NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग'
देश के स्वाधीनता संग्राम में इस 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' का अतुलनीय योगदान तो था ही, देश को बंटवाने में भी इसी की सोच जिम्मेदार थी। देश के बंटवारे के लिए जिम्मेवार माने जाने वाले जिन्ना की सोच तो बहुत बाद में आई।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
02 Feb 2020
Communalism
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में कई टुकड़े टुकड़े गैंग हैं। कहते हैं, वे देश के टुकड़े टुकड़े करना चाहते हैं। एक गैंग तो जेएनयू और अन्य कई नामी विश्वविद्यालयों के छात्रों का है और शेष अरबन नक्सल गैंग, खान मार्केट गैंग और कुछ अन्य हैं। पर ये जो भी टुकड़े टुकड़े गैंग हैं, नये हैं, और छोटे छोटे हैं। इन बेचारों की तो औकात भी नहीं है देश के टुकड़े टुकड़े करने की। वे सिवाय इसके कि तथाकथित तौर पर कुछ नारे लगा दें, छोटा मोटा धरना प्रदर्शन कर दें या फिर एक आध दिन का बंद घोषित कर दें, कुछ कर भी नहीं सकते हैं।

इसलिए ये सब तो नकली टुकड़े टुकड़े गैंग हैं। ये बेचारे, नकली और छोटे छोटे गैंग, अगर चाहें तो भी इतने बड़े देश का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं। बल्कि सच में कहा जाये तो ये प्रसिद्ध भले ही टुकड़े टुकड़े गैंग के नाम से हों पर ये तो बेचारे टुकड़े टुकड़े गैंग हैं ही नहीं।

logo tirchhi nazar_16.PNG

पर ऐसा नहीं है कि देश में टुकड़े टुकड़े गैंग है ही नहीं और हम निश्चिंत हो बैठ जायें कि हमारा देश सुरक्षित है। देश में एक टुकड़े टुकड़े गैंग है, बड़े जोर शोर से है और वही असली टुकड़े टुकड़े गैंग है। ऐसा मत समझिये कि यह गैंग कोई छोटा मोटा, किसी तड़ीपार का कोई नया नवेला गैंग है। यह टुकड़े टुकड़े गैंग बहुत ही बडा़ और अच्छा खासा पुराना है। ऐसे में किसी और को टुकड़े टुकड़े गैंग कहना इस टुकड़े टुकड़े गैंग की अवमानना है। यह तो उस टुकड़े टुकड़े गैंग के नेताओं का बड़प्पन है कि वे अपने गैंग को टुकड़े टुकड़े गैंग न बता कर दूसरे छोटे छोटे समूहों को टुकड़े टुकड़े गैंग बताते रहते हैं। 

असलियत में यह टुकड़े टुकड़े गैंग है 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग'। इस गैंग को शतायु होने में कुछ ही समय बाकी है। इसके पहले भले ही कितने भी सदस्य रहे हों पर आजकल यह गैंग बहुत ही पापुलर हो रहा है और इसके आठ करोड़ के करीब सदस्य बताये जाते हैं। इस गैंग के सदस्य बनाने की तरकीब बहुत ही सिम्पल है। बस मिस्डकॉल दो और सदस्य बन जाओ। सदस्यता शुल्क की बात तो छोड़ो, फोन कॉल के पैसे भी नहीं लगेंगे। आपको पता भी नहीं चलेगा और आप हंसी मज़ाक में ही इस 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गेंग' के सदस्य बन जायेंगें। बहुत से लोग तो ऐसे हैं कि वे सदस्य बन भी गये हैं पर उन्हें पता तक नहीं है कि वे इस 'ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' के सदस्य हैं।

ऐसा भी नहीं है कि ये टुकड़े टुकड़े गैंग देशभक्त नहीं है। जब भारत का इतिहास नये ढंग से लिखा जायेगा और स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र आयेगा तो इस 'टुकड़े टुकड़े गैंग' का वर्णन स्वर्ण अक्षरों में किया जायेगा। नये ढंग से लिखे गए इतिहास में बताया जायेगा कि इस टुकड़े टुकड़े गैंग ने अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए कितनी अधिक देशभक्ति दिखाई थी। तब साबित किया जायेगा कि अंग्रेजों से माफी मांगना, अंग्रेजों की चापलूसी करना, खुशामद करना, अंग्रेजों का आदेश मानना और देशभक्तों के खिलाफ गवाही देना कितना देशभक्ति का काम था। यह नया इतिहास, जिसका लेखन मोदी और शाह के नेतृत्व में, व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी में शुरू हो चुका है, सिद्ध कर देगा कि इस 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' के सदस्य की वीरता के कारण ही अंग्रेजों ने भारत छोड़ा था।

