NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय
ट्विटर के सीईओ का अकाउंट हुआ हैक, आपत्तिजनक ट्वीट किए गए
ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Aug 2019
twitter CEO
Jack Dorsey

ऑनलाइन सुरक्षा, प्राइवेसी के दावों में एक बड़ा सूराख़ नज़र आया जब ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी का ही अकाउंट हैक कर लिया गया। 

हैकर ने इन ट्वीट के ज़रिये जैक पर नस्ली टिप्पणी की और उनके मुख्यालय में बम होने की अफ़वाह भी उड़ाई। अकाउंट हैक होने का पता चलने के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए।

कुछ ट्वीट में #चकलिंगस्क्वैड लिखा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि यह हैकर्स का एक समूह है।

हैकर समूह ने नाज़ी जर्मनी के समर्थन में भी ट्वीट किए।

इस पूरे मामले पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, '‘हम जानते हैं कि जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हुआ है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।’’

इसके बाद ट्विटर ने ट्वीट कर के जानकारी दी अब जैक का अकाउंट का सुरक्षित है। 

The phone number associated with the account was compromised due to a security oversight by the mobile provider. This allowed an unauthorized person to compose and send tweets via text message from the phone number. That issue is now resolved.

— Twitter Comms (@TwitterComms) August 31, 2019

इसके बाद कुछ ट्विटर यूज़र ने ट्वीट करके सवाल किए कि दो प्रकार से सत्यापन का तरीक़ा ट्विटर के सह-संस्थापक का अकाउंट सुरक्षित क्यों नहीं रख पाया।

इस पूरे मामले के बाद एक बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि ट्विटर के सीईओ का अकाउंट ही सुरक्षित नहीं है, तो बाक़ी आबादी की सुरक्षा का क्या होगा?

twitter
twitter CEO
Jack Dorsey
online security

Related Stories

ऑनलाइन सेवाओं में धोखाधड़ी से कैसे बचें?


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License