NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हाउथी और सरकार समर्थक सैनिकों के बीच यमन के मारिब में लड़ाई तेज़
मारिब और इसके आसपास का तेल क्षेत्र देश के उत्तर में सऊदी समर्थित यमनी सरकार के नियंत्रण में अभी भी अंतिम महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसके अधिकांश क्षेत्रों पर हाउथी का नियंत्रण है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Apr 2021
हाउथी और सरकार समर्थक सैनिकों के बीच यमन के मारिब में लड़ाई तेज़

मिडिल ईस्ट आई की 25 अप्रैल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हाउथी द्वारा यमनी शहर मारिब पर नियंत्रण बढ़ाने के क्रम में यमन में विद्रोही हाउथी मिलिशिया और सऊदी और पश्चिम समर्थित गठबंधन सेना के बीच लड़ाई में लगभग 65 लड़ाके मारे गए हैं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि निरंतर तेज लड़ाई और हिंसा से इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों का बड़े पैमाने पर विस्थापन हो सकता है और अन्य परेशानियों का सामना कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनसीएचआर) के अनुसार 2021 की शुरुआत से ही 13,600 यमनी नागरिक (2,272 परिवार) विस्थापित हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक हाउथी ने उत्तरपश्चिम में कसार युद्ध क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है और पश्चिमी रेखा पर भी आगे बढा है। मारिब से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित अल मिल क्षेत्र और इसके शहरी व आबादी वाले क्षेत्रों की ओर ये लड़ाई मुड़ गई है।

मारिब देश के उत्तर में राष्ट्रपति अब्दु रब्बू मंसूर हादी की यमनी सरकार का अंतिम शेष गढ़ है जो आसपास के तेल क्षेत्रों के कारण रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। मारिब देश के अन्य हिस्सों से लगभग 1 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित यमनियों का निवास स्थल है जिन्हें वहां शरण लेने के लिए मजबूर किया गया है।

यमनी सरकार के मिलिट्री अटॉर्नी जनरल मेजर जनरल अब्दुल्ला अल-हदीरी मारे गए उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें मारिब शहर के पश्चिम में अल-मसजाह में मारा गया था। अल-हदीरी को "ईरान और लेबनान के हिजबुल्लाह की निगरानी में एक सशस्त्र आतंकवादी संगठन बनाने और गुप्त रुप से विद्रोह के लिए" शीर्ष हाउथी नेता अब्दुल्ला अल हाउथी और 174 अन्य हाउथी सदस्यों से मिलने के लिए जाना जाता है। ईरान और हिजबुल्ला ने यमन में हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है।

युद्ध में हताहतों की संख्या में इजाफा करते हुए यूएनएचआरसी ने उन नागरिकों की संख्या पर विशेष चिंता व्यक्त की है जो इस गोलीबारी की चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। यूएन का कहना है कि मार्च के महीने में 40 नागरिकों की मौत हुई थी जिनमें विस्थापित परिवारों के लिए अस्थायी बस्तियों में से 13 शामिल लोग थे। ये आंकड़ा 2018 के बाद से मारिब में एक महीने में सबसे ज्यादा है।

houthi
yemen
Houthi soldiers

Related Stories

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद

यमन में एक बच्चा होना बुरे सपने जैसा है

यमन के लोगों ने सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया

यमन की नाकाबंदी को समाप्त करने की मांग को लेकर अमेरिकी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल

यमन के लोगों ने यूएस ड्रोन हमले को लेकर जर्मनी को ज़िम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दायर किया

युद्ध विराम की सहमति से पहले वायु व समुद्री नाकेबंदी हटाने की हौथी की मांग

यमनः आर्थिक संकट को लेकर अदन में राष्ट्रपति भवन में घुसे लोग


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License