NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों में एकबार फिर हुई बढ़ोतरी
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,881 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हज़ार 342 हुई |
न्यूज़क्लिक टीम
18 Feb 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 18 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,881 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 101 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 11,987 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 793 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 9 लाख 50 हज़ार 201 हो गयी है। जिनमें संक्रमण के कारण 1 लाख 56 हज़ार 14 मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 97.32 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 6 लाख 56 हज़ार 845 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.25 फ़ीसदी यानी 1 लाख 37 हज़ार 342 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 94 लाख 22 हज़ार 228 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 4 लाख 22 हज़ार 998 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 20 करोड़ 87 लाख 3 हज़ार 791 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 26 हज़ार 562 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,881 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,892 मामले, महाराष्ट्र से 4,787 मामले, तमिलनाडु से 454 मामले, कर्नाटक से 378 मामले, पंजाब से 334 मामले, छत्तीसगढ़ से 311 मामले, गुजरात से 278 मामले, मध्य प्रदेश से 251 मामले, तेलंगाना से 163 मामले, दिल्ली से 134 मामले, पश्चिम बंगाल से 133 मामले और राजस्थान से 101 नए मामले सामने आए हैं। 

साथ ही जम्मू कश्मीर से 84 मामले, हरियाणा से 82 मामले, ओड़िशा से 75 मामले, उत्तर प्रदेश से 66 मामले, आंध्र प्रदेश से 51 मामले, गोवा से 46 मामले, झारखंड से 45 मामले, उत्तराखंड से 44 मामले, बिहार से 38 मामले, हिमाचल प्रदेश से 34 मामले, चंडीगढ़ से 29 मामले, असम से 21 मामले, पुडुचेरी से 18 मामले, लक्षद्वीप और मणिपुर से 10-10 मामले, लद्दाख और मिज़ोरम से 3-3 मामले, त्रिपुरा और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले और एक-एक नया मामला मेघालय और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 101 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 40 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 6 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा और पुडुचेरी में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, चंडीगढ़ और असम में हुई |

COVID-19
Corona Update
Coronavirus
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • JK
    अनीस ज़रगर
    कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 
    16 Feb 2022
    मीडिया निकायों ने फहद की पत्रकारिता कार्य के विरुद्ध शुरू की गई सभी पुलिसिया जांच को वापस लेने का भी आह्वान किया। 
  • modi ravidas mandir
    राज वाल्मीकि
    रैदास मनुष ना जुड़ सके जब तक जाति न जात
    16 Feb 2022
    कई जगह दलितों का वोट प्राप्त करने के लिए भाजपा के नेता भी आज रैदास मंदिर में नमन कर रहे हैं। इसे देखकर एक अम्बेडकरवादी होने के नाते मैं असहज हुआ।
  • Greta Acosta Reyes
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वामपंथ के पास संस्कृति है, लेकिन दुनिया अभी भी बैंकों की है
    16 Feb 2022
    'जब हमारे समय की महान सांस्कृतिक बहसों की बात आती है, इतिहास की सुई लगभग पूरी तरह से वामपंथ की ओर झुक जाती है।लेकिन आर्थिक व्यवस्था के मामले में दुनिया बैंकों की है'।
  • UNEMPLOYMENT
    प्रभात पटनायक
    क्यों पूंजीवादी सरकारें बेरोज़गारी की कम और मुद्रास्फीति की ज़्यादा चिंता करती हैं?
    16 Feb 2022
    सचाई यह है कि पूंजीवादी सरकारों को बेरोजगारी के मुकाबले में मुद्रास्फीति की ही ज्यादा चिंता होना, समकालीन पूंजीवाद में वित्तीय पूंजी के वर्चस्व को ही प्रतिबिंबित करता है।
  • punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमृतसर: व्यापार ठप, नौकरियाँ ख़त्म पर चुनावों में ग़ायब मुद्दा
    16 Feb 2022
    भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार ख़त्म होने के बाद अमृतसर, तरन तारन और गुरदासपुर के हज़ारों लोग बेरोज़गार हो गए. इस व्यापार ने हज़ारों ट्रक ड्राइवरों, कुलियों, ढाबों को आबाद किया लेकिन अब सभी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License