NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकाः कच्चे तेल की क़ीमत में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार निगेटिव में पहुंचे दाम
क़ीमतों में ऐतिहासिक गिरावट यह स्पष्ट करती है कि वैश्विक तेल उत्पादन में प्रतिदिन 15 मिलियन बैरल की दर से कम करने की ओपेक प्लस देशों की डील पर्याप्त नहीं है। उत्पादन में कमी लाने को लेकर यह समझौता कोरोना वायरस महामारी के चलते मांग में कमी को देखते हुए किया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
21 Apr 2020
USA

अमेरिका (डब्ल्यूडीआई) में मई महीने के लिए कच्चे तेल की क़ीमत सोमवार 20 अप्रैल को -37 डॉलर प्रति बैरल के अब तक के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई जो इतिहास में सबसे कम है। इस गिरावट ने उत्पादकों में चिंता बढ़ा दी हैं। उनका मानना है कि वैश्विक रणनीतिक भंडार पूरी तरह भर जाने के बाद मौजूदा मांग ख़त्म हो जाएंगी।

जून महीने के लिए क़ीमतों में लगभग 21 डॉलर तक गिरावट आ गई। इससे अमेरिका में तेल उत्पादन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है।

ग्लोबल प्राइसिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्रेंट क्रूड ऑयल की क़ीमतें कल भी 26 डॉलर के आसपास ही थी।

अमेरिका में पिछले कुछ हफ्तों में रिग उत्पादन में 35% की कमी आई है। अमेरिका में प्रति बैरल क्रूड शेल के उत्पादन की औसत लागत लगभग 23 डॉलर है और कंपनियों को इसे भेदने के लिए आमतौर पर लागत दोगुनी करने की आवश्यकता होती है।

अमेरिकी सरकार को तेल उत्पादकों को अपने कर्मचारियों को काम पर रखे रहने के लिए एक बड़ी राहत देनी पड़ सकती है, अगर सरकार देश के बेरोज़गारों की संख्या को नियंत्रण में रखना चाहती है। कोरोना वायरस महामारी के कारण आपातकाल की घोषणा के चार सप्ताह के भीतर 22 मिलियन से अधिक लोग पहले से ही बेरोज़गार हो चुके हैं।

इस साल के आख़िर में ट्रम्प के चुनाव पर उच्च बेरोज़गारी दर का प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय तक क़ीमतों में गिरावट रहने का मतलब यह हो सकता है कि अपने घरेलू तेल उद्योग को बचाए रखने के लिए अमेरिका को या तो आयात पर निर्भर रहना होगा या विदेशी तेल पर भारी टैरिफ तब तक लगाना होगा जब तक कि वह तेल निकालने के सस्ते तरीके विकसित न कर ले।

अमेरिकी सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के बाद लगाए गए लॉकडाउन के कारण मांगों के अभाव में अपने रणनीतिक भंडार को भरने के लिए उत्पादन ख़रीदकर क़ीमतों को बरक़रार रखने की कोशिश की है। यह दुनिया के सबसे प्रभावित देश है जहां इससे संक्रमण के 7,98,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 42,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले सप्ताह अमेरिकी दबाव में ओपेक प्लस देशों ने अपने दैनिक उत्पादन को 10 मिलियन बैरल तक कम करने की सहमति दी थी। इसके अलावा अन्य उत्पादकों से अतिरिक्त 5 मिलियन बैरल की कटौती करने की उम्मीद थी। हालांकि, ये कटौती पर्याप्त नहीं है क्योंकि मांगों में प्रति दिन 25-30 मिलियन बैरल तक नीचे जाने का अनुमान लगाया गया है। मांग और आपूर्ति के बीच का अंतर अभी भी बहुत अधिक है और इसलिए क़ीमतों में गिरावट जारी है। दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक सऊदी अरब पहले ही मई महीने के लिए अपने निर्यात कोटा को एक तिहाई तक कम करने का फैसला कर चुका है।

अन्य देशों ने अपने संबंधित रणनीतिक भंडार को भरने के लिए आयात कर लिया है। यह उम्मीद की जाती है कि दुनिया के सभी रणनीतिक भंडार जल्द ही भरे जाएंगे और यदि लॉकडाउन कुछ और हफ्तों तक जारी रहा तो दुनिया भर में लगभग 160 मिलियन बैरल तेल टैंकरों में होगा।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

USA
crude oil prices
Crude Oil
Donand Trump
Coronavirus

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

‘जनता की भलाई’ के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत क्यों नहीं लाते मोदीजी!

प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

कच्चे तेल की तलाश की संभावनाओं पर सरकार ने उचित ख़र्च किया है?

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?


बाकी खबरें

  • bulldozer
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली: बुलडोज़र राजनीति के ख़िलाफ़ वामदलों का जनता मार्च
    11 May 2022
    देश के मुसलमानों, गरीबों, दलितों पर चल रहे सरकारी बुल्डोज़र और सरकार की तानाशाही के खिलाफ राजधानी दिल्ली में तमाम वाम दलों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और संघर्षशील संगठनों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के…
  • qutub minar
    न्यूज़क्लिक टीम
    अब क़ुतुब मीनार, ताज महल से हासिल होंगे वोट? मुग़ल दिलाएंगे रोज़गार?
    11 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा सवाल पूछ रहे हैं कि देश में कभी क़ुतुब मीनार के नाम पर कभी ताज महल के नाम पर विवाद खड़ा करके, सरकार देश को किस दिशा में धकेल रही…
  • sedition
    विकास भदौरिया
    राजद्रोह पर सुप्रीम कोर्ट: घोर अंधकार में रौशनी की किरण
    11 May 2022
    सुप्रीम कोर्ट का आज का आदेश और न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ का हाल का बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकों के असंतोष या उत्पीड़न को दबाने के लिए आपराधिक क़ानून का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए, एक आशा…
  • RAVIKANT CASE
    असद रिज़वी
    लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!
    11 May 2022
    प्रोफ़ेसर रविकांत चंदन हमले की FIR लिखाने के लिए पुलिस के आला-अफ़सरों के पास दौड़ रहे हैं, लेकिन आरोपी छात्रों के विरुद्ध अभी तक न तो पुलिस की ओर से क़ानूनी कार्रवाई हुई है और न ही विवि प्रशासन की ओर…
  • jaysurya
    विवेक शर्मा
    श्रीलंका संकट : आम जनता के साथ खड़े हुए खिलाड़ी, सरकार और उसके समर्थकों की मुखर आलोचना
    11 May 2022
    श्रीलंका में ख़राब हालात के बीच अब वहां के खिलाड़ियों ने भी सरकार और सरकार के समर्थकों की कड़ी निंदा की है और जवाब मांगा है। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज अपनी-अपनी तरह से आम जनता के साथ एकजुटता और सरकार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License