NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
कानून
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
ट्रैक्टर परेड में शामिल लापता किसान के संबंध में पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज़
अदालत ने पुलिस की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के स्थाई वकील राहुल मेहरा और वकील चैतन्य गोसाई से कहा कि सुनवाई की अगली तारीख 17 फ़रवरी को स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए।
भाषा
10 Feb 2021
Tractors march

नई दिल्ली: पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ट्रैक्टर परेड के बाद से लापता हरियाणा के किसान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गौरतलब है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी।

दिल्ली पुलिस ने लापता किसान के भाई की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति ए. के. भम्भानी की पीठ को उक्त जानकारी दी।

अदालत ने पुलिस की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के स्थाई वकील (आपराधिक मामलों के) राहुल मेहरा और वकील चैतन्य गोसाई से कहा कि सुनवाई की अगली तारीख 17 फरवरी को स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए।

याचिका दायर करने वाले बलजीत की ओर से पेश वकीलों नागिन्दर बेनीपाल और अदिति पुंढीर ने दावा किया कि उनके मुव्वकिल के भाई बजिन्दर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल हुआ थे और उसके बाद से लापता हैं।

अर्जी में दावा किया गया है कि संबंधित पुलिस से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई औपचारिक शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

वकील बेनीपाल ने बताया कि मामले की मंगलवार को हुई सुनवाई में पीठ ने झज्जर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि वह अर्जी देने वाले के भाई का पता लगाने में दिल्ली पुलिस की हर संभव मदद करें।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि उसने बजिन्दर का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनायी हैं और 15 लोगों से पूछताछ की है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि उसने 26 जनवरी को हुई घटना के संबंध में ऐसे किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।

26 जनवरी को पुलिस ने ट्रैक्टर परेड में शामिल प्रदर्शनकारी किसानों पर हिंसात्मक कार्रवाई की थी, इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े गए और जमकर लाठी चार्ज किया गया। लेकिन इसके बावजूद ज़्यादातर प्रदर्शनकारी पहले से तय रूट पर ही रहे।
 

Tractor March

Related Stories

26 जनवरी को अब होगा जय जवान जय किसान

ट्रैक्टर परेड बनाम गणतंत्र दिवस परेड : प्रतीकों का टकराव और इसके मायने

पंजाब कैसे कर रहा है 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की तैयारी

गणतंत्र की रक्षाः किसान संसद से ट्रैक्टर परेड तक

26 जनवरी किसान परेड : दिल्ली में होगा ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च

इतवार की कविता : साधने चले आए हैं गणतंत्र को, लो फिर से भारत के किसान

'26 तारीख़ को ट्रैक्टर परेड देश के हर गाँव में होगी '- अमराराम

किसान नेताओं की हत्या और ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की साज़िश: किसान नेता

26 जनवरी परेड: एक तरफ़ जवान और एक तरफ़ किसान

किसानों और सरकार की आज की वार्ता की ओर पूरा देश चिंता और उम्मीद के साथ देख रहा है


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License