NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका को लिखे पत्र में मानवाधिकार समूहों ने बहरीन में मानवाधिकारों के हनन पर कार्रवाई की मांग की
इस पत्र में अमेरिकी प्रशासन से देश मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार और राजनीतिक और नागरिक स्वतंत्रता की स्थिति में सुधार को लेकर बहरीन के साथ यूएस के हथियारों की बिक्री और इसके संबंधों के अन्य पहलुओं को हल करने के लिए आग्रह किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
05 Mar 2021
अमेरिका को लिखे पत्र में मानवाधिकार समूहों ने बहरीन में मानवाधिकारों के हनन पर कार्रवाई की मांग की

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के एक समूह ने बहरीन में मानवाधिकार की स्थिति में सुधार के लिए देश के तानाशाही राजशाही पर दबाव बनाने के लिए हथियारों की बिक्री को प्रतिबंधित करने और अन्य कदम उठाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से आह्वान किया है।

3 मार्च को यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंथनी ब्लिंकेन को लिखे पत्र में इन संगठनों ने अमेरिका से बहरीन सरकार के साथ अन्य मुद्दों को हल करने का भी आग्रह किया। इन मुद्दों में देश में नागरिक, राजनीतिक और कानूनी अधिकारों का दमन और राजनीतिक दलों और स्वतंत्र मीडिया पर प्रतिबंध शामिल हैं।

मानवाधिकार संगठनों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन से अनुरोध किया कि वे "बहरीन से नागरिक समाज पर प्रतिबंधों को रद्द करने, न्याय सुधार और नागरिक अधिकारों की बहाली के लिए वास्तविक कदम उठाने और बहरीन को हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंधों को फिर से लागू करना जो देश के मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार लंबित है।”

इस पत्र ने इस तथ्य को भी उजागर किया है कि पिछले अमेरिकी प्रशासन के अधीन यूएस के सहयोगी कई अन्य खाड़ी अरब देशों की तरह बहरीन मानवाधिकारों के हनन के मामले में वाक्य की स्वतंत्रता को कुचल दिया जिसे सरकार ने देश के भीतर आम नागरिकों की कीमत पर किया है। इसमें यह भी उठाया गया है कि कैसे इसने सभी असंतुष्टों और विरोधियों को हिंसक रूप से कुचल दिया। इन दोनों देशों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के अधीन 8.5 बिलियन डॉलर के हथियारों की बिक्री पर हस्ताक्षर किए।

एमनेस्टी इंटरनेशनल, बहरीन इंस्टीट्यूट फॉर राइट्स एंड डेमोक्रेसी (बीआईआरडी), रेप्रीव, वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन अगेंस्ट टॉर्चर, फ्रीडम हाउस, कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) और डेमोक्रेसी फॉर द अरब वर्ल्ड (डीएडब्ल्यूएन) जैसे संगठनों ने इस पत्र हस्ताक्षर किए।

वर्षों से बहरीन में मानव अधिकारों और लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्टों पर व्यवस्थित व सख्त कार्रवाई के चलते मानव और नागरिक अधिकारों के दमन के रुप में देश में सामने आए हैं। साल 2011 के विद्रोह का इस्तेमाल विपक्षी दलों, अल्पसंख्यक समुदायों और स्वतंत्र पत्रकारों को निशाना बनाने के बहाने के रूप में किया गया है जो देश के बदतर होते मानवाधिकार रिकॉर्ड को उजागर करते हैं और उनकी आलोचना करते हैं। देश की न्यायपालिका भी सरकार के आदेशों को पूरा करने में लगी है।

America
human rights violation
Bahrain
Bahrainis protest
International Human Rights Organizations

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार और हमारे बुनियादी सरोकार

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License