NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
श्री लंका
कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
श्रिया सिंह
26 Apr 2022
Gotabaya Rajapaksa
गोटाबाया राजपक्षे (फ़ोटो: डेली न्यूज़)

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के दफ़्तर के बाहर एक ऐसी टेंट सिटी उग आयी है, जहां उनके इस्तीफ़े की मांग को लेकर पांच दिनों से ज़्यादा समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस गॉल फ़ेस, जहां राष्ट्रपति का दफ़्तर है, वहां देश के सामने पेश आ रही मुश्किलों में राष्ट्रपति की केंद्रीय भूमिका को उजागर करते हुए साइन बोर्ड का नाम बदलकर 'गोटागोमा' या 'गोटागो गांव' कर दिया गया है।

तीन महीने से चल रहे इस ज़बरदस्त आर्थिक संकट में श्रीलंका के बाज़ार डीज़ल, दूध पाउडर और औषधीय दवाओं जैसी ज़रूरी चीज़ों से ख़ाली हो गये हैं। 9 से 11 अप्रैल के बीच देश भर में ईंधन के लिए लगी कतारों में तीन और लोगों की मौत हो गयी थी। श्रीलंका नागरिक समाज के दबाव में और संकट पर लगातार बढ़ते जा रहे अंतर्राष्ट्रीय ध्यान के साथ ही 18-22 अप्रैल तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ बातचीत में लगा रहा। उस बातचीत के बाद आईएमएफ़ ने एक बयान जारी किया। उस बयान में आईएमएफ़ ने "अपने आर्थिक कार्यक्रम पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम करके और संकट के इस समय समाधान की दिशा में बाक़ी सभी प्रभावितों के साथ मिलकर काम करके मौजूदा आर्थिक संकट को दूर करने के लिए श्रीलंका के प्रयासों का समर्थन करने” का वादा किया।

"It's a Test match, We are ready to wait until we get rid of these corrupt leaders" Sri Lanka Galle Face Green protest against President and Government continues pic.twitter.com/akzaKrRLRQ

— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) April 10, 2022

इस समय जो संकट चल रहा है, उसके पीछे की वजह लोकलुभावन कर कटौती से लेकर अदूरदर्शी नीति निर्माण, कोविड-19 और रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बाद वैश्विक तेल की क़ीमतों में इज़ाफ़े जैसे कई कारण हैं। नागरिकों की मांग तो यही रही है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफ़ा दें। कुछ लोग तो प्रभावशाली राजपक्षे परिवार के राजनीतिक रूप से बाहर होने की भी मांग कर रहे हैं।

पीपल्स डिस्पैच संकट से घिरे श्रीलंका के इस राष्ट्रपति की ज़िंदगी और करियर पर एक नज़र डाल रहा है, क्योंकि वह इस समय अपने राष्ट्रपति पद को बनाये रखने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे 'द टर्मिनेटर'

गोटाबाया राजपक्षे को 2019 में मैत्रीपाला सिरिसेना की जगह श्रीलंका के सातवें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। वह सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले पहले ऐसे निर्वाचित राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने श्रीलंका में 26 साल तक चले लंबे गृह युद्ध के दौरान एक कामयाब सैन्य अधिकारी के रूप में कार्य किया है। सैनिक से राजनेता बने गोटाबाया ने अपने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति काल के दौरान 2005 से लेकर 2009 में अलगाववादी आतंकवादी समूह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) के ख़िलाफ़ चले युद्ध के अंत तक इस युद्ध के समय रक्षा सचिव के रूप में भी काम किया था।

श्रीलंका का गृहयुद्ध 1983 में उस समय शुरू हुआ था, जब लिट्टे ने सरकार के ख़िलाफ़ रुक-रुककर चलने वाला एक विद्रोह शुरू कर दिया था। इससे इस द्वीप पर तमिल भाषी और सिंहली भाषी आबादी के बीच लंबे समय तक जातीय संघर्ष होता रहा।

