NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
14 Feb 2022
covid
Image courtesy : Mint

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 14 फ़रवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज कोरोना के 40 हज़ार से भी कम यानी 34,113 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटो में 346 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 91,930 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 58,163 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 26 लाख 65 हज़ार 534 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 9 हज़ार 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 97.68 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 16 लाख 77 हज़ार 641 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 72 करोड़ 95 लाख 87 हज़ार 490 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 11 लाख 66 हज़ार 993 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 75 करोड़ 18 लाख 3 हज़ार 766 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 10 लाख 67 हज़ार 908 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,113 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 11,136 मामले, महाराष्ट्र से 3,502 मामले, कर्नाटक से 2,372 मामले, तमिलनाडु से 2,296 मामले, राजस्थान से 2,177 मामले, मध्य प्रदेश से 2,092 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,426 मामले, गुजरात से 1,274 मामले, ओडिशा से 1,148 मामले, हरियाणा से 838 मामले, दिल्ली से 804 मामले, आंध्र प्रदेश से 749 मामले, छत्तीसगढ़ से 579 मामले, मिज़ोरम से 577 मामले, पश्चिम बंगाल से 512 मामले, जम्मू कश्मीर से 440 मामले और तेलंगाना से 429 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पंजाब से 327 मामले, उत्तराखंड से 286 मामले, बिहार से 193 मामले, हिमाचल प्रदेश से 163 मामले, गोवा से 131 मामले, झारखण्ड से 124 मामले, पुडुचेरी से 91 मामले, मणिपुर से 90 मामले, असम से 79 मामले, लद्दाख से 77 मामले, मेघालय से 58 मामले, चंडीगढ़ से 42 मामले, नागालैंड और लक्षद्वीप से 23-23 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 22 मामले, सिक्किम से 17 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 7 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5 मामले और त्रिपुरा से 4 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 346 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 146 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 27-27 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 22 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 17 मरीज़ों की मौत हुई,गुजरात में 13 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और पंजाब में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई है | 

साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश, गोवा और असम में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, मेघालय, चंडीगढ़ और सिक्किम में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  •  Stubble Burning
    इंद्र शेखर सिंह
    पराली जलाने की समस्या आख़िर दूर होने का नाम क्यों नहीं ले रही?
    08 Nov 2021
    पराली जलाने की समस्या की जड़ में एक ऐसी सरकार है, जो इस समस्या का ख़्याल रखे बिना नीतियां बनाती है।
  • Muhammad Ali Jinnah
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहम्मद अली जिन्ना: सफ़ेद और स्याह के परे
    07 Nov 2021
    हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मोहम्मद अली जिन्ना को गाँधी, नेहरू व भारत की आज़ादी के लिए लड़ने वाले अन्य लोगों के समान रखा जिससे तमाम राजनीतिक दलों, खासतौर से दक्षिणपंथ, की ओर से…
  • cycle rally
    मुकुंद झा
    दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली
    07 Nov 2021
    देश में लगातार बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ दिल्ली में मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, कलाकार, रंगकर्मी, प्रोफेशनल व अन्य जन संगठनों ने संयुक्त रूप से रविवार को एक साईकिल रैली निकली। यह रैली दिल्ली…
  • diwali
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: इस साल भी !
    07 Nov 2021
    ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते हैं कवि-पत्रकार उपेंद्र चौधरी की एक नई कविता...जिसमें वे दीन-दुनिया के मामूल का ज़िक्र करते हुए बता रहे हैं कि कैसे “इस साल भी…, जलता रहा दीया, दरकती रही छाती”।
  • Inflation
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सर जी, प्लीज़ यह महंगाई हमसे मत छीनिये
    07 Nov 2021
    सुनते हैं कि इस महंगाई की वजह से ही सरकार के सारे काम चल रहे हैं। एक तो इस मंहगाई से मिलने वाले पैसे से ही यह सब न दिखने वाला सारा विकास कार्य हो रहा है, और दूसरे इसी महंगाई की बदौलत ही यह सब न खाने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License