NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
विशाखापत्तनम: फार्मास्युटिकल कारखाने के धमाके में एक व्यक्ति की मौत, 15 घायल
आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के नजदीक 13 जुलाई की रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इसी बीच दस वामपंथी दलों के नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया,जो घायल श्रमिकों से मिलने के लिए अस्पताल गए थे और घटना स्थल का दौरा किया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jul 2020
vishakaha

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के नजदीक 13 जुलाई की रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना से इसके आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई है। दहशत फैलने की वजह यह है कि विशाखापत्तनम में तीन महीने से कम समय में यह तीसरी बड़ी औद्योगिक आपदा है और दो सप्ताह में फार्मा शहर के भीतर दूसरी आपदा है।

इन दुर्घटन से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में दो श्रमिक मारे गए और चार घायल हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक धमाका पहले फार्मा सिटी में सुनाई दिया और उसके बाद बड़े स्तर पर आग लग गई। यह दुर्घटना रेमकी सॉल्वैंट्स की इकाई कोस्टल वेस्ट प्रबंधन परियोजना में घटी है।  

राज्य के उद्योग मंत्री एम गौथम रेड्डी ने विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। रेड्डी ने पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वास्थ्य अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई जनहानि न हो।

आसपास गांवों के निवासी हैं।  दहशत में आकर इन्होंने अपना घरों छोड़ दिया है। रैमिकी साल्वेंट प्रोजेक्ट  शहर के 80 फार्मा कंपनियों में में से एक है। यह उद्द्म रैमिकी समूह और आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से एक संयुक्त उद्यम हैं।

यूनिट के सीनियर केमिस्ट के० श्रीनिवास राव की आग लगने से मृत्यु हो गई और यूनिट के 15 अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिनका शहर के किंग जॉर्ज अस्पताल में उपचार चल रहा है। विस्फोट की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। अभी अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को दस वामपंथी दलों के नेता को गिरफ़्तार कर लिया, जो घायल श्रमिकों से मिलने के लिए अस्पताल गए थे।  

इससे पहले 29 जून को फार्मा सिटी में एक साइनेर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड इकाई में एक रिएक्टर से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस लीक हो गई थी, जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई थी और चार अन्य गंभीर रूप से गैस की साँस से घायल हो गए थे। एक सरकारी समिति जिसने इस घटना की जांच की, इकाई के संचालन में प्रक्रियात्मक खामियां को इस दुर्धटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।  

इससे पहले कि 7 मई को विशाखापत्तनम के आरआर वेंकटपुरम में एलजी पॉलिमर फैक्ट्री में स्टाइलिन मोनोमर गैस रिसाव से 15 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।  राज्य सरकार नियुक्त हाई पावर कमेटी ने उस घटना की जांच की जिससे यह पता चला था कि प्रबंधन की कई खामियां  औद्योगिक आपदा का कारण बनी थी। बाद में 7 जुलाई को पुलिस ने सीईओ, दो निदेशक और एलजी पॉलिमर के आठ अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) राज्य अध्यक्ष सीएच नरसिंगा राव ने कहा " सरकारी अधिकारियों ऐसी आपदाओं पर प्रतिक्रिया उनके लिए सामन्य प्रक्रिया हो गई है ,जब भी ऐसी कोई घटना होती है, तब वो प्रतिक्रिया देते है और बाद में फिर भूल जाते हैं।"  

आगे उन्होंने कहा कि औद्योगिक आपदाओं को रोकने के लिए,अधिकारियों को ऐसी ऐसी इकाइयों में सुरक्षा प्रणालियों की नियमित निरीक्षण  करना चाहिए और स्थायी समाधान कारन चाहिए। पुलिस ने सीएच नरसिंग राव को कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया जो मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलने गए थे।

सीटू ने अपने बयान में कहा कि ट्रेड यूनियनों ने सरकार से लगातर ज्ञापन और कई  विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उद्योगों में  मजदूरों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया ,जिसे सरकार लगातार दरकिनार करती रही है। इसका ही परिणाम है कि आज विशाखापत्तनम में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। ट्रेड यूनियन ने कहा, " अब समय आ गया है कि सरकार उद्योगों में उचित निरीक्षण और सुरक्षा प्रणालियों को लागू करवाए और सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वाले प्रबंधन को दंडित करे।"

ट्रेड यूनियन मृतक श्रमिक के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सह-सचिव जे० वी० सत्यनारायण मूर्ति ने कहा कि " कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों का जीवन दांव पर है। जब वह फार्मा सिटी गए तो मूर्ति को दस अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि "बिना किसी जाँच के उद्योगों को सुरक्षा मंजूरी देने वाले संबंधित अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।''

 

vishakhapattanam
Andhra pradesh
Left party
raimki solvent
LG

Related Stories

आंध्र प्रदेश में चूना पत्थर की खदान में विस्फोट, 4 की मौत

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

‘फानी’ का क़हर : ओडिशा में तबाही, बंगाल और आंध्र भी प्रभावित


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License