लिट्टे को अक्सर क्रूरता से दबाने में गोटाबाया की भूमिका के लिए उन्हें 'द टर्मिनेटर' के रूप में जाना जाता है। श्रीलंका के मौजूदा राष्ट्रपति पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन और युद्ध के अंत में उत्तर-पूर्वी श्रीलंका के तमिल क्षेत्रों में कम से कम 40,000 नागरिकों (जैसा कि संयुक्त राष्ट्र का आकलन है) की मौत के घाट उतारे जाने का आरोप है। । कहा जाता है कि 2009 में संडे लीडर के संपादक लसंथा विक्रमतुंगे की हत्या से भी उनका नाम जुड़ा था।

लगभग 1 करोड़ 60 लाख सिंहली बौद्ध आबादी के बीच इन दोनों राजपक्षे भाइयों को बतौर 'नायक' पेश किया जाता है, जिन्होंने देश को गृहयुद्ध से बाहर निकाला। यह भावना 2019 के राष्ट्रपति चुनावों में उस समय भी दिखायी दी, जब गोटाबाया ने ईस्टर संडे के उन हमलों के तुरंत बाद काफ़ी ध्रुवीकृत जनादेश के साथ जीत हासिल की, जिनके निशाने पर ईसाई और मुसलमान जैसे अल्पसंख्यक थे।
श्रीलंका पर लम्बे समय से नज़र रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एमआर नारायण स्वामी लिखते हैं, "यह दुखद है, लेकिन सच है कि उस तबाही को उस बहुसंख्यक सिंहली समुदाय का व्यापक समर्थन हासिल था,जिसमें से एक बड़े वर्ग ने भारी भरकम सिंहली सेना के साथ लिट्टे के ख़िलाफ़ लड़ते हुए ख़ुद की पहचान बना पाया था।

People outside St. Anthony’s Church waiting for those marching from Negombo to Colombo today. Their boards insinuate that the Rajapaksas are the masterminds behind Easter Sunday attacks in 2019. pic.twitter.com/1TmdDXO53v

— Thyagi Ruwanpathirana (@ThyagiR) April 9, 2022

श्रीलंका की राजनीति में राजपक्षे परिवार

साल 2009 के बाद से श्रीलंका के राजनीतिक इतिहास में ज़्यादातर समय राजपक्षे परिवार का ही वर्चस्व रहा है। यह परिवार महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति काल में प्रमुखता से उभरा। इस अवधि में राजपक्षे परिवार के सदस्यों को 40 मंत्री पद (सात कैबिनेट पदों सहित) दिये गये। वंशवादी सत्ता की इस राजनीति ने उस भाई-भतीजावाद और निरंकुशता के आरोपों को जन्म दिया है, जो कि गोटाबाया की हुक़ूमत में भी जारी है।

वरिष्ठ पत्रकार अमंथा परेरा ने 2010 में टाइम पत्रिका में लिखा था, "अपने पूरे करियर में राजपक्षे (महिंदा) के मुख्य विशिष्टताओं में से एक विशिष्टता परिवार के करीबी सदस्यों पर उनकी निर्भरता रही है। विपक्ष की ओर से भाई-भतीजावाद की शिकायत के बावजूद उनकी सरकार में शीर्ष और प्रभावशाली पदों पर रहने वाले परिवार के नज़दीकी लोग लगातार बढ़ते रहे हैं। ” यह बात आज भी सच है।

4 अप्रैल को गोटाबाया सरकार के कैबिनेट सदस्यों के सामूहिक इस्तीफ़े से पहले अहम विभाग उनके परिवार के महिंदा (प्रधान मंत्री), तुलसी (वित्त) और चमल (सिंचाई), और भतीजे नमाल (खेल) जैसे नज़दीकी लोग ही संभाल रहे थे।
शासन और नीतियां

2019 में राष्ट्रपति के रूप में ख़ुद के चुने जाने के समय चर्च हमलों के झटके के बाद सत्ता में आने वाले एक सैन्य व्यक्ति के रूप में उनकी छवि को देखते हुए गोटाबाया के आर्थिक पुनरुद्धार और सुरक्षा मुहैया कराने जैसे वादों ने उनकी चुनावी जीत में अच्छी भूमिका निभायी थी। हालांकि, तीन साल बाद उनकी सरकार न सिर्फ़ आर्थिक मोर्चे पर नाकाम रही है, बल्कि 'सुरक्षा' को लोगों पर नज़र रखने और सैन्यीकरण के एक हथियार के रूप में बदल दिया है।

