NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका: एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में मची भगदड़ ने तोड़ दिए कई सपने
एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में यह हादसा उस समय हुआ था, जब अमेरिकी रैपर ट्राविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान प्रशंसक मंच की ओर बढ़ने लगे। भगदड़ मचने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
एपी
08 Nov 2021
Astroworld

ह्यूस्टन: अमेरिका के टैक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में मची भगदड़ ने कई लोगों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए। इनमें नृत्य के प्रति दीवानगी रखने वाली एक किशोरी, सीमा गश्त एजेंट बनने का इच्छुक एक छात्र, अपनी बीमार मां के लिए एक चिकित्सक यंत्र बना रहा इंजीनियरिंग का एक छात्र और उसका दोस्त तथा उच्च विद्यालय की फुटबॉल टीम का उसका साथी शामिल हैं।

एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में यह हादसा उस समय हुआ था, जब अमेरिकी रैपर ट्राविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान प्रशंसक मंच की ओर बढ़ने लगे। भगदड़ मचने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनके बार में जानकारी रविवार को स्पष्ट होने लगी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वह मृतकों के नाम उजागर नहीं कर सकते, लेकिन परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों ने सोशल मीडिया और पत्रकारों से प्रियजनों को खोने की जानकारी साझा की है।

ह्यूस्टन के मेयर सिलवेस्टर टर्नर के कार्यालय की प्रवक्ता मेरी बैन्टॅन ने कहा कि मृतकों की जानकारी सोमवार को साझा की जाएगी। ह्यूस्टन कार्यालय के अनुसार, मृतकों की उम्र 14 से 27 वर्ष के बीच है। रविवार तक 13 लोग अस्पताल में भर्ती थे। शहर के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी शुरुआती स्तर पर है।

सोशल मीडिया एवं पत्रकारों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में फ्रैंको पैटिनो (21) भी शामिल हैं, जो ‘डेटन विश्वविद्यालय’ में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी की पढ़ाई कर रहे थे और अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उनके पिता जूलियो पैटिनो ने बताया कि एक हादसे के बाद से उनकी पत्नी चल नहीं सकतीं और फ्रैंको एक ऐसा यंत्र बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी मदद से उनकी मां दोबारा चल सकें।

हादसे में जान गंवाने वाले जैकब ‘जेक’ जुरिनेक (20) दक्षिणी इलिनोइस विश्वविद्यालय-कार्बोंडेल में ‘कला एवं मीडिया’ की पढ़ाई कर रहे थे। उनके परिवार ने बताया कि दो सप्ताह बाद ही उनका 21वां जन्मदिन आने वाला था। वह पैटिनो के साथ समारोह में गये थे। वह दोनों उच्च विद्यालय की फुटबॉल टीम में खेलते थे।

वहीं, दानिश बेग भी हादसे में मारे गए। उनके फेसबुक अकाउंट के अनुसार, वह एटी एंड टी के लिए एक जिला प्रबंधक थे। उनके भाई बैसिल बेग ने बताया कि वह काफी कर्मठ और परिवार से प्रेम करने वाले व्यक्ति थे। उनके पास हर समस्या का समाधान रहता था।

हादसे में 16 वर्षीय ब्रियाना रोड्रिगेज की भी मौत हो गई। उनके परिवार ने बताया कि वह हाइट्स हाई स्कूल की छात्रा थी और उन्हें नृत्य करना पसंद था। उनके अलावा हादसे में वेस्टर्न वाशिंगटन विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस के छात्र अक्सेल अकोस्टा (21) और टेक्सास के लारेडो कॉलेज के छात्र रूडी पेना की भी जान चली गई, जो सीमा गश्त एजेंट बनना चाहते थे।

इस बीच, ह्यूस्टन पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे ‘कॉन्सर्ट प्रमोटर लाइव नेशन’ द्वारा लिए गए वीडियो की समीक्षा के साथ-साथ समारोह में हिस्सा लेने वाले लोगों द्वारा साझा किए गये वीडियो क्लिप्स की भी जांच करेंगे।

America
Astroworld
Astroworld Music Festival

Related Stories

फ्लोरिडा इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 12 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मैक्सिकन टिनेजर की बॉर्डर पैट्रोल द्वारा हत्या के मामले को किया खारिज

कोबी ब्रायंट हादसा: खिलाड़ी के बलात्कार आरोपों का ज़िक्र करने की वजह से महिला कार्यकर्ताओं को मिली धमकी-गालियां


बाकी खबरें

  • Hum bharat ke log
    अनिल सिन्हा
    हम भारत के लोगों की असली चुनौती आज़ादी के आंदोलन के सपने को बचाने की है
    13 Feb 2022
    हम उस ओर बढ़ गए हैं जिधर नहीं जाने की कसम हमने ली थी। हमने तय किया था कि हम एक ऐसा मुल्क बनाएंगे जिसमें मजहब, जाति, लिंग, क्षेत्र, भाषा या विचारधारा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। हमने सोचा था कि…
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: राज्य के युवा मांग रहे स्थानीय नीति और रोज़गार, सियासी दलों को वोट बैंक की दरकार
    13 Feb 2022
    रांची में छात्र युवा मार्च का नेतृत्व करते हुए भाकपा माले के युवा विधायक विनोद सिंह ने राजभवन के समक्ष आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए राज्य के युवाओं तथा आम जनता की जन आकांक्षाओं के अनुरूप…
  • modi
    विजय विनीत
    यूपी चुनावः बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वनाथ कॉरिडोर की लोकप्रियता का असल इम्तिहान
    13 Feb 2022
    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर कुछ महीने पहले भाजपा ने बनारस के लोगों के पास एक ''महीन सियासी संदेश'' भेजा, लेकिन बनारसियों ने उसे अपने माथे पर चस्पा नहीं किया। ''बनारस की सरकार'' ने हाल ही में कई…
  • Punjab poll
    तृप्ता नारंग
    पंजाब चुनाव: नशीले पदार्थों की चपेट में नौजवान, कैसे पाई जाए मुक्ति?
    13 Feb 2022
    पंजाब में नशे के हालात समझने के सिलसिले में न्यूज़क्लिक ने कपूरथला ज़िले के डॉ संदीप भोला से बात की है..
  • hafte ki baata
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा को अब चुनावी तिकड़म और हिजाब-विवाद का आसरा
    12 Feb 2022
    क्या यूपी में पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा कुछ ज्यादा 'नर्वस' हो गयी है? क्या वह अगले चरणों के लिए कर्नाटक के हिजाब विवाद और कुछ खास चुनावी तिकड़म का सहारा लेने की फिराक में है? चुनाव के दौरान फरलो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License