NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः लैटिन अमेरिका में लाखों महिलाओं ने मार्च निकाला
महिलाओं के संघर्ष के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर लैटिन अमेरिका में महिलाओं ने पितृसत्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया और समान अधिकारों की मांग की।
पीपल्स डिस्पैच
09 Mar 2020
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं के संघर्ष को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बढ़ती लैंगिक असमानता, लिंग आधारित हिंसा, नारीवाद के खिलाफ और गर्भपात कानूनों की मांग करते हुए लैटिन अमेरिका में लाखों महिलाएं 8 मार्च को सड़कों पर उतर गईं।

आर्जेंटीना में नारीवादी आंदोलनों और महिलाओं के संगठनों का केंद्र बिंदु देश में गर्भपात को वैध बनाना था। "ये विधेयक अब सड़कों पर है" के नारे के साथ कानूनी, सुरक्षित और नि: शुल्क अधिकार के लिए राष्ट्रीय अभियान नारीवादी आंदोलन ने स्वैच्छिक तौर पर गर्भपात (आईवीई) बिल को मंजूर करने और व्यापक यौन शिक्षा पर कानून (ईएसआई) के कार्यान्वयन की मांग को लेकर एक सांस्कृतिक और राजनीतिक दिवस का आयोजन किया। देश भर में दोपहर के वक्त विभिन्न सांस्कृतिक, सूचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजधानी ब्यूनस आयर्स में हजारों महिलाओं, नारीवादियों और वामपंथी दलों के सदस्यों ने हाथों में हरे स्कार्फ के साथ ब्यूनस आयर्स कैथेड्रल के सामने "चर्च को राज्य से अलग करने की मांग करते हुए" प्रदर्शन किया।

p1.JPG

चिली में दो मिलियन से अधिक महिलाएं पितृसत्ता, पुरुषवाद और राज्य दमन के खिलाफ इकट्ठा हुए। राजधानी सैंटियागो में कई नारीवादी और सामाजिक संगठनों की महिलाएं और सदस्य राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की नवउदारवादी और पितृसत्तात्मक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित डिग्निटी प्लाजा और पास की सड़कों पर इकट्ठा हो गए। महिला-पुरुष हिंसा को समाप्त करने और समानता की मांग को लेकर फेमिनिस्ट कोऑर्डिनेटर 8एम द्वारा मार्च का आयोजन किया गया था।

p2.JPG

ब्रेसील में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने और समान अधिकारों की मांग को लेकर देश भर में हजारों महिलाओं ने मार्च निकाला। राजधानी ब्रासीलिया में हजारों महिलाएं अपने सभी स्तरों और अभिव्यक्तियों में पितृसत्ता के खिलाफ लामबंद हो गईं। भारी बारिश के बावजूद साओ पाउलो में 50,000 से अधिक महिलाएं पॉलिस्ता एवेन्यू पर इकट्ठा हुईं और जेअर बोल्सोनारो की अति-दक्षिण और भेदभावपूर्ण सरकार का विरोध करने के लिए शहर के केंद्र से होकर मार्च किया। इस प्रदर्शन को 40 से अधिक नारीवादी समूहों, सामाजिक आंदोलनों, वामपंथी दलों और ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित किया गया था। "बोल्सनारो के खिलाफ महिलाएं, हमारे जीवन, लोकतंत्र और अधिकार! मैरीलेस, क्लाउडिस और डैंडारस के लिए न्याय" के नारे के साथ इस मार्च में सभी उम्र की महिलाएं अलग-अलग कहानियों के साथ शामिल हुईं लेकिन इनका जीवन के अधिकार के लिए एक ही संघर्ष है।

p3.JPG

उधर मेक्सिको में 80,000 से अधिक महिलाएं राजधानी मेक्सिको सिटी की सड़कों पर उतर गईं और नारीवाद और लिंग आधारित हिंसा के सभी रूपों को समाप्त करने की मांग की। हजारों युवती और वृद्ध महिलाएं नेशनल पैलेस के सामने इकट्ठा हुईं और ऐसी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। मेक्सिको में स्थानीय समुदायों की महिलाओं के खिलाफ हिंसा बदतर हो गई है। इस कारण से प्रदर्शनकारी महिला संगठनों ने भी लिंग, जातीयता और आर्थिक स्थिति के आधार पर अपराधों को दूर करने के लिए एक बेहतर कानूनी ढांचे की मांग की जो कि देश में अक्सर अप्रभावी रहे हैं।

p4.JPG

समान अधिकारों, हिंसा पीड़ितों के लिए न्याय, सुरक्षित भविष्य और अपने शरीर के लिए निर्णय लेने के मौलिक अधिकार की मांग करते हुए इसी तरह से बड़े पैमाने पर बोलीविया कोलम्बिया, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और पेरू में भी प्रदर्शन किए गए।

International Women’s Day
March in Latin America
gender inequality
patriarchal society

Related Stories

किसान आंदोलन: उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: क़ाफ़िला ये चल पड़ा है, अब न रुकने पाएगा...

उत्तर प्रदेश: निरंतर गहरे अंधेरे में घिरते जा रहे हैं सत्य, न्याय और भाईचारा

एक नज़र इधर भी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और मैला ढोती महिलाएं

'औरत मार्च' पाकिस्तान के पितृसत्तात्मक सोच पर एक चोट है!

हैदराबाद के बाद उन्नाव को लेकर ग़म और गुस्सा, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा

पुरी : पुलिसकर्मी ने किया महिला से दुराचार, आधी आबादी किससे लगाए सुरक्षा की गुहार!

बलात्कार और बलात्कार की संस्कृति के ख़िलाफ़ छात्र, युवा व महिला संगठनों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: फ़ीस जमा न कर पाने के लिए विद्यालय ने छात्रा को अपमानित किया, रोते-रोते हुई मौत
    12 Aug 2021
    फ़ीस माफ़ी का प्रार्थना-पत्र लेकर जब छात्रा स्कूल गई, तो प्रिंसिपल सत्येंद्र शुक्ला ने उसे अपमानित किया और तिमाही परीक्षा में बैठने से भी मना कर दिया। इस से आहत होकर छात्रा रोते हुए घर लौटी, जहां आकर…
  • देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशभर में एसएफआई का प्रदर्शन, शिक्षण संस्थानों को दोबारा से चालू करने की मांग 
    12 Aug 2021
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि लगभग 17 महीनों के लंबे समय से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। जिसका सीधा प्रभाव प्राइमरी से लेकर विश्विद्यालय, कोचिंग सस्थानो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है.…
  • क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    अजय कुमार
    क्या वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों' का ब्यौरा दर्ज कर राजनीति का अपराधीकरण खत्म हो जाएगा?
    12 Aug 2021
    जस्टिस आर एस नरीमन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर 'आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार' नाम से कॉलम बनाना होगा। कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक ऐसे मोबाइल…
  • देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    राज कुमार
    देश में दलितों पर हर चौथा अपराध उत्तर प्रदेश में होता है
    12 Aug 2021
    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में 6,28,578 आपराधिक मामले दर्ज़ किये गये। वर्ष 2017 में ये आंकड़ा 3,10,084 था। यानि अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। जबकि योगी सरकार दावा कर रही…
  • राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    न्यूज़क्लिक टीम
    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलों का बड़ा आरोप- संसद में चर्चा नहीं होने दे रही सरकार 
    12 Aug 2021
    विपक्ष ने सरकार पर चर्चा कराने की मांग नहीं मानने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह पेगासस मामले पर चर्चा करने से भाग रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License