NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बेल्जियमः वर्कर्स पार्टी का केबल वितरण कंपनी की बिक्री का विरोध
वर्कर्स पार्टी के मुताबिक़ 'वू' को अमेरिकन इंवेस्टमेंट फंड प्रोविडेंस के हाथों बेचा जाना बेल्जियम के लोगों के साथ धोखा होगा जिन्होंने इस केबल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी में अपना पैसा निवेश किया है।
पीपल्स डिस्पैच
24 Dec 2019
Workers’ Party of Belgium

वर्कर्स पार्टी ऑफ बेल्जियम (पीटीबी/पीवीडीए) ने केबल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ''Voo (वू)'' की प्रस्तावित बिक्री का विरोध किया है। वू को अमेरिकन इंवेस्टमेंट फंड ''प्रोविडेंस'' के हाथों बेचा जा रहा है। पार्टी की मांग है कि इसमें सरकार को दख़ल देना चाहिए और इसे ईडीपी (पब्लिक डेमोक्रेटिक इंटरप्राइज) में बदल देना चाहिए।

ब्रूशेल्स चार्लेरॉय (ब्रू टेले) और रीजन ऑफ लीज (नेथिस) में टेलीकम्यूनिकेशन प्रोवाइडरों के समूह ''इकॉनोमिक इंट्रेस्ट ग्रुपिंग (जीआईई)'' की पहल पर 2006 में वू की स्थापना की गई थी। इस साल सितंबर में नेथिस ने वू को बेचने की बात कही थी।

18 दिसंबर को वालून क्षेत्र के उपाध्यक्ष और पीटीबी के प्रवक्ता जर्मेन मुगेमानगेंगो ने इस बिक्री को लेकर पार्टी की तरफ से आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा, ''वू को प्रोविडेंस को बेचा जाना बहुत बड़ी ग़लती होगी। प्रोविडेंस एक अमेरिकन इंवेस्टमेंट फंड है जिसका बिजनेस कंपनियों और फर्म को कम मूल्य पर ख़रीदना और कुछ साल बाद इन्हें ज्यादा क़ीमत पर बेच देना है। कंपनी के प्राइवेटाइजेशन से वू के ग्राहकों और कर्मचारियों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।''

जर्मन मुगेमानगेंगो के मुताबिक़, 'इस बिक्री से जनता के पैसे फंस जाएंगे। लीज के लोगों ने सालों तक अपने गैस और इलेक्ट्रिसिटी बिल के जरिए वू में निवेश किया ताकि इसे सफल बनाया जा सके। आज पारंपरिक पार्टियां इसका निजीकरण करना चाहती हैं। हम एक बार फिर हानि के राष्ट्रीयकरण और लाभ के निजीकरण के साक्षी बनेंगे।

साभार:पीपल्स डिस्पैच

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Workers’ Party of Belgium Opposes Sale of Cable Distribution Company Voo

Enodia
Germain Mugemangango
Nethys
Providence
Voo
Workers Party of Belgium

Related Stories


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License