NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
...लो जी, फिर नई तारीख़
जब तारीख़ ही देनी है तो एक बार में ही अगली सारी तारीख़ें दे दो। सरकार को अगली सारी की सारी तारीख़ें एकमुश्त ही दे देनी चाहिएं। उन्नीस के बाद फिर बाईस को, बाईस के बाद अट्ठाइस को।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
17 Jan 2021
cartoon

लो जी, कर लो बात। सरकार जी ने किसानों को फिर से तारीख़ दे दी। यह 9वीं मुलाकात भी पिछली मुलाकातों की तरह अगली तारीख़ में ही बदल गयी। एक तरफ तो सरकार किसानों को बातचीत के लिए बुलाती है और फिर अगली तारीख़ दे देती है। जब तारीख़ ही देनी है तो एक बार में ही अगली सारी तारीख़ें दे दो, आठ के बाद अगली तारीख़ पंद्रह को दी गई थी। और उसके बाद उन्नीस को। सरकार को अगली सारी की सारी तारीख़ें एकमुश्त ही दे देनी चाहिएं। उन्नीस के बाद फिर बाईस को, बाईस के बाद अट्ठाइस को। इसी तरह से आगे भी। सरकार क्यों इस तरह से बेकार में ही किसान नेताओं को तारीख़ देने के लिए ही बार बार बुला कर, तारीख़ पे तारीख़ दे रही है। 

आप कहेंगे, तारीख़ पे तारीख़ से, इन बार बार की मीटिंग से समय तो मंत्रियों का भी खराब होता है। अजी कहाँ, पीएमओ की कृपा से मंत्री लोग तो इन दिनों बिल्कुल ही खाली बैठे हैं। वैसे भी हमें पता ही है कि सरकार जी सारा काम स्वंय ही करते हैं। सरकार जी ने मंत्री लोग तो तनख्वाह और पर्क्स पाने के लिए ही रखे हुए हैं। इसके अलावा कभी कभार सरकार जी थोड़ा बहुत काम पकड़ा देते हैं। अब जैसे इस किसान आंदोलन के समय किसान सम्मेलन करने का काम पकड़ाया हुआ था। 

हाल फिलहाल मंत्री लोग खाली हैं। अब क्योंकि किसान सम्मेलनों से कोई बात नहीं बन रही तो है तो अब ये सम्मेलन भी स्थगित हैं और, कुछ और काम भी नहीं हो रहा है। आजकल तो कहीं चुनाव भी नहीं हैं कि मंत्री लोग उन्हीं में व्यस्त हों। इस ठंड में मंत्री तो खाली समय में हीटर के आगे बैठे गर्म कमरों में हाथ सेंक रहे हैं। किसानों से मीटिंग के लिए बस अपने बंद गर्म कमरे से उठ कर विज्ञान भवन के गर्म हॉल में आ जाते हैं। उनकी बला से ये मीटिंगें गर्मियों तक भी चलें। तब हीटर की बजाय एसी इस्तेमाल कर लेंगे। मरेंगे पिसेंगे तो किसान ही न! आज सर्द हवाओं में बाहर धरने पर बैठे हैं, तब लू में बैठ लेंगे।

अब सरकार किसानों को तारीख़ पे तारीख़ दिये जा रही है। लगता है कृषि मंत्री तोमर जी बात-चीत करने के लिए नहीं बल्कि यह निर्देश लेकर ही आते हैं कि अगली तारीख़ कौन सी दी जायेगी। उन्हें निर्देश होता है कि उन्हें बात सुलझानी नहीं, बात बनानी और बढ़ानी है। नई तारीख़ दे कर आनी है। तो कृषि मंत्री जी मीटिंग में आ कर किसानों को नई तारीख़ दे देते हैं। 

