NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में आए 11,713 नए मामले, अब तक 54 लाख लोगों को दी गयी वैक्सीन
देश में अब तक 20 करोड़ 6 लाख 72 हज़ार 589 सैंपलों की जांच की गयी। जिनमें 5.39 फ़ीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं|
न्यूज़क्लिक टीम
06 Feb 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 6 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,713 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 95 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 14,488 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 2,870 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 14 हज़ार 304 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 54 हज़ार 918 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.19 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 5 लाख 10 हज़ार 796 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.37 फ़ीसदी यानी 1 लाख 48 हज़ार 590 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 54 लाख 16 हज़ार 849 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 4 लाख 57 हज़ार 404 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 20 करोड़ 6 लाख 72 हज़ार 589 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 40 हज़ार 794 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,713 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,610 मामले, महाराष्ट्र से 2,628 मामले, तमिलनाडु से 489 मामले, कर्नाटक से 430 मामले, छत्तीसगढ़ से 336 मामले, गुजरात से 267 मामले, पंजाब से 199 मामले, पश्चिम बंगाल से 194 मामले, मध्य प्रदेश से 162 मामले, तेलंगाना से 161 मामले, उत्तर प्रदेश से 158 मामले, दिल्ली से 154 मामले, राजस्थान से 116 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार से 98 मामले, आंध्र प्रदेश और ओड़िशा से 97-97 मामले, हरियाणा से 84 मामले, हिमाचल प्रदेश से 71 मामले, जम्मू और कश्मीर से 66 मामले, गोवा से 56 मामले, पुडुचेरी से 50 मामले, उत्तराखंड से 47 मामले, झारखंड से 41 मामले, मेघालय से 27 मामले, चंडीगढ़ से 24 मामले, लक्षद्वीप से 15 मामले, मणिपुर से 11 मामले, असम से 7 मामले, नागालैंड और मिज़ोरम से 5-5 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3-3 मामले और सिक्किम से 2 नए मामले सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 95 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 40 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत कर्नाटक और उत्तराखंड में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और पुडुचेरी में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    12 Aug 2021
    फ़ीस माफ़ी का प्रार्थना-पत्र लेकर जब छात्रा स्कूल गई, तो प्रिंसिपल सत्येंद्र शुक्ला ने उसे अपमानित किया और तिमाही परीक्षा में बैठने से भी मना कर दिया। इस से आहत होकर छात्रा रोते हुए घर लौटी, जहां आकर…
  • देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    12 Aug 2021
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि लगभग 17 महीनों के लंबे समय से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। जिसका सीधा प्रभाव प्राइमरी से लेकर विश्विद्यालय, कोचिंग सस्थानो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है.…
  • क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    अजय कुमार
    क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    12 Aug 2021
    जस्टिस आर एस नरीमन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार' नाम से कॉलम बनाना होगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक ऐसे मोबाइल…
  • देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    राज कुमार
    देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    12 Aug 2021
    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में 6,28,578 आपराधिक मामले दर्ज़ किये गये। वर्ष 2017 में ये आंकड़ा 3,10,084 था। यानि अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। जबकि योगी सरकार दावा कर रही…
  • राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    न्यूज़क्लिक टीम
    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    12 Aug 2021
    विपक्ष ने सरकार पर चर्चा कराने की मांग नहीं मानने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह पेगासस मामले पर चर्चा करने से भाग रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License