NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
विमानन कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर केन्द्र ने जारी किए दिशा-निर्देश
हवाई अड्डों का संचालन करने वाली कंपनियों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की सलाह दी गयी है।
भाषा
06 May 2021
विमानन कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर केन्द्र ने जारी किए दिशा-निर्देश
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने सार्वजनिक तथा निजी विमानन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को दिशा-निर्देश जारी किए।

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इस संबंध दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत हवाई अड्डों का संचालन करने वाली कंपनियों को अपने-अपने हवाई अड्डों में कोविड टीकाकरण अभियान के लिए समर्पित केन्द्रों की स्थापना करनी होगी।

टीकाकरण अभियान के तहत हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी), एयरलाइंस कंपनियों के कॉकपिट और केबिन क्रू के सदस्यों के अलावा यात्रियों के प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

दरअसल, देश इस समय कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहा है जिसके कारण कई राज्यों में वैक्सीन, ऑक्सीजन, दवाइयों, चिकित्सीय उपकरणों और बिस्तरों की भारी कमी हो रही है।

केन्द्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक हवाई अड्डों का संचालन करने वाली कंपनियों को जल्द से जल्द राज्य सरकारों अथवा उन निजी अस्पतालों से संपर्क करना चाहिए जो हवाई अड्डों पर टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने को लेकर इच्छुक हैं।

हवाई अड्डा संचालन करने वाली कंपनियों को इसके लिए पीने का पानी, सहायता केन्द्र, पंखों, टॉयलेट, टीकाकरण काउंटर और प्रतीक्षालयों की भी व्यवस्था करनी होगी।

टीके की कीमत का निर्धारण हवाई अड्डा संचालक और टीके की खुराक उपलब्ध कराने वाली संस्था मिलकर कर सकेंगे जोकि प्रत्येक कर्मचारी के लिए समान रहेगी।

हवाई अड्डों का संचालन करने वाली कंपनियों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की सलाह दी गयी है।

विमानन कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी लेने के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष नियमित रूप से नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय के साथ बैठक करेंगे।

गौरतलब है कि एएआई के अंतर्गत देश के 100 से अधिक हवाई अड्डे हैं।

Airlines Employees
Covid Vaccination
Central Government

Related Stories

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?

शीर्ष कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं ने गरीब देशों को निराश किया

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?

क्या सरकार की पीएम मोदी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ लोगों के टीकाकरण की बात 'झूठ' थी?

फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?

कटाक्ष: जन्मदिन हो तो मोदी जी जैसा, वर्ना ना हो...

अफ़्रीकाः कोविड-19 मामलों के 7.1 मिलियन पार करने के बावजूद 2% से भी कम टीकाकरण

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़ों पर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तू-तू-मैं-मैं जारी

भारत में कोविड-19 टीकाकरण की रफ़्तार धीमी, घरेलू उत्पादन बढ़ाने की ज़रूरत 


बाकी खबरें

  • singhu border
    रौनक छाबड़ा
    सिंघु बॉर्डर पर बरामद हुई क्षत-विक्षत लाश पर संयुक्त किसान मोर्चा ने मामले की जांच व दोषियों को सज़ा की मांग की
    16 Oct 2021
    सोशल मीडिया पर शुक्रवार की सुबह से ही सिंघु बॉर्डर के पास औंधे पड़े एक पुलिस बैरिकेड से बंधे एक मृत व्यक्ति की वीडियो और तस्वीरें सामने आने लगीं, जहाँ पर किसान पिछले नवंबर से ही शांतिपूर्ण ढंग से कृषि…
  • Cooking Gas
    सुबोध वर्मा
    हम महज़ एक साल में एलपीजी सिलेंडर के लिए 300 रुपये से ज़्यादा का भुगतान कर रहे हैं !
    16 Oct 2021
    पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में भी उछाल इसलिए आया है क्योंकि मोदी सरकार ने बतौर टैक्स 3.73 लाख करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की ज़बरदस्त कमाई की है।
  • protest
    अनीश आर एम
    अमेरिका ने मनाया पहला आधिकारिक इंडिजेनस पीपल्स-डे
    15 Oct 2021
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इंडिजेनस पीपल्स-डे को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए एक घोषणा पर दस्तखत किए, जिसे कई लोग एक प्रतीकात्मक संकेत मान रहे हैं।
  • drug
    अजय कुमार
    चर्चा 5 ग्राम कोकेन पर होनी चाहिए या 30 हज़ार करोड़ के नशीले पदार्थ के कारोबार पर?
    15 Oct 2021
    भारत में तकरीबन 30 हजार करोड़ का नशीले पदार्थ का कारोबार है। इसे छोड़कर महज 5 ग्राम कोकेन के सेवन पर चर्चा हो रही है। इसका क्या मतलब है? क्या भारत नशीले पदार्थों के कारोबार पर नकेल कसने को लेकर गंभीर…
  • exam
    शुभेन्द्र
    रचनात्मकता और कल्पनाशीलता बनाम ‘बहुविकल्पीय प्रश्न’ आधारित परीक्षा 
    15 Oct 2021
    निष्पक्षता बनाए रखने, परिणाम जल्दी घोषित करने, तकनीकी के उपयोग करने आदि के तर्क दे देकर कुछ वर्ष से लगभग सभी परीक्षाओं का प्रारूप बहुविकल्पीय प्रश्नों का ही कर दिया गया है। एकरूपता के उन्माद में इस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License