यह तारीख़ पे तारीख़ कोई नई बात नहीं है। अदालतों में तो यह सदियों से चली आ रही है। कभी इसलिए तारीख़ कि जज साहेब नहीं आये हैं तो कभी इसलिए कि वकील साहेब नदारद हैं। कभी इस लिए तारीख़ कि वादी नहीं आया तो कभी प्रतिवादी ही उपस्थित नहीं हुआ। सब लोग आ भी गये तो गवाह गायब। सब आ भी जायें तो बहस पूरी नहीं हुई होती और आगे की बहस अगली तारीख़ पर टाल दी जाती है। यानी अदालतों में तो तारीख़ पे तारीख़ पड़ने के सैकड़ों कारण हैं। 

अदालतें न्याय करती हैं और मीठा न्याय ही करती हैं क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है। अदालतें तारीख़ पे तारीख़ इसलिए भी देती जाती हैं जिससे वे वादी और प्रतिवादी, दोनों के सब्र का इम्तिहान ले सकें। जिसका सब्र साथ न दे, या फिर जो दूसरे जहान में चला जाये, वह भारत की अदालतों द्वारा किये जा रहे इस मीठे न्याय से महरूम रह जाता है। अभी ऐसी व्यवस्था कहाँ कि यहाँ की अदालतें वहाँ भी इंसाफ़ दिला सकें। 

लगता तो यह है कि सरकार जी भी किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। तारीख़ पे तारीख़ देते जा रहे हैं। सरकार जी चाहते तो यही हैं कि किसानों के ही सब्र का बांध टूटे और सरकार जी कुछ भी करने को स्वतंत्र हो जाएं। ये तीनों कानून जस के तस बने रहें। सरकार जी चाहते हैं कि उनकी ईगो बची रहे, बाकी सब कुछ जाये भाड़ में। उनके सब कुछ में देश भी शामिल है। 

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
farmers protest
Farm Bills
Modi government

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ़ श्रमिकों का संघर्ष जारी, 15 महीने से कर रहे प्रदर्शन

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 

आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा


बाकी खबरें

  • The Indian Agricultural Situation Must Not Be Misread
    प्रभात पटनायक
    खेती के संबंध में कुछ बड़ी भ्रांतियां और किसान आंदोलन पर उनका प्रभाव
    15 Nov 2021
    इनमें पहली भ्रांति तो इस धारणा में ही है कि खेती किसानी पर कॉर्पोरेट अतिक्रमण तो ऐसा मामला है जो बस कॉर्पोरेट और किसानों से ही संबंध रखता है। यह ग़लत है। 
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,229 नए मामले, 125 मरीज़ों की मौत
    15 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.39 फ़ीसदी यानी 1 लाख 34 हज़ार 96 हो गयी है।
  • Facebook
    परंजॉय गुहा ठाकुरता
    फ़ेसबुक/मेटा के भीतर गहरी सड़न: क्या कुछ किया जा सकता है?
    15 Nov 2021
    क्या सांप्रदायिक नफ़रत फैलाने के सिलसिले में सक्रिय रूप से उकसाने को लेकर फ़ेसबुक के ख़िलाफ़ क़ानूनी और नियामक कार्रवाई की जा सकती है? हालांकि, अमेरिका में इसकी एक मिसाल मौजूद है, लेकिन भारत में इसे…
  • tax
    सुबोध वर्मा
    सरकार का टैक्स कलेक्शन तो बढ़ा है, लेकिन फिर भी ख़र्च में कटौती जारी
    15 Nov 2021
    मोदी सरकार ने शिक्षा, सामाजिक न्याय, पर्यावरण समेत कई मंत्रालयों के ख़र्च पर रोक लगा दी है। 
  • Gurgaon Panchayat
    मुकुंद झा
    गुड़गांव पंचायत : औद्योगिक मज़दूर, किसान आए एक साथ, कहा दुश्मन सांझा तो संघर्ष भी होगा सांझा!
    15 Nov 2021
    रविवार को गुड़गांव में बेलसोनिका ऑटो कंपोनेंट इंडिया इंप्लॉयीज यूनियन, मानेसर द्वारा मजदूर-किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें  कृषि बिलों को वापस लेने और श्रम संहिताओं को समाप्त करने की संयुक्त…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License