NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
विधि के छात्र के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर पुलिस पर मामला दर्ज
प्रमोद कुमार की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू की गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Sep 2019
DU law

 

दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर थाने के अधिकारियों के खिलाफ विधि के तीसरे वर्ष के एक छात्र के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

 पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा कि प्रमोद कुमार की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने कहा कि विधि की पढ़ाई कर रहे प्रमोद  ने आरोप लगाया है कि आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के कुछ पुलिस कर्मियों ने न केवल उसे प्रताड़ित किया, पिटाई की और गाली दी, यहां तक कि जातिवादी टिप्पणी भी की।’’

कथित उत्पीड़न के विरोध में शनिवार रात को दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के कई छात्र आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए।  

अपनी शिकायत में,  प्रमोद कुमार ने कहा कि 25 अगस्त को दोपहर लगभग 1.15 बजे, उन्हें आदर्श नगर पुलिस स्टेशन से एक फोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भतीजे अमर सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जब वह स्टेशन पहुंचा और गिरफ्तारी के पीछे का कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और जातिवादी टिप्पणी की।

प्रमोद का भतीजा जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के एक मामले का आरोपी है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

SC/ST
SC/ST Act
delhi police
Delhi University
law student

Related Stories

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर छात्रों में असमंजस, शासन-प्रशासन से लगा रहे हैं गुहार

यूजीसी का फ़रमान, हमें मंज़ूर नहीं, बोले DU के छात्र, शिक्षक

नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

डीयू: कैंपस खोलने को लेकर छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने को एक महीना पूरा

दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने चुनौतियां: एडहोकवाद, NEP और अन्य

डीयू: एनईपी लागू करने के ख़िलाफ़ शिक्षक, छात्रों का विरोध


बाकी खबरें

  • Neha Singh Rathore
    न्यूज़क्लिक टीम
    ‘यूपी में सब बा’ के जवाब में नेहा सिंह राठौर का ‘ यूपी में का बा’
    23 Jan 2022
    यूपी विधानसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए सांसद और अभिनेता रवि किशन भाजपा की तारीफ़ में एक वीडियो लेकर आए, जिसके बोल हैं ‘ यूपी में सब बा’। भाजपा की उपलब्धियों का बखान वाला यह वीडियो घर-घर…
  • pm
    अजय कुमार
    दो टूक: मोदी जी, आप ग़लत हैं! अधिकारों की लड़ाई से देश कमज़ोर नहीं बल्कि मज़बूत बनता है
    23 Jan 2022
    75 वर्षों में हम सिर्फ़ अधिकारों की बात करते रहे हैं। अधिकारों के लिए झगड़ते रहे, जूझते रहे, समय भी खपाते रहे। सिर्फ़ अधिकारों की बात करने की वजह से समाज में बहुत बड़ी खाई पैदा हुई है: प्रधानमंत्री…
  • Ethiopia
    शिरीष खरे
    इथियोपिया : फिर सशस्त्र संघर्ष, फिर महिलाएं सबसे आसान शिकार
    23 Jan 2022
    इथियोपिया, अफ्रीका महाद्वीप का यह देश पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सुखिर्यों में है, जहां नवंबर, 2020 से शुरू हुआ सशस्त्र संघर्ष अभी भी जारी है, जहां टिग्रे अलगाववादियों और उनके खिलाफ इथियोपियाई…
  • nehru and subhash
    एल एस हरदेनिया
    नेताजी की जयंती पर विशेष: क्या नेहरू ने सुभाष, पटेल एवं अंबेडकर का अपमान किया था?
    23 Jan 2022
    नरेंद्र मोदी का यह आरोप तथ्यहीन है कि नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस, डॉ. अंबेडकर और सरदार पटेल को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया।
  • cartoon
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    …सब कुछ ठीक-ठाक है
    23 Jan 2022
    "क्यों, क्या सब ठीक-ठाक नहीं हैं? क्या सब ख़ैरियत से नहीं है? क्या हम हिंदू राष्ट्र नहीं बन रहे हैं? ठीक है भाई! बेरोज़गारी है, महंगाई है, शिक्षा बरबाद हो रही है और अस्पताल बदहाल। पर देश में क्या…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License