NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
दिल्ली LIVE: CAB और NRC के खिलाफ सड़क पर उतरे जामिया के छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नागरिकता संशोधन बिल जो अब कानून बन गया है और एनआरसी के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के मार्च पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Dec 2019
Jamia Protest

नई दिल्ली: संसद द्वारा पारित किए नागरिकता (संशोधन) विधेयक और एनआरसी के खिलाफ जामिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ने वाले छात्रों के एक समूह ने मार्च निकाला। हालांकि यह मार्च जामिया मेट्रो से लेकर संसद भवन तक होने वाला था लेकिन पुलिस ने इसे जामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर बैरीकेड लगाकर रोक दिया।

इसे लेकर छात्रों ने विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। अभी तक प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच पथराव जारी है। पुलिस की तरफ से कैंपस के भीतर आसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों में शामिल छात्र नाजिया ने कैब को लेकर कहा, 'एक धर्मनिरपेरक्ष देश में इस तरह का कानून बनने से पहले खारिज हो जाना चाहिए। भारत के लोगों ने ऐसे कानूनों को हमेशा से अस्वीकार किया है। इसे भी अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसके लिए बस लोगों को सड़क पर उतरने की जरूरत है।'
IMG-20191213-WA0010 (1).jpg
वहीं एक अन्य छात्र असद ने कहा, ' यह कानून धर्म के आधार पर समाज को बांटने वाला है। इससे देश में विभाजन के हालात पैदा होगें। बीजेपी सरकार इस तरह का कानून लाकर मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है। हम कैब और एनआरसी का विरोध करते हैं। यह सिर्फ मुसलमानों को डराने वाला है।'

आपको बता दें कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस याचिका में कहा गया है कि यह विधेयक संविधान के समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है।
IMG-20191213-WA0005.jpg
वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद यह एक कानून बन गया है।  एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून लागू हो गया है।

नागरिकता (संशोधन) विधेयक बुधवार को राज्यसभा द्वारा और सोमवार को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें उनके देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

CAB
Protest against CAB
Protest against NRC
Jamia Milia Islamia
Jamia Protest
Lathicharge in Jamia
Religion Politics

Related Stories

त्रिपुरा हिंसा: फ़ैक्ट फाइंडिंग टीम के वकीलों पर भी UAPA, छात्रों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का त्रिपुरा भवन पर प्रदर्शन

विरोध-प्रदर्शन और चुनावी रणनीति बिगड़ने के डर से भाजपा ने सीएए को लटकाया?

सांप्रदायिक दंगों के ज़रिये किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश

बतकही: अब तुमने सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठा दिए!

दिल्ली: जामिया हिंसा का एक साल, छात्रों का कैंडल मार्च

यूपी: हिरासत, गिरफ़्तारी, नज़रबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

किसान आंदोलनः ब्राह्मण बनिया राष्ट्रवाद बनाम असली भारत

हाथरस बनाम बलरामपुर, यूपी बनाम राजस्थान की बहस कौन खड़ी कर रहा है!

सीएए विरोधी आंदोलन के साथ लेखक-कलाकार एकजुट, 23 मार्च, 14 अप्रैल को विशेष कार्यक्रमों का आह्वान

उसने गोली चलाई और कहा, 'सर जी! हालात कंट्रोल में हैं'…


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License