NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
उत्पीड़न
कानून
शिक्षा
अंतरराष्ट्रीय
असुरक्षा और हिंसा के ख़िलाफ़ हैती के शिक्षक राष्ट्रीय हड़ताल पर
देश में व्याप्त असुरक्षा, हिंसा और उसे रोकने में सरकार की नाकामी के खिलाफ हैती में स्कूली शिक्षक एक सप्ताह की राष्ट्रीय हड़ताल पर चले गए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
20 Apr 2021
haiti

देश में व्याप्त असुरक्षा, हिंसा और उसे रोकने में सरकार की नाकामी के खिलाफ हैती में स्कूली शिक्षक एक सप्ताह की राष्ट्रीय हड़ताल पर चले गए हैं।   हड़ताल 19 अप्रैल से शुरू हुई और 23 अप्रैल तक जारी रहेगी। हड़ताल का आह्वान ग्रुप फॉर फंडामेंटल टीचर्स फॉर रेनोवेटेड एजुकेशन थ्रू न्यू एण्ड सालिडैरीटी एक्शन्स (रेफेरन्स) ने राजधानी के पोर्ट-औ-प्रिंस के कर्रेफ़ौर कम्यून में इस हफ्ते मारे गए शिक्षक के परिवार के साथ एकजुटता में दिया था। शिक्षक संघ ने सभी सार्वजनिक और निजी शैक्षिक कर्मचारियों से हड़ताल का समर्थन करने के लिए आह्वान किया है।

हैती के शिक्षक तथ्यतः राष्ट्रपति जोवेनेल मोईज़ से माँग कर रहे हैं कि  मौजूदा असुरक्षा और हिंसा के वातावरण को खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठाएँ। वे 11 अप्रैल को राजधानी में क्रॉक्स-डेस-बुकेस कम्यून और उसके आसपास से अगवा किए गए 12 लोगों की, जिनमें पुरोहित वर्ग के सात सदस्य, पांच हैती मूल के और दो फ्रांसीसी नागरिक शामिल हैं, रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। रेफेरन्स ने स्थिति में सुधार न होने पर अधिकारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

मोईज़ के पद छोड़ने से इनकार के कारण शुरू हुआ वर्तमान का सामाजिक-राजनीतिक संकट और संविधान में फेर-बदल की उनकी असंवैधानिक योजनाओं के बीच हैती में आपराधिक गिरोहों द्वारा अपहरण, हत्या, नरसंहार और बलात्कार में खतरनाक वृद्धि देखने को मिल रही है। मोईज़ के नेत्रत्व में प्रशासन अभी तक हालात पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। स्कूली छात्र और शिक्षक इन समूहों के मुख्य निशाने पर हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2020 की आखिरी तिमाही के बाद से हैती में 73 बच्चे और महिलाएं सामूहिक हिंसा के शिकार हुए, जो पिछले वर्ष से 62% की वृद्धि है। इसके अतिरिक्त, हाईटियन ब्रिगेड फॉर प्रोटेक्शन फॉर माइनर्स (बीपीएम) के अनुसार, 2020 और 2021 के बीच कम से कम 31 बच्चों का अपहरण हो चुका है।

पिछले हफ्ते, 14, 15 और 16 अप्रैल को, मोईज़ के तानाशाही शासन को खत्म करने और देश में व्यापक असुरक्षा की स्थिति के लिए कईं विरोध प्रदर्शनों आयोजित किए गए थे। उच्च स्तर की असुरक्षा और उग्र हिंसा के संकट के बीच, पिछले हफ्ते, 14 अप्रैल को, प्रधान मंत्री जोसेफ जोथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Haiti
teachers protest
civilian killings

Related Stories

दिल्ली : पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ EDMC के शिक्षकों का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

एमपी : ओबीसी चयनित शिक्षक कोटे के आधार पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे

बिहार : शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर उतरे राजधानी की सड़कों पर  

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने वाले सैकड़ों शिक्षक सड़क पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

डीयू: एनईपी लागू करने के ख़िलाफ़ शिक्षक, छात्रों का विरोध

मोदी सरकार ने पूरे किए अपने वादे, बेरोज़गारी के आंकड़ों में दिखता विकास!

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

पश्चिम बंगाल: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पारा शिक्षक 70 दिनों से कर रहे हैं प्रदर्शन

जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल
    02 Jun 2022
    साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी एलजीबीटी कम्युनिटी के लोग देश में भेदभाव का सामना करते हैं, उन्हें एॉब्नार्मल माना जाता है। ऐसे में एक लेस्बियन कपल को एक साथ रहने की अनुमति…
  • समृद्धि साकुनिया
    कैसे चक्रवात 'असानी' ने बरपाया कहर और सालाना बाढ़ ने क्यों तबाह किया असम को
    02 Jun 2022
    'असानी' चक्रवात आने की संभावना आगामी मानसून में बतायी जा रही थी। लेकिन चक्रवात की वजह से खतरनाक किस्म की बाढ़ मानसून से पहले ही आ गयी। तकरीबन पांच लाख इस बाढ़ के शिकार बने। इनमें हरेक पांचवां पीड़ित एक…
  • बिजयानी मिश्रा
    2019 में हुआ हैदराबाद का एनकाउंटर और पुलिसिया ताक़त की मनमानी
    02 Jun 2022
    पुलिस एनकाउंटरों को रोकने के लिए हमें पुलिस द्वारा किए जाने वाले व्यवहार में बदलाव लाना होगा। इस तरह की हत्याएं न्याय और समता के अधिकार को ख़त्म कर सकती हैं और इनसे आपात ढंग से निपटने की ज़रूरत है।
  • रवि शंकर दुबे
    गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?
    02 Jun 2022
    गुजरात में पाटीदार समाज के बड़े नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनावों में पाटीदार किसका साथ देते हैं।
  • सरोजिनी बिष्ट
    उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा
    02 Jun 2022
    "अब हमें नियुक्ति दो या मुक्ति दो " ऐसा कहने वाले ये आरक्षित वर्ग के वे 6800 अभ्यर्थी हैं जिनका नाम शिक्षक चयन सूची में आ चुका है, बस अब जरूरी है तो इतना कि इन्हे जिला अवंटित कर इनकी नियुक्ति कर दी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License