊपर से स्पष्ट है कि अमित शाह - और भाजपा – दोनों ही त्रिपुरा में अपने चुनाव अभियान को चलाने के लिए ऐसे झूठे आरोपों पर भरोसा लगाए बैठे हैं। उनकी यह रणनीति दो अन्य उल्लेखनीय घटकों द्वारा समर्थित है: धन का बेतहाशा इस्तेमाल और आदिवासी अलगाववादियों के साथ गठबंधन। त्रिपुरा में भाजपा करोड़ों रूपए बहा रही है और सड़कों पर झंडे, बैनर, चुनाव की गाड़ियाँ, एसयूवी की बाढ़ देखने को मिल रही है। त्रिपुरा के नागरिकों को चकमा देने और शायद उन्हें भाजपा के लिए वोट करने के लिए रिश्वत देने का एक असाधारण प्रयास है। आने वाले दिनों में, गुजरात की तरह, प्रधानमंत्री मोदी निश्चित रूप से एक या दो परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। अन्य घटक एक खतरनाक खेल में है, जो भाजपा के साथ अलगाववादियों के समर्थन से जनजातीय वोटों को जीतने की कोशिश कर रहे है। और प्रसिद्ध अलगाववादी संगठन आईपीएफटी के साथ गठबंधन कर रहे है।

त्रिपुरा
त्रिपुरा सरकार
अमित शाह
बीजेपी का झूठ

Related Stories

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

अहमदाबाद के एक बैंक और अमित शाह का दिलचस्प मामला

उपचुनाव नतीजे: मोदी-शाह पर भारी जनता-लहर!

बेतुके बयान:मुद्दों से भटकाने की रणनीति तो नहीं ?

जज लोया की मौत से संबंधित सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की

विपक्ष कुत्ता कुत्ती है तो शाह के लिए मोदी कब विकास से विनाश बन गए?

कौन पहले पलक झपकाऐगा?

जज लोया केस में प्रशांत भूषण और दुष्यंत दवे ने कोर्ट में अपनी बात रखी

"बीजेपी-RSS त्रिपुरा की एक तिहाई जनता पर हमला कर रही है "

लेनिन की सिर्फ मूर्ति टूटी है, उनके विचार नहीं


बाकी खबरें

  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश में क्यों पनपती है सांप्रदायिक राजनीति
    24 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वहां सांप्रदायिक राजनीति की शुरुआत फिर से हो गयी है। सवाल यह है कि उप्र में नफ़रत फैलाना इतना आसान क्यों है? इसके पीछे छिपी है देश में पिछले दस सालों से बढ़ती बेरोज़गारी
  • night curfew
    रवि शंकर दुबे
    योगी जी ने नाइट कर्फ़्यू तो लगा दिया, लेकिन रैलियों में इकट्ठा हो रही भीड़ का क्या?
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रही है, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्यों को नाइट कर्फ़्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है, जिसके मद्देनज़र तमाम पाबंदिया भी लगा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि रैलियों…
  • kafeel khan
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोरखपुर ऑक्सिजन कांड का खुलासा करती डॉ. कफ़ील ख़ान की किताब
    24 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार परंजोय गुहा ठाकुरता डॉ कफ़ील ख़ान की नई किताब ‘The Gorakhpur Hospital Tragedy, A Doctor's Memoir of a Deadly Medical Crisis’ पर उनसे बात कर रहे हैं। कफ़ील…
  • KHURRAM
    अनीस ज़रगर
    मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की
    24 Dec 2021
    कई अधिकार संगठनों और उनके सहयोगियों ने परवेज़ की गिरफ़्तारी और उनके ख़िलाफ़ चल रहे मामलों को कश्मीर में आलोचकों को चुप कराने का ज़रिया क़रार दिया है।
  •  boiler explosion
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
    24 Dec 2021
    गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License