NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
समाज
भारत
राजनीति
भ्रष्टाचार और अपराध रोकने में लाचार योगी सरकार, PDS घोटाले में सबसे आगे
खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इस साल 31 अक्टूबर 2019 तक पीडीएस में भ्रष्टाचार की कुल 807 शिकायतें मिली हैं जिनमें सबसे अधिक 328 शिकायतें उत्तर प्रदेश से आई हैं।
सोनिया यादव
20 Nov 2019
योगी सरकार

भ्रष्ट्राचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक बार फिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली केे घोटालों को लेकर सुर्खियों में है। मंगलवार, 19 नवंबर को लोकसभा में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इस साल 31 अक्टूबर 2019 तक पीडीएस में भ्रष्टाचार की कुल 807 शिकायतें मिली हैं जिनमें सबसे अधिक 328 शिकायतें उत्तर प्रदेश से आई हैं।

यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली सवालों के घेरे में है। इससे पहले भी प्रदेश में करोड़ों रुपये के खाद्यान्न घोटाले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 2014 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्रदेश के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया था। लेकिन इस घोटाले का इतिहास भी पुराना रहा है।

मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ साल 2004 में इस घोटाले की कहानी की शुरुआत हुई। तब प्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव थे और पहली बार लगभग दो अरब का खाद्यान्न घोटाला उजागर हुआ था। अलग-अलग मीडिया रिपोरेट्स में कहा गया कि उस समय क़रीब 35 हज़ार करोड़ रुपए का अनाज ग़रीबों को न देकर खुले बाज़ार में बेच डाला गया था। नेपाल, बांग्लादेश सीमा पर 60 लाख रुपए से अधिक का अनाज पकड़ा गया। इस मामले में सीबीआई और एसआईटी दोनों ने जांच की।

status-report-on-multi-crore-pds-scam-submitted-to-gauhati-high-court.jpg

इस मामले को लंबे समय से देखने वाली पत्रकार पूनम न्यूज़क्लिक को बताती हैं कि इस संबंध में साल 2005 में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी, जिसके आधार पर वर्ष 2007 में सीबीआई को जांच का आदेश दिया गया था। हालांकि मामले में ज़्यादा कुछ नहीं हुआ। साल 2002 से लेकर 2007 के बीच कई योजनाओं के लिए केंद्र ने राज्य को लाखों टन अनाज मुहैया कराया लेकिन खाद्यान्न माफ़ियाओं ने उसे हड़प लिया। उस समय यह खुलासा भी हुआ था कि भारतीय खाद्य निगम के गोदामों और उत्तर प्रदेश सरकार के गोदामों से सरकारी गेहूं-चावल तस्करी के रास्ते नेपाल, बांग्लादेश और अफ़्रीकी देशों तक गया और वहां के बाज़ारों में बिका था।

ग़ौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच का दायित्व सौंपते हुए अनाज घोटाले से संबद्ध सभी जांचों को छह महीने में पूरा करने का आदेश दिया था। लेकिन सीबीआई ने केवल लखीमपुर खीरी और बलिया में हुए खाद्यान्न घोटाले से जुड़े 175 अधिकारियों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की थी। इन दोनों ज़िलों में वर्ष 2004-05 के बीच हुए खाद्यान्न घोटाले के संदर्भ में नौ एफ़आईआर दर्ज हुई थीं।

बलिया के कुछ स्थानीय पत्रकारों के अनुसार इस मामले में आठ तत्कालीन सीडीओ, कई एसडीएस, तहसीलदार और ग्राम प्रधान समेत 71 लोग नामज़द किए गए थे। इस मामले में एसआईटी और सीबीआई दोनों ने जांच की थी। लेकिन किसी के हाथ कुछ ख़ास नहीं लगा क्योंकि इस घोटाले में बड़े-बड़े लोगों की मिलीभगत होने की बात सामने आई थी।

हालांकि इसके बाद भी कई छुटपुट घोटालों की ख़बरें सामने आईं लेकिन बड़ा फ़र्ज़ीवाड़ा साल 2018 में सामने आया। राशन कार्ड धारकों के आधार-कार्ड के ज़रिये डाटा के साथ खिलवाड़ कर करोड़ों का घोटाला हुआ। जिसमें प्रदेश के 50 ज़िलों में 1.86 लाख से अधिक परिवारों का राशन बाज़ार में बेचा गया। प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार करते हुए कहा था कि खाद्यान्न घोटाले से सरकार को हर महीने कम से कम 10 करोड़ रुपए का नुक़सान पहुंचाया गया। हालांकि इस पर अभी जांच जारी ही है। यह देखना होगा कि कितने दोषियों पर कब तक कार्रवाई होगी।

प्रदेश में बेहतर क़ानून व्यवस्था के क़सीदे पढ़ने वाली बीजेपी की योगी सरकार में क्राइम भी चरम पर है। हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में महिलाओं के ख़िलाफ़ दर्ज अपराधों के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। इसमें हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना, एसिड हमले जैसे अपराध शामिल हैं। प्रदेश में साल 2017 में इस तरह के 56,011 मामले दर्ज हुए हैं। एनसीआरबी के मुताबिक़ भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी के तहत 3,10,084 केस दर्ज हुए हैं।

महिला अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता गीता बताती हैं, "जिस सरकार में कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद जैसे लोग हों, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। आप इनकी मानसिकता नहीं बदल सकते। इन्हें लोगों से मतलब नहीं, महिलाओं के अधिकारों से मतलब नहीं है, ये सिर्फ़ सत्ता चाहते हैं।"

2014 में केंद्र के बाद बीजेपी 2017 में यूपी में सत्ता में आई थी, लेकिन क़ानून-व्यवस्था के अन्य मोर्चों के साथ योगी सरकार भ्रष्टाचार रोकने के मुद्दों पर भी नाकाम ही रही है।

सरकारी आंकड़ों से यागी सरकार के दावों की लगातार पोल खुल रही है।

Public Distribution System
PDS
UttarPradesh
Yogi Adityanath
Corruption
PDS-Aadhar Link
PDS Scam
MULAYAM SINGH
NCRB Report 2017
crimes against women
CRIMES IN UP
women safety

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License