NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव
डोनाल्ड ट्रंप ने जब से राष्ट्रपति पद हासिल किया है तब से इस चार साल में ये दूसरा महाभियोग प्रस्ताव होगा। और यदि यह सफल हो जाता है तो भविष्य में होने वाले चुनावों से उन्हें यह रोक सकता है।
पीपल्स डिस्पैच
12 Jan 2021
अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव

डोनाल्ड ट्रम्प को पद छोड़ने के लिए 10 दिनों से भी कम समय बचा है लेकिन उन्हें दूसरे महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है। यूएस के प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनके समर्थकों द्वारा 6 जनवरी को कैपिटल भवन के घुसने में उनकी भूमिका के लिए "विद्रोह को भड़काने" के आरोप के तहत सोमवार 11 जनवरी को महाभियोग प्रस्ताव पेश किया।

इन डेमोक्रेट्स ने एक प्रस्ताव को पेश करने का भी प्रयास किया जिसमें उपराष्ट्रपति माइक पेंस को संघीय कैबिनेट से बहुमत के समर्थन के साथ राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए 25 वें संशोधन के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करने का आग्रह किया गया। रिपब्लिकन पार्टी के भारी विरोध के बाद यह प्रस्ताव विफल हो गया।

कैपिटल भवन में घुसने के बाद के दिनों में कांग्रेस के सदस्य अपने हजारों समर्थकों को उकसाने के लिए राष्ट्रपति और उनके परिवार के खिलाफ हो गए। इस महाभियोग प्रस्ताव ने पिछले साल 3 नवंबर को हुए आम चुनाव के परिणामों को सार्वजनिक रूप से नजरअंदाज करने के लिए ट्रम्प के हठ को इंगित किया है। ट्रम्प इस चुनाव को हार गए हैं।

इस प्रस्ताव में उन्होंने परिणामों में हेर फेर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रांतों में अपनी पार्टी से स्थानीय और प्रांतीय अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए राष्ट्रपति के प्रयासों की ओर इशारा किया है। उन्होंने यह भी उजागर किया है कि ट्रम्प ने खुद ट्विटर पर लोगों से 6 जनवरी को वाशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया जिसे उनके समर्थकों द्वारा आयोजित किया जिन्होंने दावा किया कि वे चुनाव हार गए हैं।

सदन में इस सप्ताह के अंत में इस प्रस्ताव पर मतदान होने की उम्मीद है और राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए साधारण बहुमत की आवश्यकता है। एक बार महाभियोग होने के बाद सीनेट ट्रम्प के खिलाफ सुनवाई करेगा और कार्यालय से हटाने के लिए प्रस्ताव पारित करेगा। पिछले महाभियोग प्रस्ताव पर कांग्रेस के दोनों सदनों में पार्टी लाइन के आधार पर मतदान हुआ था जहां रिपब्लिकन ने ट्रम्प के कार्यों का दृढ़ता से बचाव किया था।

इस बार हालांकि रिपब्लिकन पार्टी लाइन के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि ट्रम्प को कार्यालय से सफलतापूर्वक हटा दिया जाता है तो उन्हें भविष्य में सरकार या कांग्रेस में किसी भी प्रमुख संघीय कार्यालय को प्राप्त करने से रोक दिया जाएगा।

America
Donand Trump
Capitol Hill Attack
US Congress
republican party

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License