NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
स्वास्थ्य
पुणे : मिड डे मील खाने से कम से कम 21 बच्चे बीमार
भाषा की खबर के अनुसार भारतीय विद्यापीठ पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि रामभाउ म्हालगी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने सुबह करीब 11 बजे 'मसाला चावल' खाने के बाद जी मिचलाने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Aug 2019
mid day meal
mid day meal

मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पुणे के कटराज इलाके से सामने आया है। यहां एक माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से कम से कम 21 छात्र और एक अध्यापक बीमार हो गए।

भाषा की खबर के अनुसार भारतीय विद्यापीठ पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि रामभाउ म्हालगी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने सुबह करीब 11 बजे 'मसाला चावल' खाने के बाद जी मिचलाने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने कहा कि निजी/वित्तपोषित श्रेणी में आने वाले विद्यालय में स्वयं सहायता समूह ने मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया था। अभी मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि कैग ने भी 2016 की अपनी जांच में पाया था कि अधिकतर विद्यालयों में रसोईघर, शैडो, बर्तन और पेयजल सुविधा का घोर अभाव है। दूषित भोजन से कई बार बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाएं यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में सामने आईं। जिसके बाद साल 2018 में मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में स्कूली स्तर पर रसोई में गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए। लेकिन इन सबके बावजूद अभी भी भोजन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।।

 

समाचार एजेंसी भाषा की ईनपुट के साथ

mid day meal
Pune
Pune Police
MHRD

Related Stories

ओडिशा: रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न-आय वाले परिवारों के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

इग्नू के नये ज्योतिष पाठ्यक्रम पर वैज्ञानिकों और बौद्धिकों की प्रतिक्रियायें

बीएचयू: सोते हुए छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई, थाना घेराव के बाद गिरफ़्तार छात्र हुए रिहा

दिल्ली : विश्वविद्यालयों को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में  लिया

क्या है आईआईएम और सरकार के बीच टकराव की वजह?

80 प्रतिशत से अधिक अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उनके बच्चों को शिक्षा नहीं मिली : स्टडी

बीएचयू: प्रवेश परीक्षा के ख़िलाफ़ ‘छात्र सत्याग्रह’ जारी, प्रशासन का किसी भी विरोध से इंकार

बर्बाद हो रहे भारतीय राज काज के लिए नई शिक्षा नीति सुंदर शब्दों के अलावा और कुछ नहीं

मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति एक और विनाशकारी दुस्साहस!

नई शिक्षा नीति “भारतीय शिक्षा को बर्बाद” करने का ‘‘एकतरफ़ा अभियान’:सीपीआईएम


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  
    13 Mar 2022
    व्लादिमीर पुतिन की पहली प्राथमिकता यही है कि वह ख़ुद को अपने लोगों के प्रति जवाबदेह बनाये रखें।
  • voting
    स्पंदन प्रत्युष
    विधानसभा चुनाव: एक ख़ास विचारधारा के ‘मानसिक कब्ज़े’ की पुष्टि करते परिणाम 
    13 Mar 2022
    पंजाब में सत्ता विरोधी लहर ने जहां कांग्रेस सरकार को तहस-नहस कर दिया, वहीं उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस पहेली का उत्तर मतदाताओं के दिमाग पर असर डालने वाली पार्टी की विचारधारा की भूमिका में…
  • सोनिया यादव
    विधानसभा चुनाव 2022: पहली बार चुनावी मैदान से विधानसभा का सफ़र तय करने वाली महिलाएं
    13 Mar 2022
    महिला सशक्तिकरण के नारों और वादों से इतर महिलाओं को वास्तव में सशक्त करने के लिए राजनीति में महिलाओं को अधिक भागीदार बनाना होगा। तभी उनके मुद्दे सदन में जगह बना पाएंगे और चर्चा का विषय बन पाएंगे।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में हिन्दुत्व की जीत नहीं, ये नाकारा विपक्ष की हार है!
    12 Mar 2022
    देश के सबसे बड़े राज्य-यूपी में भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी को मीडिया और राजनीति के बड़े हिस्से में 'हिन्दुत्व' की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. क्या यह सच है? क्या यह यूपी में विपक्ष का…
  • cpim
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और मकान किराए के 525 करोड़ रुपए दबाए बैठी है शिवराज सरकार: माकपा
    12 Mar 2022
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से 2.80 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों के खाते में पहुंचने वाली 425 करोड़ की छात्रवृत्ति, मात्र 206 छात्रों के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License