इसकी एक मिसाल विरोध पर अंकुश लगाने और मुसलमान जैसे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए आतंकवाद विरोधी क़ानून रोकथाम अधिनियम (PTA) का इस्तेमाल है। तमिल भाषी अल्पसंख्यक प्रांतों के राज्यपालों के रूप में पूर्व सैन्य कर्मियों की नियुक्ति प्रांतीय परिषदों की स्वायत्तता को और बाधित करने वाला साबित हुई है, जो कि युद्ध के बाद की शांति प्रक्रिया के एक हिस्से के रूप में उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में प्रशासन की अनदेखी करते हैं।

गोटाबाया की नीतियों की अदूरदर्शिता के लिए उनकी काफ़ी आलोचना हुई है। मसलन, कई कार्यकर्ताओं ने कोलंबो को सुंदर बनाने की परियोजना के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को जबरन बेदखल करने की निंदा की है।

22 अप्रैल, 2021 को गोटाबाया की सरकार ने देश को "दुनिया का पहला 100 प्रतिशत जैविक खाद्य उत्पादक" बनाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल और आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया था। मुख्य रूप से आयात पर निर्भर कृषि अर्थव्यवस्था होने के कारण रातोंरात जैविक खेती में ख़ुद के बदल दिये जाने से श्रीलंका के किसानों के सामने एक गंभीर चुनौती पैदा हो गयी थी। इसने खाद्य पदार्थों की उस कमी में योगदान दिया है, जिसे कि इस समय देश भर में देखी जा रही है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Sri Lanka
Basil Rajapaksa
Colombo protests
Easter Sunday attacks
Galle Face protests
Gotabaya Rajapaksa
LTTE
Mahinda Rajapaksa
Namal Rajapaksa
Sri Lanka civil war
Sri Lanka economic crisis

Related Stories

श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी

श्रीलंका में सत्ता बदल के बिना जनता नहीं रुकेगीः डॉ. सिवा प्रज्ञासम

श्रीलंका में हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत, महिंदा राजपक्षे की गिरफ़्तारी की मांग तेज़

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफ़ा, बुधवार तक कर्फ्यू लगाया गया

श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया

आइएमएफ की मौजूदगी में श्रीलंका के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को ख़तरा 

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका में सत्ता पर राजपक्षे की पकड़ कमज़ोर हुई

श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?


बाकी खबरें

  • संदीपन तालुकदार
    वैज्ञानिकों ने कहा- धरती के 44% हिस्से को बायोडायवर्सिटी और इकोसिस्टम के की सुरक्षा के लिए संरक्षण की आवश्यकता है
    04 Jun 2022
    यह अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया भर की सरकारें जैव विविधता संरक्षण के लिए अपने  लक्ष्य निर्धारित करना शुरू कर चुकी हैं, जो विशेषज्ञों को लगता है कि अगले दशक के लिए एजेंडा बनाएगा।
  • सोनिया यादव
    हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?
    04 Jun 2022
    17 साल की नाबालिग़ से कथित गैंगरेप का मामला हाई-प्रोफ़ाइल होने की वजह से प्रदेश में एक राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया
    04 Jun 2022
    राज्य में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। दो दिन पहले इन कर्मियों के महासंघ की ओर से मांग न मानने पर सामूहिक इस्तीफ़े का ऐलान किया गया था।
  • bulldozer politics
    न्यूज़क्लिक टीम
    वे डरते हैं...तमाम गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज और बुलडोज़र के बावजूद!
    04 Jun 2022
    बुलडोज़र क्या है? सत्ता का यंत्र… ताक़त का नशा, जो कुचल देता है ग़रीबों के आशियाने... और यह कोई यह ऐरा-गैरा बुलडोज़र नहीं यह हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र है, इस्लामोफ़ोबिया के मंत्र से यह चलता है……
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’
    04 Jun 2022
    यूं तो आरएसएस पौधे नहीं ‘शाखा’ लगाता है, लेकिन उसके छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक करोड़ पौधे लगाने का ऐलान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License