देश के स्वाधीनता संग्राम में इस 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' का अतुलनीय योगदान तो था ही, देश को बंटवाने में भी इसी की सोच जिम्मेदार थी। देश के बंटवारे के लिए जिम्मेवार माने जाने वाले जिन्ना की सोच तो बहुत बाद में आई। 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' के आज के सदस्यों के 'द ग्रेट ग्रेंडफादर' सावरकर तो जिन्ना से दस साल पहले ही समझा चुके थे कि हिन्दू और मुसलमान अलग राष्ट्र हैं, वे एक साथ साथ नहीं रह सकते। पर इन बेकार के इतिहासकारों को तो देखो, देश के विभाजन का सारा श्रेय सावरकर की सोच की बजाय जिन्ना को दे दिया। जब इतिहास को नई सोच और नये तरीक़े से लिखा जायेगा तो देश की विभाजनकारी टुकड़े टुकड़े थ्योरी का सारा श्रेय 'वीर' सावरकर जी को ही दिया जायेगा।

'वीर' सावरकर जी ने टुकड़े टुकड़े करने की थ्योरी तो दे दी पर अपने मनमाफिक काम नहीं करवा पाये। अगर गांधी और नेहरू नहीं होते तो सावरकर उस समय ही हिन्दू राष्ट्र बनवा लेते और अब 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' को यह मशक्कत नहीं करनी पड़ती।

'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' आज भी मौजूद है और अपने एजेंडा पर कायम है। यह बहुत ही दुख के साथ सूचित किया जाता है कि यह 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' नब्बे साल बीतने के बाद भी सावरकर की बात पर अडिग है कि हिन्दू और मुसलमान एक राष्ट्र नहीं हो सकते। अब यह 'द ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' बहुत पावरफुल हो गया है। यह गैंग देश के टुकड़े टुकड़े करेगा, हिन्दू राष्ट्र बनायेगा और टुकड़े करने का श्रेय किसी और को नहीं लेने देगा।

इस 'ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' ने अपना काम चालू कर दिया है। सीएए आ गया है, और क्रोनोलॉजी समझा दी गई है। बाद में एनआरसी भी आयेगा ही। तो यह 'ग्रेट इंडियन टुकड़े टुकड़े गैंग' न नारे लगा रहा है, न हड़ताल करवा रहा है। न कोई धरना प्रदर्शन, न कोई बंद। बस चुपचाप अपना काम कर रहा है, देश को बांटने का। बस देखते रहिये, मिशन चालू आहे।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Tukde Tukde Gang
Communalism
Whatsapp University
hindu-muslim
Savarkar

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

सफ़दर: आज है 'हल्ला बोल' को पूरा करने का दिन


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत
    14 May 2022
    देश में आज चौथे दिन भी कोरोना के 2,800 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। आईआईटी कानपूर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल कहा है कि फिलहाल देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है।
  • afghanistan
    पीपल्स डिस्पैच
    भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी
    14 May 2022
    आईपीसी की पड़ताल में कहा गया है, "लक्ष्य है कि मानवीय खाद्य सहायता 38% आबादी तक पहुंचाई जाये, लेकिन अब भी तक़रीबन दो करोड़ लोग उच्च स्तर की ज़बरदस्त खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। यह संख्या देश…
  • mundka
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?
    14 May 2022
    मुंडका स्थित इमारत में लगी आग तो बुझ गई है। लेकिन सवाल बरकरार है कि इन बढ़ती घटनाओं की ज़िम्मेदारी कब तय होगी? दिल्ली में बीते दिनों कई फैक्ट्रियों और कार्यस्थलों में आग लग रही है, जिसमें कई मज़दूरों ने…
  • राज कुमार
    ऑनलाइन सेवाओं में धोखाधड़ी से कैसे बचें?
    14 May 2022
    कंपनियां आपको लालच देती हैं और फंसाने की कोशिश करती हैं। उदाहरण के तौर पर कहेंगी कि आपके लिए ऑफर है, आपको कैशबैक मिलेगा, रेट बहुत कम बताए जाएंगे और आपको बार-बार फोन करके प्रेरित किया जाएगा और दबाव…
  • India ki Baat
    बुलडोज़र की राजनीति, ज्ञानवापी प्रकरण और राजद्रोह कानून
    13 May 2022
    न्यूज़क्लिक के नए प्रोग्राम इंडिया की बात के पहले एपिसोड में अभिसार शर्मा, भाषा सिंह और उर्मिलेश चर्चा कर रहे हैं बुलडोज़र की राजनीति, ज्ञानवापी प्रकरण और राजद्रोह कानून की। आखिर क्यों सरकार अड़ी हुई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License