NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
UGC की अनुदान कटौती है बहाना, JNU और TISS है निशाना
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रिसर्च की सीटों में भारी कटौती के बाद अब TISS पर सरकार हमला कर रही है।
एड. संजय पांडे
29 Mar 2017
  UGC की अनुदान कटौती है बहाना, JNU और TISS है निशाना

देश की चौथे नम्बर की सबसे बढ़िया जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रिसर्च की सीटों में भारी कटौती के बाद अब TISS (Tata Institute of Social Sciences) पर सरकार हमला कर रही है। इस संस्थान के 25 टीचर्स को यूजीसी द्वारा अनुदान कटौती के कारण नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। TISS के शिक्षकों और छात्रों द्वारा सरकार की कई नीतियों की आलोचना होती रही है। मुम्बई में कुछ महीने पहले आयोजित 'मुम्बई कलेक्टिव' कार्यक्रम के आयोजन में TISS के छात्रों और कुछ शिक्षकों का बड़ा हाथ था। JNU और रोहित वेमुल्ला की आत्महत्या पर हुए विरोध प्रदर्शन में यहाँ के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। अब पर कतरने के लिए इस संस्थान के 4 केंद्रों- 1.सेंटर फॉर एक्सेलेंस ऑफ़ ह्यूमन राइट्स एजुकेशन, 2.स्कुल ऑफ़ लॉ, राइट्स एंड कांस्टीट्यूशनल गवर्नेंस, 3. एडवांस्ड सेंटर फॉर वुमन्स स्टडीज, और 4. सेंटर फॉर स्टडी ऑफ़ सोशल एक्सकलुशन एंड इंकलुसिव पॉलिसीज को निशाना बनाया गया है। 

 

इसके पहले जेएनयू को देशद्रोही ठहरा कर फिजिकल सायन्स, कोम्प्यूटेशनल  एंड integrated MPhil-PhD इंटीग्रेटिव सायन्स, बायोटेक्नोलॉजी और संस्कृत के मांग के संयुक्त एम् फील- पीएचडी कोर्स बंद कर दिए गए। jnu के प्रतिष्ठित इतिहास और राजनीती शास्त्र विभाग की सीटें बंद कर दी गईं, एमफील/ पीएचडी केवल दो स्कुल ऑफ़ सोशल सायंसेस विभाग से होगी, स्कुल ऑफ़ लाइफ सायंसेस के लिए 17 और स्कुल ऑफ़ सोशल सायंसेस के लिए अब 13 सीट्स ही बची हैं। दक्षिण अफ्रीकन स्टडीज, भूगोल, आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स, विभागों में केवल एक ही सीट बची है। पहले एडमिशन के समय 80 प्रतिशत अंक प्रवेश परीक्षा के और 20 प्रतिशत अंक वायवा के होते थे। अब फार्मूला मैनेजमेंट को ज्यादा अधिकार देता है और वायवा के 50 प्रतिशत अंक करके एंट्रेंस के अंकों का महत्व 50 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। इस तरह अब गुणी छात्रों के बजाये सेटिंग वाले छात्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। jnu दुनिया की 100 सबदे अच्छी यूनिवर्सिटीज में शामिल है और TISS भी विश्वप्रसिद्ध संस्थान है। 

 

भाजपा और आरएसएस को अच्छे, होशियार और तेजतर्रार सवाल पूछने वाले छात्रों से डर लगता है। उनकी नफरत पर् आधारित विचारधारा केवल हुडदंगियों को तैयार कर सकती है जिनको रिसर्च या संशोधन में कोई दिलचस्पी नहीं होती इसीलिए आरएसएस द्वारा देशभर के कई विश्विद्यालयों, प्राचार्यों, प्राध्यापकों के सम्मेलन में पहुंचे 721 शिक्षाविदो में से किसने संशोधन कार्य किया है पूछने पर एक भी हाथ नहीं उठा। उलटे कई लोग उस सम्मेलन में अपना बायोडेटा लेकर जैक लगाने आ गए थे। मौलिक ज्ञान की खोज आरएसएस वालों के बस की बात नहीं है। क्योंकि उनके हिसाब से सबकुछ भारत में पहले ही खोजा जा चुका है, नया खोजने की जरुरत नहीं है। लेकिन वामपंथी या खुले विचारों के छात्रों के कारण JNU और TISS पूरी दुनिया में अपने मेहनती रिसर्च के लिए प्रसिद्ध हैं। फर्क साफ़ है- दो रास्ते हैं। एक पर हर कदम पर बैन है और दूसरा रास्ता हर तरह के रिसर्च और दिमाग के इस्तेमाल को बढ़ावा देता है, बताइये देश किस रास्ते पर चले?

 

 

 

 

टिस
जेएनयू
यूजीसी
भाजपा

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

डीयू की आरक्षण नीति को बचाने की ज़रूरत है

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?


बाकी खबरें

  • Abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश की राजनीतिक ज़मीन पर मिले प्रियंका और अखिलेश !
    04 Feb 2022
    आज अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे है कि बुलंदशहर में कल शाम अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का काफिला जब समर्थकों के साथ आगे बढ़ रहा था तभी उनके सामने प्रियंका गांधी का काफिला भी आ गया, तब प्रियंका ने उन्हें…
  • UP Pamphlet
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनावः कानपुर में बांटे जा रहे पर्चे में लव जिहाद, धर्मांतरण और पलायन जैसे विवादित मुद्दे
    04 Feb 2022
    इस तरह के पर्चे लोगों के घर अखबार और अन्य माध्यम से पहुंच रहे हैं। ऐसे पर्चे सार्वजनिक होने के बाद सभी दल एक दूसरे पर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि ऐसे भड़काऊ पर्चे बांटकर…
  • SC
    अजय कुमार
    प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिशा निर्देश दिए?
    04 Feb 2022
    प्रमोशन में आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ में मामला बदलने पर बदलने वाली परिस्थितियों और तथ्य के आधार पर कुछ जरूरी पैमाने तय करने की जिम्मेदारी सरकार को सौंप…
  • UP
    सोनिया यादव
    यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!
    04 Feb 2022
    धराऊ में बीते महीने पिछड़े समुदाय की एक 16 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन डरा-धमकाकर शव का रातों-रात अंतिम संस्कार करवाया दिया। साथ ही…
  • Yogi
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः योगी आदित्यनाथ ने जर्जर स्कूल की तस्वीर ग़लत दावे के साथ साझा की
    04 Feb 2022
    सवाल उठता है कि क्या जिस जर्जर स्कूल की तस्वीर को साझा किया गया है, वो सचमुच वर्ष 2017 से पहले की यानी सपा शासनकाल की है? आइये! पड़ताल करते हैं-
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License