NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सीएए प्रदर्शन: हिंसा न होने के बावजूद यूपी पुलिस ने लोनी में लगाए प्रदर्शनकारियों के पोस्टर
गाजियाबाद के लोनी में पिछले शुक्रवार को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ था। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के पोस्टर चौराहों पर लगा दिए गए हैं।
मुकुंद झा
23 Dec 2019
Ghaziabad police
Image courtesy: Twitter

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली से सटे जनपद गाज़ियाबाद के लोनी इलाके का है। यहां शुक्रवार 20 दिंसबर को नमाज़ के बाद एक शंतिपूर्ण विरोध मार्च हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की हिंसा भी नहीं हुई लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस एफआईआर को देखें तो 153 लोग नामज़द है और 1500 अज्ञात हैं। इन सभी पर लोनी में दंगों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं जैसा की हमने देखा है संगीन आरोप में शामिल लोगों के बारे में इश्तहार दिया जाता है वैसे ही प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों की रैली की फोटो के पोस्टर बनाकर चौराहों पर लगाए गए हैं। यह कदम मामले में आरोपी का नाम बदनाम और शर्म करने के लिए लगाया गया है। पोस्टरों में लगभग 150 लोगों के चित्र हैं। आगे कहा गया है कि 1,500 लोगों में से जिनके खिलाफ हिंसक घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी, 152 की पहचान की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले अब तक 40 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। जिले के मुख्य मार्गों के किनारे लम्बे चौड़े पोस्टर लगे हैं। पुलिस ने पोस्टरों के माध्यम से जनता को यह भी आश्वासन दिया है कि इनके बारे में जानकारी देने वाले मुखबिर की पहचान छुपा दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार डीएम-एसएसपी ने शनिवार सुबह विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रणनीति बनाने के लिए अधीनस्थों के साथ बैठक की। प्रशासन ने इस मामले में किसी भी तरह की नरमी न बरतने के आदेश दिए हैं।

इस पूरे मामले पर न्यूज़क्लिक ने लोनी थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह भड़ाना से फोन पर बात की उन्होंने भी कहा कि वहां किसी भी तरह की न कोई हिंसा हुई और न ही कोई तोड़फोड़ हुई हैं।
 
लकिन इसके बाद जब हमने उनसे पूछा, फिर इतनी कड़ी करवाई क्यों की जा रही है? तो इस सवाल सुनते ही उनका रवैया बहुत ही उखड़ा सा लगा। इससे पहले वो आराम से बात कर रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक झल्लाते हुए कहा उनके पास इस सवाल का जबाब देने के लिए समय नहीं है। वो अभी मीटिंग में हैं।  

न्यूज़क्लिक ने इसके बाद उस इलाके के सर्किल ऑफिसर राजकुमार पांडे से भी फोन पर बात की। उनका भी कुछ इसी तरह का व्यवहार था। जब उनसे भी इस तरह के होर्डिंग को लेकर सवाल किया तो फोन कट कर दिया।

ऐसे ही पोस्टर में आए एक युवक से न्यूज़क्लिक ने बताया कि वो शुक्रवार की नमाज में गए थे। कुछ समय तक विरोध का हिस्सा रहे, फिर घर चले गए। अगले दिन उनके एक दोस्त ने व्हाट्सएप पर फोटो भेजी कि उनकी तस्वीर सड़क किनारे लगी है और पुलिस उन्हें खोज रही है। पहले तो उसे मजाक लगा लेकिन बाद में कई जानने वालों ने यह तस्वीर भेजी। इसके बाद से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है।

उस युवक ने न्यूज़क्लिक से बताया कि वो किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होते हैं। वो सिर्फ उस दिन नमाज के लिए गए थे। प्रदर्शन करना उनका मकसद भी नहीं था।

वहीं, ज्यादातर स्थानीय लोगों का कहना कि यह विरोध प्रदर्शन बिलकुल शंतिपूर्ण रहा। बस कुछ देर सड़क जरूर बंद रही जोकि किसी भी प्रदर्शन में सामान्य बात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह चौराहों पर हमारे बच्चों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं जैसे वो कोई आतंकवादी हैं। ये गलत है। साथ ही जिस तरह कई लोगों को अचानक जिम, बाजार या अन्य जगहों से उठाया जा रहा है। इससे डर का माहौल है। इसी डर के चलते जिन लोगों की तश्वीर पोस्टर में है। उन्होंने इलाका छोड़ दिया है।

CAA
NRC
NRC CAA protest
UP police
Ghaziabad Police
nrc and citizenship act
FIR against Protesters

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा

रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

'यूपी मांगे रोज़गार अभियान' के तहत लखनऊ पहुंचे युवाओं पर योगी की पुलिस का टूटा क़हर, हुई गिरफ़्तारियां

लखीमपुर खीरी : किसान-आंदोलन की यात्रा का अहम मोड़

लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील

लखीमपुर नरसंहार : कई राज्यों में विरोध के बाद झुकी सरकार, मुआवज़े का दिया आश्वासन


बाकी खबरें

  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक
    27 Feb 2022
    “बिहार के जिन 6 जिलों में मां के दूध में आर्सेनिक की मात्रा काफ़ी अधिक पाई गई है वहां की महिलाओं को इसके लिए अपने दूध की जांच कराना बहुत ज़रूरी है ताकि उनके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।”
  • inter faith
    काशिफ काकवी
    अंतर-धार्मिक विवाह: एक उच्च न्यायालय, दो एक जैसे मामले, लेकिन फ़ैसले अलग-अलग!
    27 Feb 2022
    एक मामले में जहाँ मध्य प्रदेश की अदालत पूरी तरह से एक अंतर-धार्मिक जोड़े के बचाव में आ गई, लेकिन इसी प्रकार के दूसरे मामले में, पूरा केस लड़की की भलाई पर एक पखवाड़े की रिपोर्ट के वास्ते लंबित है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में कौन आगे, कौन पीछे और यूक्रेन पर रूसी हमले का सच
    26 Feb 2022
    यूपी में मतदान के पांचवे चरण से ऐन पहले बडा सवाल है: चुनावी जंग में कौन आगे है और कौन पीछे? क्या होगा नतीजा? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में यूक्रेन पर रूसी हमले का सच बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार…
  • delhi violence
    मुकुंद झा
    दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़
    26 Feb 2022
    जिनके घर के कमाने वाले इस दंगे में मारे गए वो आज भी अपने लिए इंसाफ ढूंढ रहे हैं। इसी के लिए आज यानी 26 फरवरी 2022 को दंगा पीड़ितों, नागरिक समाज के लोगों, सीपीआई(एम) की दिल्ली कमेटी के आह्वान पर बहुत…
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: कीव में सड़कों पर घमासान,लोगों से शरण लेने की अपील
    26 Feb 2022
    रूसी सैनिकों ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश किया और सड़कों पर घमासान शुरू हो गया है, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से छुप जाने की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License